सलमान खुर्शीद ने राहुल गांधी को बताया भगवान राम, कहा- ‘वो जहां नहीं पहुंचते हम उनकी खड़ाऊ लेकर चलते’

मुरादाबाद, 27 दिसंबर। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का एक विवादित बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने राहुल गांधी को भगवान राम की उपाधि दी है। सलमान खुर्शीद ने राहुल गांधी को भगवान राम बताते हुए कांग्रेसियों को भरत की संज्ञा भी दी है। जानकारी के मुताबिक, सलमान खुर्शीद मुरादाबाद में प्रेस वार्ता कर रहे थे।

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर प्रेस वार्ता करते हुए उन्होंने कहा है कि भगवान राम की खड़ाऊ बहुत दूर तक जाती हैं तो कभी-कभी खड़ाऊ लेकर भी चलना पड़ता है। हमेशा भगवान राम नहीं पहुंच पाते हैं। भरत जी उनकी खड़ाऊँ लेकर चलते हैं। खड़ाऊं लेकर हम उत्तर प्रदेश में चले हैं। यूपी में खड़ाउँ पहुंच गई हैं तो राम जी भी पहुंचेंगे यह हमारा विश्वास है।

  • ‘भगवान राम की ‘खड़ाऊ’ बहुत दूर तक जाती हैं’

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने इन दिनों राहुल गांधी से लगातार ये पूछा जा रहा है कि क्या उन्हें ठंड नहीं लगती है इसपर उन्होंने प्रतिक्रिया दी कि वो(राहुल गांधी) अलौकिक हैं। हम ठंड में ठिठुर रहे हैं और जैकेट पहन रहे हैं, वह टी-शर्ट पहनकर(भारत जोड़ो यात्रा के लिए) निकल रहे हैं। वह एक योगी की तरह तपस्या कर रहे हैं…. भगवान राम की ‘खड़ाऊ’ बहुत दूर तक जाती हैं।

  • राहुल गांधी ने अपने बयानों को लेकर दी ये सफाई

आपको बता दें कि राहुल गांधी बीते कुछ समय से अपने बयानों से लगातार भारतीय सेना का अपमान कर रहे हैं। जिसको लेकर उनकी काफी आलोचना भी की गई थी। जिसके बाद राहुल गांधी ने सफाई भी दी थी।

राहुल गांधी ने बीते रविवार को कहा कि भारतीय सेना के लिए उनके मन में प्यार और स्नेह के साथ-साथ काफी सम्मान भी है। उन्होंने आगे कहा कि सेना के बिना का उनका कोई अस्तित्व नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत “बेहद कमजोर” है क्योंकि चीन और पाकिस्तान ना केवल सैन्य बल्कि आर्थिक रूप से भी मिलकर काम कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular