hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मलेशिया ओपन बैडमिंटन : सात्विक-चिराग को उपजेता ट्रॉफी, फाइनल में विश्व नंबर एक लियांग-वांग से हारे
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > मलेशिया ओपन बैडमिंटन : सात्विक-चिराग को उपजेता ट्रॉफी, फाइनल में विश्व नंबर एक लियांग-वांग से हारे
खेलहिन्दी

मलेशिया ओपन बैडमिंटन : सात्विक-चिराग को उपजेता ट्रॉफी, फाइनल में विश्व नंबर एक लियांग-वांग से हारे

Vinayak Barot
Last updated: January 14, 2024 6:59 pm
Vinayak Barot
Published: January 14, 2024
Share
SHARE

कुआलालम्पुर, 14 जनवरी। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी व चिराग शेट्टी की विश्व नंबर दो जोड़ी को यहां मलेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष युगल वर्ग में उपजेता ट्रॉफी से संतोष करना पड़ा, जब विश्व नंबर एक चीन के लियांग वेई केंग व वांग चांग ने भारतीयों को तीन गेमों के संघर्षपूर्ण फाइनल में हरा दिया।

एक्सियाटा एरेना के कोर्ट नंबर एक पर रविवार को खेले गए अंतिम मुकाबले में वरीयता क्रम की शीर्ष दो जोड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। हालांकि एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता सात्विक व चिराग की जोड़ी पहला गेम जीतने के बाद निर्णायक गेम में 11-7 की बढ़त का फायदा नहीं उठा सकी और उसे 58 मिनट में 21-9, 18-21, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा।

Top seeds Liang/Wang 🇨🇳 and Rankireddy/Shetty 🇮🇳 see it through to the end.#BWFWorldTour #MalaysiaOpen2024 pic.twitter.com/aa48LoxuCK

— BWF (@bwfmedia) January 14, 2024

लियांग-वांग से पांचवीं मुलाकात में चिराग-सात्विक की चौथी हार

पिछले वर्ष की सेमीफाइनलिस्ट भारतीय जोड़ी की गत उपजेता लियांग व वांग के हाथों पांच मुलाकातों में यह चौथी हार थी। दोनों जोड़ियां पिछले वर्ष चार बार आमने-सामने थीं, जिनमें लियांग-वांग ने चाइना मास्टर्स फाइनल सहित तीन मुकाबले जीतने में सफल रही थी। सात्विक और चिराग ने इस बीच केवल कोरिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट में चीनियों को हराया था। दिलचस्प यह है कि सात्विक व चिराग ने वह मैच सीधे गेमों में जीता था जबकि चीनी जोड़ी ने चारों मैच तीन गेमों के संघर्ष में जीते हैं।

🏸#MalaysiaOpen2024

🇨🇳Liang Weikeng/Wang Chang fought back to defeat 🇮🇳Indian duo Satwiksairaj Rankireddy/Chirag Shetty 9-21, 21-18, 21-17

🔸This is 🇨🇳China's 1st men's doubles title🏆 at the Malaysia Open in 5 years#PMO2024 #BWFWorldTour #Badminton pic.twitter.com/i8iBVGa9xC

— CGTN Sports Scene (@CGTNSportsScene) January 14, 2024

सात्विक और चिराग ने पहले गेम में शुरू से अपना दबदबा बना दिया था और मध्यांतर तक उन्हें सात अंकों की बढ़त (11-4) हासिल थी। भारतीय जोड़ी ने इसके बाद गेम आसानी से अपने नाम किया। चीनी जोड़ी ने हालांकि दूसरे गेम में अच्छी वापसी की और उसने 8-2 से बढ़त हासिल कर ली। मध्यांतर तक 11-6 की बढ़त के बाद लियांग-वांग ने वापसी करते दिखे भारतीयों की कुछ गलतियों फायदा उठाकर मुकाबला बराबरी पर ला दिया।

तीसरे और निर्णायक गेम में सात्विक व चिराग ने शानदार शुरुआत की और एक समय 10-3 से आगे थे। लेकिन लियांग  व वांग ने पहले स्कोर 12-12 से बराबर किया और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। सात्विक व चिराग अब मंगलवार से नई दिल्ली में शुरू होने वाले इंडिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट में भाग लेंगे।

🏸#MalaysiaOpen2024
Men's Singles

🇩🇰Denmark's Anders Antonsen outplayed 7th seed Shi Yuqi of 🇨🇳China 21-14, 21-13 to clinch his 1⃣st-ever #Super1000 title🏆#PMO2024 #BWFWorldTour @badmintoneropa pic.twitter.com/xN8dpQXp8X

— CGTN Sports Scene (@CGTNSportsScene) January 14, 2024

आंद्रेस एंटोन्सेन व एन से यंग ने जीते एकल खिताब

इस बीच डेनमार्क के आंद्रेस एंटोन्सेन व टॉप सीड कोरियाई एन से यंग ने क्रमशः पुरुष व महिला एकल में बाजी मारी। विश्व रैंकिंग में नौवें स्थान पर काबिज और यहां गैर वरीयता प्राप्त खिलाड़ी की हैसियत से उतरे एंटोन्सेन ने सातवीं सीड चीनी स्पर्धी शी यू को 55 मिनट में 21-14, 21-13 से हराकर पुरुष एकल खिताब जीता। शी यू की ने पिछी शाम गत चैम्पियन व मौजूदा विश्व नंबर एक डेनमार्क के ही विक्टर एक्सेल्सेन पर स्तब्धकारी जीत हासिल की थी।

🏸#MalaysiaOpen2024
Women's Singles

🏆Top seed An Se-young of 🇰🇷South Korea battled back to beat Chinese Taipei's 4th seed Tai Tzu Ying 10-21, 21-10, 21-18 for the 1st title of the year#PMO2024 #BWFWorldTour #안세영 @womensbadminton pic.twitter.com/NsJSqFrbbr

— CGTN Sports Scene (@CGTNSportsScene) January 14, 2024

वहीं महिला एकल फाइनल में गत उपजेता एन से यंग ने चतुर्थ सीड चीनी ताइपे की ताइ जू यिंग को 58 मिनट तक खिंचे तीन गेमों के संघर्ष में 10-21, 21-10, 21-18 से शिकस्त दी।

You Might Also Like

धनशोधन मामला: ईडी ने सपा विधायक इरफान सोलंकी के कानपुर स्थित परिसरों पर छापे मारे
Bobby Deol की फिल्म ‘लव हॉस्टल’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, फिदा हुए फैंस
बंगाल : हुगली के रिसड़ा में फिर से बवाल के बाद शांति, लेकिन तनाव व्याप्त
ऑस्ट्रिया : स्कूल में गोलीबारी से 9 लोगों की मौत, कई घायल, बाथरूम में मृत मिला संदिग्ध
भारतीय नभ क्षेत्र में घुसा पाकिस्तानी एयरलाइंस का विमान, तीन राज्यों के चक्कर लगाकर इस्लामाबाद पहुंचा
TAGGED:Badmintonlost to Liang-Wang in the finalMalaysia Open BadmintonSatwik-Chirag won runner-up trophy
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

August 10, 2026

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?