बंगाल विधानसभा चुनाव : छिटपुट हिंसा के बीच अंतिम चरण में 91.66 फीसदी मतदान
कोलकाता, 29 अप्रैल। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में बुधवार को छिटपुट हिंसा के बीच 3.21 करोड़ मतदाताओं में से 91.66 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस चरण में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित 1,448 प्रत्याशियों की राजनीतिक किस्मत का फैसला होना है।
Spirit soaring. Democracy in celebration! ✨
Across Bengal, vibrant voters are stepping out in large numbers, turning the day into a true festival of participation.
Energy, pride, and purpose – on display everywhere.#ECI #WestBengalElections2026 #Phase2 pic.twitter.com/Sn2hvfKIWe
— Election Commission of India (@ECISVEEP) April 29, 2026
दक्षिण बंगाल के सात जिलों – कोलकाता, हावड़ा, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, हुगली, नदिया व पूर्व बर्धमान की 142 सीटों पर अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम के बीच मतदान के दौरान कई क्षेत्रों में बारिश का भी दखल देखने को मिला। लेकिन वोटरों के उत्साह में कोई कमी नहीं रही और सुबह से ही अधिकतर मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं।
बंगाल में दोनों चरणों को मिलाकर कुल मत प्रतिशत रिकार्ड 92.47%
चुनाव आयोग से देर शाम 7.45 बजे प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 91.31 फीसदी मतदान दर्ज हुआ। इसके पूर्व शाम पांच बजे तक 89.99 प्रतिशत, अपराह्न तीन बजे तक 78.70 प्रतिशत, अपराह्न एक बजे तक 61.11 प्रतिशत और पूर्वाह्न 11 बजे तक 39.97 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।
West Bengal records highest-ever poll-participation since Independence
91.66% poll-participation recorded in Phase-II
Read more : https://t.co/6m7cpqnqGU pic.twitter.com/oDrwq7vj6g
— Election Commission of India (@ECISVEEP) April 29, 2026
गौरतलब है कि राज्य में पहले चरण में मतदान में भागीदारी 93.19% थी। दोनों चरणों को मिलाकर कुल मतदान प्रतिशत रिकॉर्ड 92.47% रहा। इससे पहले, पश्चिम बंगाल में मतदान में भागीदारी का उच्चतम स्तर 84.72% (2011 के आम चुनाव) था।
भवानीपुर में कुछ समय के लिए दिखा तनाव का माहौल
इस बीच भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल दिखा, जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा के शुभेंदु अधिकारी ने, जो इस प्रतिष्ठित सीट पर चुनाव लड़ रहे थे, एक ही बूथ क्षेत्र में एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए।

ममता का दावा – TMC 200 सीटों के पार जाएगी
वहीं टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने दावा करते हुए कहा है कि एग्जिट पोल कुछ भी कहें, तृणमूल जीत रही है। आत्मविश्वास से ओतप्रोत सीएम ममता ने जीत का निशान दिखाते हुए कहा, ‘सेंट्रल फोर्स ने बहुत परेशानी खड़ी की है। उन्होंने हमारे लड़कों को बुरी तरह पीटा है। इसके बावजूद, हम 200 सीटों का आंकड़ा पार करेंगे। यह तो लोग ही तय करेंगे कि आखिरी गिनती क्या होगी।’
लगाया आरोप – ‘मैंने पहले कभी लोकतंत्र की ऐसी हालत नहीं देखी’
तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कहा, ‘परेशान करना कल रात शुरू हुआ। हमारी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। मैंने पहले कभी लोकतंत्र की ऐसी हालत नहीं देखी। तृणमूल जीत रही है। वे (विपक्ष) प्रेस और मीडिया को जो कुछ भी बताते हैं, वही दिखाया जाता है। लेकिन मैं आपको बता रही हूं, तृणमूल सच में जीत रही है।’ तृणमूल की जीत के बारे में उन्होंने कहा, ‘मुझे ऐसी रिपोर्ट मिली हैं जिनसे पता चलता है कि भाजपा पश्चिम बंगाल में हार रही है। हम दो-तिहाई बहुमत से एक बार फिर सरकार बनाएंगे।’

सौरभ गांगुली बोले – ‘नतीजा क्या होगा, यह तो लोगों को खुद तय करना है‘
इसी क्रम में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली, पत्नी डोना गांगुली और बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली के साथ बंगाल के ‘महाराज’ बेहाला में बारिशा शशिभूषण जनकल्याण विद्यापीठ में वोट डालने पहुंचे। वोट डालने के बाद गांगुली ने कहा, ‘इस इलाके में कभी कोई चुनावी हिंसा नहीं हुई है। आज, कोलकाता या जिलों से किसी बड़ी गड़बड़ी की कोई खबर नहीं आई है। ऐसा ही होना चाहिए। लोग शांति से वोट डाल रहे हैं। हालांकि, 4 मई को नतीजा क्या होगा, यह तो लोगों को खुद तय करना है।’

चुनाव के बाद भी अर्धसैनिक बलों की कई बटालियन और कम्पनियां तैनात रहेंगी – मुख्य निर्वाचन अधिकारी
इस बीच पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) मनोज अग्रवाल ने कहा, ‘मृत मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं और मतदाता एसआईआर को लेकर खुश हैं। जैसे चुनाव शांतिपूर्ण रहे हैं, वैसे ही चुनाव के बाद भी कोई हिंसा नहीं होनी चाहिए।’ उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग और गृह मंत्रालय ने फैसला किया है कि चुनाव के बाद भी यहां अर्धसैनिक बलों की कई बटालियन और कम्पनियां तैनात रहेंगी।
