1. Home
  2. हिन्दी
  3. खेल
  4. सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की सानिया चंडोक संग हुई सगाई, बिजनेस फैमिली से जुड़ी हैं मंगेतर
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की सानिया चंडोक संग हुई सगाई, बिजनेस फैमिली से जुड़ी हैं मंगेतर

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की सानिया चंडोक संग हुई सगाई, बिजनेस फैमिली से जुड़ी हैं मंगेतर

0
Social Share

मुंबई, 14 अगस्त। क्रिकेट की दुनिया से प्यार की दुनिया तक एक नया दिलचस्प अध्याय शुरू हुआ है! भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने कथित तौर पर बुधवार 13 अगस्त 2025 को सानिया चंडोक से सगाई की। सानिया चंडोक मुंबई के जाने-माने उद्योगपति और ग्राविस हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड के चेयरमैन रवि घई की पोती हैं। रवि घई का नाम होटल इंडस्ट्री और आइसक्रीम ब्रांड ‘ब्रुकलिन क्रीमरी’ से भी जुड़ा है।

इस सगाई समारोह की खास बात रही कि यह एक बेहद निजी समारोह था। समारोह में केवल करीबी मित्रों और परिजन ने ही मौजूद थे। मीडिया या बड़े सामाजिक आयोजनों से दूर, शांत माहौल में अर्जुन और सानिया ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाकर जिंदगीभर का साथ निभाने का वादा किया।

अर्जुन ने गेंद नहीं, दिल से किया क्लीन बोल्ड

अर्जुन और सानिया की सगाई की खबर जैसी ही सामने आई, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर फैंस और दोस्तों ने बधाइयों की बौछार कर दी। इंस्टाग्राम और X (ट्विटर) पर #ArjunTendulkar और #SaaniyaChandok ट्रेंड करने लगे। क्रिकेट फैंस ने मजाक में लिखा, ‘अर्जुन ने इस बार गेंद से नहीं, दिल से क्लीन बोल्ड कर दिया।’

कौन हैं सानिया चंडोक?

सानिया चंडोक की पहचान भी कम रोचक नहीं है। वह मुंबई के प्रतिष्ठित व्यवसायी रवि घई (ग्राविस अस्पतालिटी लिमिटेड के चेयरमैन, जो इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और आइस्क्रीम ब्रांड ब्रुकलिन क्रीमरी से जुड़ी प्रमुख हस्ती हैं) की पौत्री हैं। सानिया चंडोक खुद भी एक सफल उद्यमी हैं।

भारत सरकार के आधिकारिक रिकॉर्ड (कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय) के अनुसार, सानिया चंडोक मुंबई स्थित मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी की नामित हिस्सेदार और डायरेक्टर हैं। इसके अलावा उन्हें पालतू पशुओं के लिए स्पा और स्टोर का संयोजन करना पसंद है। वह अपने व्यवसाय को बहुत ही निजी अंदाज में संभालती हैं। वह सोशल मीडिया से दूर हैं।

अलग छाप छोड़ रहे अर्जुन तेंदुलकर

मुंबई में 24 सितंबर 1999 को जन्में अर्जुन तेंदुलकर घरेलू क्रिकेट में गोवा का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने 2020/21 सीजन में मुंबई के साथ घरेलू करियर की शुरुआत की। उन्होंने हरियाणा के खिलाफ मैच से टी20 में डेब्यू किया। इससे पहले, उन्होंने जूनियर स्तर पर मुंबई का प्रतिनिधित्व किया और भारत की अंडर-19 टीम में जगह बनाई। सीजन 2022/23 में वह गोवा गए और प्रथम श्रेणी और लिस्ट ए में डेब्यू किया।

प्रथम श्रेणी और लिस्ट ए में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन का प्रदर्शन अच्छा रहा। रेड बॉल क्रिकेट में उन्होंने 17 मैच में हिस्सा लिया। इसमें उन्होंने एक शतक और दो अर्द्धशतक समेत 532 रन बनाए हैं और 37 विकेट लिए हैं। इसमें एक बार पांच विकेट और दो बार 4-4 विकेट भी शामिल हैं।

लिस्ट ए क्रिकेट में गोवा की ओर से खेलते हुए अर्जुन ने 17 मैच खेले हैं। इसमें 9 पारियों में 76 रन बनाए हैं। वह इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के लिए भी खेल चुके हैं। अर्जुन की मेहनत और खेल के प्रति जुनून ने उन्हें हमेशा सुर्खियों में रखा है। अब उनकी पर्सनल लाइफ भी फैंस के लिए चर्चा का विषय बन गई है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code