नई दिल्ली, 14 अगस्त। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को अमृत उद्यान के ग्रीष्मकालीन वार्षिकोत्सव-2026 का उद्घाटन किया। अमृत उद्यान का ग्रीष्मकालीन वार्षिकोत्सव 16 अगस्त से 15 सितम्बर, 2026 तक लोगों के लिए खुलेगा। इस अवधि के दौरान, उद्यान पूर्वाह्न 10.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक खुला रहेगा और इसमें शाम 5.00 बजे तक प्रवेश करने की अनुमति होगी। वहीं, रखरखाव के लिए उद्यान प्रत्येक सोमवार को बंद रहेगा।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने अमृत उद्यान के ग्रीष्मकालीन वार्षिकोत्सव-2026 का उद्घाटन किया। यह वार्षिकोत्सव 16 अगस्त से 15 सितंबर, 2026 तक लोगों के लिए खुलेगा। pic.twitter.com/uZLA4paJNi
— President of India (@rashtrapatibhvn) August 14, 2026
16 अगस्त से 15 सितम्बर तक आमजन के लिए खुला रहेगा
राष्ट्रपति सचिवालय ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। विजिटर्स नॉर्थ एवेन्यू रोड के पास स्थित द्वार सं. 35 से उद्यान में प्रवेश और निकास कर सकेंगे। अमृत उद्यान में प्रवेश निःशुल्क होगा। दर्शकों को visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर जाकर अग्रिम रूप से अपने स्लॉट ऑनलाइन बुक करने होंगे। वहीं, किसी विशेष दिन के लिए स्लॉट की बुकिंग उसके पिछले दिन पूर्वाह्न 10.00 बजे बंद हो जाएगी। मौके पर बुकिंग की कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।
President Droupadi Murmu graced the opening of Amrit Udyan Summer Annuals Edition 2026 at Rashtrapati Bhavan.
The Summer Annuals of Amrit Udyan will be open for the public from August 16 to September 15, 2026 between 10:00 AM and 6:00 PM.
For more details and bookings, please… pic.twitter.com/H1V4KBWsYe— President of India (@rashtrapatibhvn) August 14, 2026
दर्शकों की सुविधा के लिए उद्यान भ्रमण पथ पर पेयजल स्टॉल, प्रथमोपचार पोस्ट, रेन शेल्टर और रेस्ट रूम स्थापित किए जाएंगे। साथ ही पूर्वाह्न 9.30 बजे से शाम 6.00 बजे के बीच, प्रत्येक 30 मिनट के अंतराल पर, केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से अमृत उद्यान के प्रवेश द्वार तक के लिए शटल बस सेवा उपलब्ध रहेगी। इस बस पर ‘अमृत उद्यान के लिए शटल सेवा’ बैनर लगा होगा।

