Homeहिन्दीखेलआईपीएल 2021 : आरसीबी की चुनौती टूटी, केकेआर की अब फाइनल के...

आईपीएल 2021 : आरसीबी की चुनौती टूटी, केकेआर की अब फाइनल के लिए दिल्ली कैपिटल्स से मुलाकात

शारजाह, 11 अक्टूबर। भारतीय कप्तान विराट कोहली के नेेतृत्व वाले रॉयल चैलेेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम नाजुक वक्त पर दम नहीं दिखा सकी और इयन मोर्गन के कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने सोमवार को यहां खेले गए एलिमिनेटर में चार विकेट की जीत से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के क्वालीफायर दो का टिकट हासिल कर लिया।

कोहली कप्तान की हैसियत से आरसीबी के साथ अपना सफर यादगार नहीं बना सके

शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम 20 ओवरों में सात विकेट पर 138 रनोें तक ही पहुंच सकी। जवाबी काररवाई के दौरान आरसीबी के गेंदबाजों ने विपक्षियों को फंसाने की कोशिश की, लेकिन केकेआर ने बल्लेबाजों के धैर्यपूर्ण प्रदर्शन से 19.4 ओवरों में छह विकेट पर 139 रन बना लिए। इसके साथ ही विराट कोहली कप्तान की हैसियत से आरसीबी के साथ अपने सफर को यादगार नहीं बना सके, जो इस सत्र के बाद टीम की कप्तानी छोड़ने की पहले ही घोषणा कर चुके हैं।

दो बार के पूर्व चैंपियन केकेआर की अब 13 अक्टूबर को शारजाह में ही दिल्ली कैपिटल्स से दूसरे क्वालीफायर में मुलाकात होगी और उस मैच की विजेता टीम तीन बार के पूर्व चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को दुबई में 15 अक्टूबर को खिताबी टक्कर देगी।

‘मैन ऑफ द मैच’ कैरेबियाई सुनील नराइन का हरफनमौला खेल निर्णायक बना

कमजोर लक्ष्य के बावजूद हालांकि केकेआर की ओर से भी कोई बड़ी पारी देखने को नहीं मिली। हालांकि ओपनरद्वय शुभमन गिल (29) व वेंकटेश अय्यर (26) ने 32 गेंदों पर 41 रन जोड़े तो नीतीश राणा (23) ने भी टेम्पो बनाए रखा। इनके बाद ‘मैन ऑफ द मैच’ कैरेबियाई हरफनमौला सुनील नराइन (26 रन, 15 गेंद, तीन छक्के) ने कमान संभाली, जिन्होंने गेंद से भी कमाल का प्रदर्शन करते 21 रन देकर हुए कप्तान विराट सहित विकेट निकाले थे।

हालांकि सुनील और विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के रूप में दो विकेट 18वें ओवर में मो. सिराज ने चटका दिए (6-126)। लेकिन कप्तान इयन मोर्गन (नाबाद पांच रन) और शाकिब अल हसन (नाबाद नौ रन, एक चौका) ने दो गेंद के रहते केकेआर को मंजिल दिला दी।

सुनील ने लगातार चार विकेट लेकर आरसीबी की लय बिगाड़ कर रख दी

इसके पहले ओपनरद्वय कोहली (39 रन, 33 गेंद, पांच चौके) और देवदत्त पडिक्कल  (21 रन, 18 गेंद, दो चौके) ने पहले विकेट के लिए 31 गेंदों पर 49 रन जोड़कर आरसीबी को अच्छी शुरुआत दी थी।लेकिन नराइन और उनके साथियों ने बाद में शिकंजा कस दिया। इनमें नराइन ने श्रीकर भारत (9), कोहली, एबी डीविलियर्स (11) व ग्लेन मैक्सवेल (15) के रूप में लगातार चार विकेट लेकर आरसीबी की लय ही बिगाड़ कर रख दी।

मुकाबले का सम्पूर्ण स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें   

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments