hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: रूस ने यूक्रेन के सभी सैनिकों को तत्काल हथियार डालने की दी चेतावनी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > रूस ने यूक्रेन के सभी सैनिकों को तत्काल हथियार डालने की दी चेतावनी
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

रूस ने यूक्रेन के सभी सैनिकों को तत्काल हथियार डालने की दी चेतावनी

Vinayak Barot
Last updated: April 19, 2022 4:30 pm
Vinayak Barot
Published: April 19, 2022
Share
SHARE

मॉस्को, 19 अप्रैल। लगभग दो माह से जारी रूसी हमले में अपने कई शहरों के तबाह होने के बावजूद यूक्रेन घुटने टेकता नजर नहीं आ रहा है। इस बीच रूस ने सभी यूक्रेनी सैनिकों को तत्काल अपने हथियार डालने की चेतावनी दी है। समाचार एजेंसी एएफपी ने यह जानकारी दी है।

रूस की यह चेतावनी ऐसे समय आई है, जब रूसी सेना ने मंगलवार को पूर्वी यूक्रेन में देश के औद्योगिक गढ़ पर नियंत्रण करने के लिए जमीनी स्तर पर एक बड़ा हमला शुरू किया, जिसे यूक्रेनी अधिकारियों ने ‘युद्ध का एक नया चरण’ बताया है। यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने मंगलवार तड़के कहा कि रूसी सेना ने डोनबास क्षेत्र पर पूर्ण नियंत्रण के लिए अपने प्रयास तेज कर दिए हैं।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में रूसी सेना द्वारा रासायनिक हथियार के इस्तेमाल की भी अटकलें लगाई जा रही हैं। इस बीच रूसी सेना पड़ोसी खारकीव सहित कई क्षेत्रों में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है। दक्षिणी डोनेट्स्क में रूसी सेना ने रणनीतिक बंदरगाह शहर मारियुपोल की नाकाबंदी और गोलाबारी जारी रखी है और अन्य शहरों में भी मिसाइल दाग रही है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने पूर्वी यूक्रेन पर कब्जा करने के लिए हमला शुरू कर दिया है। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘अब हम बता सकते हैं कि रूसी बलों ने डोनबास के लिए युद्ध आरंभ कर दिया है। पूरी रूसी सेना का एक बड़ा हिस्सा इस हमले पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।’

मॉस्को समर्थित अलगाववादी आठ वर्षों से ज्यादातर रूसी भाषी डोनबास में यूक्रेनी सेना से लड़ रहे हैं और उन्होंने दो स्वतंत्र गणराज्यों की घोषणा की है, जिन्हें रूस ने मान्यता दे रखी है। माना जा रहा है कि रूस ने डोनबास पर कब्जा करना युद्ध में अपना मुख्य लक्ष्य घोषित कर दिया है क्योंकि राजधानी कीव को जब्त करने का उसका प्रयास विफल हो गया है।

You Might Also Like

हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने राष्ट्रपति को सौंपा अपना इस्तीफा, आवास पर मिले थे जले हुए नोटों के बंडल
नेपाल के नाइटक्लब में ‘पार्टी’ करते दिखे राहुल गांधी, भाजपा ने वीडियो शेयर कर कसा तंज
भाजपा-जेडीएस गठबंधन को झटका : भाजपा पर नफरत फैलाने का आरोप लगाकर सैयद शफीउल्ला ने दिया इस्तीफा
यूपी चुनाव 2022: अखिलेश यादव बोले, आखिरी चरण आते आते निकल जाएगी भाजपा की भाप
ज्ञानवापी मस्जिद प्रकरण : मुसलमानों के लिए होगी वुजू की व्यवस्था? सुप्रीम कोर्ट का सर्वमान्य रास्ता निकालने का आदेश
TAGGED:Russia warns Ukrainian soldiersRussia-Ukraine WarUkraine Crisis
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयराजनीतिहिन्दी

सोनम वांगचुक ने 26 दिनों के बाद तोड़ा अनशन, जेपी नड्डा व जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में किया फैसला

Revoi Editor
Revoi Editor
July 24, 2026
न्यूजीलैंड ने 3-0 के क्लीन स्वीप से भारत में रचा इतिहास, मुंबई टेस्ट में भी टीम इंडिया 25 रनों से परास्त
टाटा आईपीएल : सनराइजर्स हैदराबाद का भी खाता खुला, चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार चौथी हार
हूती विद्रोहियों का दावा – इजराइल की एयर स्ट्राइक में पीएम अहमद अल-रहावी की मौत
अमित शाह ने कांग्रेस पर लगाया तुष्टिकरण का आरोप, राहुल गांधी से पूछा – क्या ये देश शरिया कानून से चलेगा?
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?