hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: यूपी चुनाव 2022: अखिलेश यादव बोले, आखिरी चरण आते आते निकल जाएगी भाजपा की भाप
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > यूपी चुनाव 2022: अखिलेश यादव बोले, आखिरी चरण आते आते निकल जाएगी भाजपा की भाप
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

यूपी चुनाव 2022: अखिलेश यादव बोले, आखिरी चरण आते आते निकल जाएगी भाजपा की भाप

Vinayak Barot
Last updated: February 17, 2022 4:28 pm
Vinayak Barot
Published: February 17, 2022
Share
SHARE

आगरा, 17 फरवरी। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में दो चरण में मतदान हो चुका है, तीसरा चरण आते आते मौसम का मिजाज गर्म होने के साथ राजनीतिक तपिश भी बढ़ चुकी है। गुरुवार को फिरोजाबाद में जनसभा को संबोधित करते समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि आखिरी चरण आते आते भारतीय जनता पार्टी की भाप निकल जायेगी। उन्‍होंने कहा कि अब तक सब जान चुके हैं कि पहले और दूसरे चरण में ही हमने शतक मार लिया है। ये देख दूसरों की हवा निकल गई है।

फिरोजाबाद में गुरुवार दोपहर करीब 12.15 बजे जनसभा को संबोधित करने पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार में पांच साल तक युवा बेरोजगार रहा। यदि भाजपा फिर से आ गई तो पांच साल और घर पर बैठना पड़ेगा। सपा की सरकार बनेगी तो रोजगार मिलेगा। अखिलेश बोले चौथे चरण के बाद सपा की सरकार बन जाएगी। बीजेपी से बड़ा कोई झूठा नही है। याद है, इन्होंने कहा था कि हवाई चप्पल वाला भी हवाई जहाज में चलेगा। सरकार आयी तो हवाई जहाज क्‍या एयरपोर्ट और बंदरगाह तक बेच दिए। 28 बैंकों का 23 हजार करोड़ लेकर लोग भाग गए। भागने वाले कहां के थे, जबाब में जनता बोली, गुजरात के।

अखिलेश बोले, मैंने लिया है अन्‍न संकल्‍प

अखिलेश ने कहा कि बीजेपी भाईचारे को ख़त्म कर रही है, में लाल पोटली लेकर चलता हूं, इसमे अन्न है, मैने अन्न संकल्प लिया है। उन्‍होंने कहा कि भाजपाई कान पकड़कर सात सौ बार उठक बैठक लगाएंगे तो भी किसान माफ् नही करेंगे। फ़िरोज़ाबाद का नाम पूरे देश दुनिया में है। लेकिन यहां मजदूरों को हक़ नही मिलता। गर्मी निकलवाने वाले ठंडे पड़ गए हैं। अखिलेश ने जनता से कहा कि बोले हमें जिताओगे या नही। पानी हम ले आये हैं, बिजली वाली बात तो पता चल ही गयी है।

You Might Also Like

अभिनेता चिरंजीवी को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से सम्मानित किये जाने पर भाई पवन कल्याण ने दी बधाई
बिहार के अररिया में बोले पीएम मोदी- पहले चरण के मतदान में बिहार विकास के लिए कर रहा वोट
पीएम मोदी ने विश्व विजेता महिला क्रिकेट टीम से की मुलाकात, ‘दृढता और शानदार वापसी’ के लिए खिलाड़ियों की तारीफ की
भारत ने 3-0 से जीती टी20 सीरीज, अंतिम मैच में 73 रनों से पिटा न्यूजीलैंड
अमरोहा में पीएम मोदी ने मोहम्मद शामी की तरीफ, कहा- जो पहली बार वोट डाल रहे हैं, वो इस मौके को न गवाएं
TAGGED:akhilesh yadavspUP Election 2022
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशराजनीतिहिन्दी

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

August 8, 2026

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?