hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: Sawan 2022 : काशी विश्वनाथ मंदिर में आरती और दर्शन-पूजन के शुल्क दर की नई लिस्ट जारी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > Sawan 2022 : काशी विश्वनाथ मंदिर में आरती और दर्शन-पूजन के शुल्क दर की नई लिस्ट जारी
धर्म-संस्कृतिराष्ट्रीयहिन्दी

Sawan 2022 : काशी विश्वनाथ मंदिर में आरती और दर्शन-पूजन के शुल्क दर की नई लिस्ट जारी

Vinayak Barot
Last updated: July 13, 2022 12:20 pm
Vinayak Barot
Published: July 13, 2022
Share
SHARE

वाराणसी, 13 जुलाई। सावन में विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन महंगा हो गया है। सोमवार को मंगला आरती का शुल्क 15 सौ रुपये से बढ़ाकर दो हजार कर दिया गया है। विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने आरती और दर्शन-पूजन के शुल्क दर की नई लिस्ट जारी की है। पूजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं में 25 से 30 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि विश्वनाथ मंदिर में सावन के सोमवार पर सुगम दर्शन का शुल्क 500 रुपये से बढ़ाकर 750 प्रति व्यक्ति कर दिया गया है। सावन के अन्य दिनों में सुगम दर्शन का शुल्क 500 रुपये ही रहेगा। सोमवार को मंगला आरती का शुल्क 1500 रुपये से दो हजार हो गया है। जबकि बाकी दिनों में एक हजार रुपये का टिकट रहेगा। पिछले वर्ष यह टिकट 700 रुपये में मिलता था। मध्याह्न भोग आरती, सप्त ऋषि आरती व शृंगार भोग आरती का टिकट पूरे माह 500 रुपये रहेगा, जबकि पिछले वर्ष यह शुल्क 200 रुपये था।

वहीं, एक शास्त्रत्त्ी से रुद्राभिषेक कराने पर 700 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। यह शुल्क पिछले वर्ष का ही है। सोमवार पर पांच शास्त्रत्त्ी से रुद्राभिषेक कराने पर तीन हजार लगेंगे। बाकी दिनोंय् में 2100 रुपये शुल्क होगा। पिछले वर्ष 2100 रुपये हर दिन के लिए निर्धारित शुल्क था। अगर श्रद्धालु सावन में सोमवार को विशेष शृंगार करना चाहते हैं तो उन्हें अब 20 हजार रुपये खर्च करने पड़ेंगे, जबकि विगत वर्ष यह धनराशि 15 हजार रुपये थी।

  • एलईडी टीवी पर भी होगा बाबा का दर्शन

इस बार सावन में श्रद्धालुओं के लिए जहां गंगा द्वार खोल दिया गया है, वहीं परिसर में दर्जनभर स्थानों पर एलईडी टीवी लगेंगी। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल मंगलवार दोपहर विश्वनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने गंगा घाट से लेकर परिसर तक की व्यवस्थाएं परखीं। उन्होंने कहा कि दशाश्वमेध घाट से स्नान करने के बाद अगर श्रद्धालु विश्वनाथ धाम में प्रवेश करता है तो समुचित बैरिकेडिंग, मैटिंग, पेयजल सहित सारी सुविधाएं मिलनी चाहिए। इसके लिए मंदिर प्रशासन उचित प्रबंध कर ले।

सावन के दिन विशेष में पूजा शुल्क में बढ़ोतरी

● सोमवार को मंगला आरती का शुल्क 2000 रुपये

● सामान्य दिनों में मंगला आरती का शुल्क 1500 रुपये

● सुगम दर्शन को सामान्य दिनों में खर्च करने होंगे 500 रुपये

● सोमवार को सुगम दर्शन को खर्च करने होंगे 750 रुपये

● मध्याह्न भोग आरती, रात्रि शृंगार, सप्तर्षि आरती, भोग आरती के लिए 500 खर्च करने होंगे

● सावन में एक शास्त्रत्त्ी से रुद्राभिषेक कराने का शुल्क 700 रुपये

● सोमवार को पांच शास्त्रत्त्ी से रुद्राभिषेक कराने के तीन हजार रुपये देने होंगे

● अन्य दिनों में पांच शास्त्रत्त्ी से रुद्राभिषेक पर 2100 देने होंगे

● सोमवार को सन्यासी भोग के लिए 7500 रुपये

● सावन के अन्य दिनों में सन्यासी भोग के 4500 रुपये लगेंगे

  • जिग-जैग लाइन में खड़े होंगे श्रद्धालु

कमिश्नर ने कई स्थानों पर जिग-जैग लाइन बनाने का निर्देश दिया। मंदिर चौक में टेंट से छाया और कूलर पंखे लगाकर गर्मी से निजात दिलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस बार सावन में सात लाख लोगों की आने की संभावना है। इसलिए व्यवस्थाएं भी वैसी होनी चाहिए।

  • परिसर में गंदगी फैलाने पर 500 रुपये का जुर्माना

काशी विश्वनाथ धाम में अगर आप गुटखा खाते हुए या गंदगी फैलाते पकड़े गए तो 500 रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। मंगलवार को मंदिर परिसर में दूध का पैकेट फेंकने पर दो लोगों से जुर्माना वसूला गया। मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि मंदिर प्रशासन कैमरे से भी निगरानी शुरू कर रहा है।

You Might Also Like

भारत में कोरोना संकट : सक्रिय मामलों की संख्या 200 दिनों में सबसे कम, लगभग 21 हजार नए संक्रमित
टीम इंडिया का दक्षिण अफ्रीका दौरा : केएल राहुल टेस्ट टीम के उप कप्तान, चोटिल रोहित की जगह लेंगे
मलेशिया ओपन बैडमिंटन : प्रणय व मालविका प्री क्वार्टरफाइनल में, दो मिश्रित युगल जोड़ियां भी आगे बढ़ीं
यूपी : पुलिस हिरासत में मारे गए गैंगस्टर अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
सेवा भोज योजना के तहत धर्मार्थ एवं धार्मिक संस्थाओं को जीएसटी में छूट देती है केंद्र सरकार
TAGGED:AartiDarshan PujanFee RateKashi Vishwanath TempleNew List ReleasedSawan 2022
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

August 7, 2026

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?