hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: SEBI ने ठुकराया NSE का प्रस्ताव : शेयर बाजार में ट्रेडिंग का समय नहीं बढ़ेगा, ब्रोकर्स के विरोध के बाद फैसला
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > SEBI ने ठुकराया NSE का प्रस्ताव : शेयर बाजार में ट्रेडिंग का समय नहीं बढ़ेगा, ब्रोकर्स के विरोध के बाद फैसला
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

SEBI ने ठुकराया NSE का प्रस्ताव : शेयर बाजार में ट्रेडिंग का समय नहीं बढ़ेगा, ब्रोकर्स के विरोध के बाद फैसला

Revoi Editor
Last updated: May 7, 2024 7:36 pm
Revoi Editor
Published: May 7, 2024
Share
SHARE

मुंबई, 7 मई। भारतीय शेयर बाजार को नियंत्रित करने वाले भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने घरेलू शेयर बाजार में कारोबारी घंटों की अवधि (Trading Time) बढ़ाने का नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। सेबी ने यह फैसला ब्रोकर्स की ओर लगातार किए जा रहे विरोध के बाद लिया है।

पॉजिटिव फीडबैक नहीं मिलने के बाद लिया फैसला

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आशीष कुमार चौहान ने मंगलवार को एक पोस्ट अर्निंग एनालिटिस्ट कॉल के बाद कहा, ‘फिलहाल, समय बढ़ाने की कोई योजना नहीं है क्योंकि सेबी ने हमारा आवेदन वापस कर दिया है। स्टॉक ब्रोकरों ने वह फीडबैक नहीं दिया है, जो सेबी चाहता था।’

दरअसल, NSE ने कुछ दिन पहले सेबी के सामने एक प्रस्ताव पेश किया था, जिसमें इंडेक्स फ्यूचर्स में ट्रेडिंग टाइम बढ़ाने की मांग की गई थी। हालांकि ब्रोकर्स इस प्रस्ताव का लगातार विरोध कर रहे थे।

स्टॉक एक्सचेंजों के पास ट्रेडिंग टाइम बढ़ाने का अधिकार

गौरतलब है कि स्टॉक एक्सचेंजों के पास एफएंडओ सेगमेंट में ट्रेडिंग को रात 11.55 बजे तक और कैश सेगमेंट में शाम पांच बजे तक बढ़ाने की शक्ति है, लेकिन इसके लिए सेबी की मंजूरी की जरूरत होती है। दोनों प्लेटफॉर्म पर ट्रेडिंग फिलहाल अपराह्न 3.30 बजे खत्म हो रही है। पिछले वर्ष एनएसई ने इंडेक्स फ्यूचर और ऑप्शन (एफएंडओ) में ट्रेड के लिए शाम छह बजे और रात नौ बजे से शाम का एक और सत्र जोड़ने का प्रस्ताव दिया था।

ANMI से मिल गई थी मंजूरी

इससे पहले फरवरी में, एसोसिएशन ऑफ नेशनल एक्सचेंज मेंबर्स ऑफ इंडिया (ANMI) के बोर्ड ने मार्जिन और ट्रेड फाइलों जैसी कुछ ऑपरेशनल परेशानियों को दूर करने के लिए इंडेक्स फ्यूचर्स के लिए ट्रेडिंग टाइम को बढ़ाने की मंजूरी दे दी थी। वहीं, बीएसई ब्रोकर्स फोरम बिजनेस ट्रेडिंग टाइम के लिए आम सहमति बनाने में विफल रहा था।

डेरिवेटिव ट्रेडर्स ने किया था विरोध

वस्तुतः डेरिवेटिव व्यापारियों ने आशंका व्यक्त की थी कि उनके कामकाज का संतुलन खराब हो सकता है। हालांकि कुछ ब्रोकरों ने ट्रेडिंग घंटों को बढ़ाने के लिए खुले तौर पर मंजूरी दे दी थी जबकि अन्य अपने कम बैंडविड्थ को लेकर चिंतित थे। हालांकि लंबे व्यापारिक घंटों का मतलब वॉल्यूम में वृद्धि के कारण एक्सचेंजों के लिए अधिक रेवेन्यू है।

You Might Also Like

तमिलनाडु सरकार ने आरएसएस को पथ संचलन की नहीं दी अनुमति, वीसीके, भाकपा और माकपा के विरोध प्रदर्शन पर भी रोक
दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’, राष्ट्रीय राजधानी में छाई धुंध की परत
जम्मू-कश्मीर : पुलवामा हमले में शामिल अंतिम आतंकी भी ढेर, 10 लाख का ईनामी था समीर डार
एनआईए ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में कई जगहों पर छापेमारी की
अयोध्या रेप केस : अखिलेश यादव के बाद फैजाबाद के सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने भी की डीएनए टेस्ट की मांग
TAGGED:NSESEBISEBI rejected NSE proposalstock marketTrading time will not be increased
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशराजनीतिहिन्दी

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

August 8, 2026

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?