hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सुप्रीम कोर्ट के अवकाशप्राप्त जज विनीत सरन बीसीसीआई के आचरण अधिकारी व लोकपाल नियुक्त
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > सुप्रीम कोर्ट के अवकाशप्राप्त जज विनीत सरन बीसीसीआई के आचरण अधिकारी व लोकपाल नियुक्त
खेलहिन्दी

सुप्रीम कोर्ट के अवकाशप्राप्त जज विनीत सरन बीसीसीआई के आचरण अधिकारी व लोकपाल नियुक्त

Vinayak Barot
Last updated: July 19, 2022 8:23 pm
Vinayak Barot
Published: July 19, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 19 जुलाई। उच्चतम न्यायालय के अवकाशप्राप्त न्यायाधीश विनीत सरन को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का आचरण अधिकारी और लोकपाल नियुक्त किया गया है। ये दोनों पद पिछले एक साल से रिक्त थे। सरन ने न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) डीके जैन का स्थान लिया है। जैन का कार्यकाल पिछले साल जून में समाप्त हुआ था।

न्यायमूर्ति डीके जैन का स्थान लेंगे जस्टिस सरन

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि माननीय न्यायमूर्ति सरन की नियुक्ति पिछले महीने हुई है। सरन ओडिशा उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रहे हैं। उन्होंने कर्नाटक और इलाहाबाद उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में भी काम किया है।

65 वर्षीय पूर्व न्यायाधीश जस्टिस सरन ने खुद को क्रिकेट का प्रशंसक करार देते हुए कहा, ‘मैंने पिछले महीने कार्यभार संभाला है, लेकिन अब तक कोई आदेश पारित नहीं किया है।’

बीसीसीआई अब घरेलू मैचों के मीडिया अधिकारों को लेकर चर्चा करेगा

इस बीच इंडियन प्रीमियर लीग में मीडिया अधिकारों से रिकॉर्डतोड़ कमाई करने के बाद बीसीसीआई अब घरेलू मैचों के मीडिया अधिकारों को लेकर चर्चा करने की तैयारी कर रहा है। बीसीसीआई की शीर्ष समिति की आगामी बैठक में घरेलू मैचों (2023 से आगे) के मीडिया अधिकारों को लेकर चर्चा होगी।

कोरोना वायरस महामारी के कारण पिछले दो साल में बोर्ड की ज्यादातर बैठक ऑनलाइन हुई हैं, लेकिन मुंबई में होने वाली इस बैठक में सभी सदस्यों के मौजूद रहने की उम्मीद है। बैठक के लिए तय 12 सूत्रीय एजेंडे में ‘2022-2023 के घरेलू सत्र को लेकर जानकारी, अंपायरों का वर्गीकरण और भारत में खेले जाने वाले क्रिकेट मैचों के लिए मीडिया अधिकार’ शामिल हैं।

बीसीसीआई की मेजबानी वाले मैचों का मौजूदा अधिकार स्टार इंडिया के पास

बीसीसीआई की मेजबानी वाले मैचों का मौजूदा अधिकार स्टार इंडिया के पास है, जिसने 2018-23 चक्र के लिए 6138.1 करोड़ रुपये दिये थे। आईपीएल मीडिया अधिकारों के लिए हालांकि 48,390 करोड़ रुपये की बोली लगने के बाद इस रकम का काफी अधिक होना लगभग तय है।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, ‘मीडिया अधिकारों के साथ-साथ आगामी घरेलू सत्र पर भी चर्चा की जाएगी।’ कोरोना वायरस के कारण 2021 सत्र में पहली बार रणजी ट्रॉफी का आयोजन नहीं हो सका था और इस साल इसे मैचों की कम संख्या के साथ आयोजित किया गया।

बीसीसीआई की बैठक में पूर्व क्रिकेटरों की पेंशन में वृद्धि की भी पुष्टि की जाएगी

बायो-बबल (जैव-सुरक्षा माहौल) के बिना खेलों का आयोजन होने के बाद अब बीसीसीआई के पास पूर्ण घरेलू सत्र आयोजित करने का विकल्प होगा। बीसीसीआई इसमें पिछले महीने की घोषणा के बाद पूर्व क्रिकेटरों की पेंशन में वृद्धि की भी पुष्टि करेगा।

You Might Also Like

मुंबई में ‘स्वाभिमान- द राइज़ ऑफ़ SHE’ का आयोजन: अदाणी फाउंडेशन देशभर में 10 लाख महिलाओं को करेगा सशक्त
असम-मेघालय अंतरराज्यीय सीमा पर फिर हुई झड़प, कोई हताहत नहीं
यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्रों को सरकार ने दी बड़ी राहत, अब भारत में ही पूरी कर सकेंगे इंटर्नशिप
महिला ACT हॉकी : भारत ने शीर्षस्थ रहकर राउंड रॉबिन लीग चरण का किया समापन, जापान को 3-0 से दी शिकस्त
गांधी ने RSS को कहा था ‘सर्वसत्तावादी नजरिया रखने वाला सांप्रदायिक’ संगठन : कांग्रेस ने संघ पर साधा निशाना
TAGGED:bcciEthics Officer and OmbudsmanRetired SC judge Vineet Saran
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
बॉलीवुडमनोरंजनहिन्दी

विद्युत जामवाल ने फिर बढ़ाया देश का मान, दुनिया के शीर्ष 10 मार्शल कलाकारों में हुए शामिल

Vinayak Barot
Vinayak Barot
May 6, 2022
पेरिस पैरालम्पिक : कपिल परमार ने जूडो में जीता ऐतिहासिक कांस्य पदक, फर्राटा धाविका सिमरन कांस्य से चूकीं
જમ્મુ-કાશ્મીરની સરહદના ખેતરોમાં વર્ષો બાદ થશે ખેતી- તંત્ર અને બીએસએફ એ મળીને ખેતરમાં કરી વાવણી
જોહરા સહગલના જન્મદિવસ નિમિતે જાણો તેમની કેટલીક ખાસ વાતો, પાઈલોટ બનવાની ધરાવતા હતા ઈચ્છા
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा – ‘भारतीय लोकतंत्र में बुद्ध के संदेशों की झलक मिलती है’
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?