hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर : भारत-जापान मैत्री का अनूठा प्रतीक, पीएम मोदी ने शिंजो आबे संग 2015 में रखी थी नींव
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > क्षेत्रीय > रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर : भारत-जापान मैत्री का अनूठा प्रतीक, पीएम मोदी ने शिंजो आबे संग 2015 में रखी थी नींव
क्षेत्रीयहिन्दी

रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर : भारत-जापान मैत्री का अनूठा प्रतीक, पीएम मोदी ने शिंजो आबे संग 2015 में रखी थी नींव

Vinayak Barot
Last updated: July 15, 2021 5:27 pm
Vinayak Barot
Published: July 15, 2021
Share
SHARE

वाराणसी, 15 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में गुरुवार को जिन परियोजनाओं का लोकार्पण किया, उनमें रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर का विशेष महत्व है क्योंकि देश की सांस्कृतिक राजधानी के मध्य में 186 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह सेंटर भारत व जापान की मैत्री का अनूठा प्रतीक है।

जापानी और भारतीय वास्तु शैलियों का संगम में रुद्राक्ष

दिलचस्प तो यह है कि जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे जब दिसम्बर, 2015 में भारत दौरे पर आए थे तो पीएम मोदी उन्हें लेकर वाराणसी भी आए थे। उस दौरान दोनों नेता गंगा आरती के साक्षी बने थे। उसी दौरे में दोनों नेताओं ने इस महात्वाकाक्षी परियोजना की आधारशिला रखी थी, जिसमें जापानी और भारतीय वास्तु शैलियों का संगम दिखाई पड़ता है।

सांस्कृतिक आयोजनों के लिए 1,200 क्षमता वाला आदर्श स्थल

रुद्राक्ष के बनने से शहर में सांस्कृतिक और प्रवासी भारतीय दिवस जैसे वैश्विक आयोजनों के लिए जगह की कमी नहीं रहेगी। इसके अलावा प्रदर्शनी और मेलों के साथ ही पर्यटन व कारोबार से जुड़े सरकारी आयोजन भी यहां आसानी से हो सकते हैं। इस सेंटर में एक साथ 1,200 लोगों के बैठने की व्यवस्था है।

बड़े हाल को लोगों की संख्या के मुताबिक दो हिस्सों में विभक्त भी किया जा सकता है। पूर्णत: वातूनुकुलित सेंटर में बड़े हॉल के अलावा 150 लोगों की क्षमता का एक मीटिंग हाल है। इसके अतिरिक्त यहां एक वीआईपी कक्ष और चार ग्रीन रूम भी हैं।

शिवलिंग के आकार जैसी छत, बाहरी हिस्से में 108 रुद्राक्ष

गौर करने वाली बात यह है कि सेंटर की छत शिवलिंग के आकार में निर्मित है। सेंटर के बाहरी हिस्से में एल्युमिनियम निर्मित 108 सांकेतिक रुद्राक्ष लगे हैं। तीन एकड़ में तैयार कन्वेंशन सेंटर परिसर में जापानी शैली का गार्डन और लैंडस्केपिंग की गई है। पार्किंग सुविधा संग सीसीटीवी कैमरे हैं। सौर ऊर्जा की भी व्यवस्था की गई है।

जापानी कम्पनी फुजिता कॉरपोरेशन ने किया है निर्माण

रुद्राक्ष को जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी ने फंडिंग किया है। डिजाइन जापान की कम्पनी ओरिएंटल कंसल्टेंट ग्लोबल ने किया है और निर्माण का काम भी जापान की फुजिता कॉरपोरेशन नाम की कम्पनी ने किया है। रुद्राक्ष में छोटा जैपनीज गार्डन बनाया गया है। 110 किलोवॉट की ऊर्जा के लिए सोलर प्लांट लगा है। वीआईपी रूम और उनके आने-जाने का रास्ता भी अलग से है।

रुद्राक्ष को वातानुकूलित रखने के लिए इटली के उपकरण लगे है। दीवारों पर लगी ईंट भी ताप को रोकती हैं और कॉन्क्रीट के साथ फ्लाई ऐश का भी इस्तेमाल किया गया है। निर्माण और उपयोग की चीजों को देखते हुए ग्रीन रेटिंग फॉर इंटीग्रेटेड हैबिटेट असेसमेंट की ओर से रुद्राक्ष को ग्रेडिंग तीन मिली है। रुद्राक्ष में कैमरा समेत सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है। आग से भी सुरक्षा के उपकरणों पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।

पीएम मोदी बोले – बनारस की नई पहचान बनेगा सेंटर

रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘कोरोना काल में जब दुनिया ठहर सी गई, तब काशी संयमित और अनुशासित तो हुई, लेकिन सृजन और विकास की धारा अविरल बहती रही। काशी के विकास का यह आयाम यह इंटरनेशनल को-ऑपरेशन एंड कन्वेंशन सेंटर – रुद्राक्ष आज इसी रचनात्मकता और गतिशीलता का परिणाम है। बनारस के तो रोम-रोम से गीत संगीत और कला झरती है। यहां गंगा के घाटों पर कितनी ही कलाएं विकसित हुई हैं, ज्ञान शिखर तक पहुंचा है और मानवता से जुड़े कितने गंभीर चिंतन हुए हैं। इसीलिए, बनारस गीत-संगीत का, धर्म-अध्यात्म का और ज्ञान-विज्ञान का एक बहुत बड़ा ग्लोबल सेंटर बन सकता है। महादेव के आशीर्वाद से आने वाले दिनों में यह सेंटर बनारस की एक नई पहचान बनेगा।’

जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे को भी किया याद

प्रधानमंत्री मोदी ने साथ ही भारत-जापान के रिश्तों का जिक्र करते हुए कहा, ‘आज के इस आयोजन में एक और व्यक्ति हैं, जिनका नाम लेना मैं भूल नहीं सकता। जापान के ही मेरे एक और मित्र – शिंजो आबे जी। मुझे याद है, शिंजो आबे जी जब प्रधानमंत्री के तौर पर काशी आए थे तो रुद्राक्ष के आइडिया पर उनसे मेरी चर्चा हुई थी। चाहे स्ट्रैटिजिक एरिया हो या इकनॉमिक एरिया, जापान आज भारत के सबसे विश्वसनीय दोस्तों में से एक है। हमारी दोस्ती को इस पूरे क्षेत्र की सबसे नैचुरल पार्टनरशिप्स में से एक माना जाता है।’

काशी के कलाकारों को मिला विश्वस्तरीय मंच

पीएम मोदी ने कहा, ‘काशी से विश्वस्तरीय साहित्यकार, संगीतकार और अन्य कलाओं के कलाकारों ने विश्व स्तर पर धूम मचाई है, लेकिन काशी में ही उनके कलाओं के प्रदर्शन के लिए कोई विश्वस्तरीय सुविधा नहीं थी। आज मुझे खुशी हो रही है कि काशी के कलाकारों को अपनी विद्या दिखाने के लिए, अपनी कला दिखाने के लिए एक मंच मिल रहा है।’

You Might Also Like

ट्रंप टैरिफ के बाद अब भारत का एक्शन – 25 अगस्त से अमेरिका के लिए ज्यादातर डाक सेवाएं बंद होंगी
राजस्थान : सुप्रीम कोर्ट से निजी स्कूलों को राहत, अभिभावकों को अब पूरी फीस देनी होगी
गोरखनाथ मंदिर हमला : हनी ट्रैप में फंसकर आईएसआईएस के संपर्क में आया था मुर्तजा, फिर..
ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट जारी, तेहरान की चेतावनी के बाद हाई अलर्ट पर इजराइल
सत्र के पहले दिन संसद में एकत्रित होंगे विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. के सांसद, एक साथ लोकसभा तक मार्च करेंगे
TAGGED:FriendshipindiajapanRudraksha Convention CenterUnique Symbol
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

August 7, 2026

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?