hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: थाईलैंड ओपन : सात्विक-चिराग की जोड़ी तीसरे खिताब की देहरी पर, सेमीफाइनल में मलेशियाई टीम को दी शिकस्त
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > थाईलैंड ओपन : सात्विक-चिराग की जोड़ी तीसरे खिताब की देहरी पर, सेमीफाइनल में मलेशियाई टीम को दी शिकस्त
खेलहिन्दी

थाईलैंड ओपन : सात्विक-चिराग की जोड़ी तीसरे खिताब की देहरी पर, सेमीफाइनल में मलेशियाई टीम को दी शिकस्त

Revoi Editor
Last updated: May 16, 2026 9:07 pm
Revoi Editor
Published: May 16, 2026
Share
SHARE

बैंकॉक, 16 मई। दो बार (2019 व 2024) के पूर्व चैम्पियन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी व चिराग शेट्टी की ख्यातिनाम भारतीय जोड़ी ने शनिवार को यहां तीन गेमों के रोमांचक मुकाबले में मलेशियाई गोह जे फेइ व नूर इजुद्दीन को हराकर तीसरी बार थाईलैंड ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष युगल फाइनल में प्रवेश कर लिया।

Letting the numbers do the talking! 🔢📈

[📸 @badmintonphoto ] pic.twitter.com/10KuDcumCd

— BAI Media (@BAI_Media) May 16, 2026

कोर्ट नंबर एक पर भारतीय टीम को 82 मिनट तक जूझना पड़ा

BWF विश्व रैंकिंग में पूर्व विश्व नंबर एक व मौजूदा समय चौथे नंबर पर काबिज सात्विक व चिराग ने निमिबुत्र स्टेडियम के कोर्ट नंबर एक पर खेले गए दिन के दूसरे मैच में नौवीं रैंकिंग वाली मलेशियाई जोड़ी को 82 मिनट की कश्मकश के बाद 19-21, 22-20, 21-16 से हराया। इसके साथ ही भारतीय सितारों का तीसरी सीड मलेशियाई जोड़ी के खिलाफ मैच रिकॉर्ड 8-2 हो गया।

Top seeds Rankireddy/Shetty 🇮🇳 rival Goh/Izzuddin 🇲🇾 for a spot in the finals.#BWFWorldTour #ThailandOpen2026 pic.twitter.com/amDXpxNXyk

— BWF (@bwfmedia) May 16, 2026

फाइनल में इंडोनेशियाई टीम से होगी मुलाकात

बैंकॉक में तीसरी व मौजूदा सत्र की पहली उपाधि के लिए प्रयासरत टॉप सीड चिराग-सात्विक का अब गैर वरीय इंडोनेशियाई लियो रोली कार्नांडो व डेनियल मार्टिन से सामना होगा, जिन्होंने हि जि तिंग व रेन शियांग यू की चीनी जोड़ी को 44 मिनट में 21-15, 21-18 से परास्त किया।

One step from glory.🏆

Satwik-Chirag with a come-from-behind victory against Goh/Izzuddin to book their place in the Thailand Open 2026 MD Final!

[📸 @badmintonphoto ] pic.twitter.com/mUZ3rxoo8w

— BAI Media (@BAI_Media) May 16, 2026

उल्लेखनीय है कि डेनमार्क में थॉमस कप में कांस्य पदक जीतने के बाद भी बैडमिंटन को भारत में तरजीह वप्रशंसा नहीं मिलने को लेकर अपने बयान से सात्विक व चिराग हाल ही में चर्चा में रहे थे। उन्होंने हालांकि बाहरी शोर से किनारा करते हुए शानदार प्रदर्शन करते फाइनल में प्रवेश किया।

चोटों से संघर्ष और थॉमस कप जीत को श्रेष्ठ प्रदर्शन का श्रेय

मलेशियाई टीम पर करीबी जीत दर्ज करने के बाद सात्विक व चिराग शेट्टी ने कहा कि वर्षों से चोटों से जूझते रहने और नाकामियों ने उन्हें मानसिक तौर पर दृढ बना दिया है। गौरतलब है कि एशियाई खेल चैम्पियन इस भारतीय जोड़ी को सात्विक के कंधे की चोट के कारण एशियाई चैम्पियनशिप और स्विस ओपन जैसे टूर्नामेंटों से नाम वापस लेना पड़ा था।

चोटों से लड़ने की अब हमें आदत पड़ गई है – सात्विक

सात्विक ने BWF से कहा, ‘अब हमें इसकी आदत हो गई है । एक दौर था, जब हमें लगता था कि ऐसा क्योx हो रहा है, लेकिन बाद में समझ में आया कि खेल में यह होगा ही। हम काफी आक्रामक खेलते हैं तो चोट तो लगेगी ही। मैंने अब इनसे निबटना सीख लिया है। इससे सामंजस्य बैठाना, संयम रखना और एक दूसरे का साथ देना अहम है । जब मैं पूरी तरह से फिट नहीं हूं तो मेरा जोड़ीदार मेरा पूरा साथ देता है। कोच भी चोटों से बखूबी निबटते हैं।’

‘एक बार पोडियम पर रहने से बदल सकती है जिंदगी’

स्टार शटलर ने थॉमस कप 2022 में भारत की ऐतिहासिक जीत को टीम की मानसिकता बदलने और आत्मविश्वास बढाने का श्रेय दिया। उन्होंने कहा, ‘मैं थॉमस कप (डेनमार्क) के दौरान खिलाड़ियों से कहता था कि एक बार पोडियम पर रहने से किसी की जिंदगी बदल सकती है। हमारे साथ भी 2022 थॉमस कप के बाद यही हुआ। उसके बाद हमने मुड़कर नहीं देखा। हमारी सोच बदल गई और हम अधिक आत्मविश्वास के साथ खेलने लगे।’

You Might Also Like

टाटा ओपन महाराष्ट्र : दूसरी सीड को स्तब्ध कर बालाजी-जीवन की भारतीय जोड़ी युगल सेमीफाइनल में पहुंची
विधानसभा उपचुनाव में I.N.D.I.A. ब्लॉक का दबदबा, 7 राज्यों की 13 सीटों में 10 पर कब्जा, भाजपा को सिर्फ 2 सीटें
करगिल विजय दिवस पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ – ‘मैं पं. नेहरू या किसी भारतीय प्रधानमंत्री की आलोचना नहीं कर सकता’
निर्मला के बजट पर बोलीं ममता – ‘मैं इसे आधे घंटे में बना सकती थी’, राहुल गांधी ने बताया मित्र काल
केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस का दावा – ‘लोकसभा चुनाव से पहले गिर जाएगी नीतीश सरकार’
TAGGED:BadmintonSatwik-Chirag Reach the FinalVerge of 3rd Title at Thailand Open
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

August 7, 2026

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?