hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: टाटा ओपन महाराष्ट्र : बोपन्ना व बोटिक को हराकर पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल में पहुंचे रामनाथन व रेयेस
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > टाटा ओपन महाराष्ट्र : बोपन्ना व बोटिक को हराकर पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल में पहुंचे रामनाथन व रेयेस
खेलहिन्दी

टाटा ओपन महाराष्ट्र : बोपन्ना व बोटिक को हराकर पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल में पहुंचे रामनाथन व रेयेस

Vinayak Barot
Last updated: January 4, 2023 1:21 am
Vinayak Barot
Published: January 4, 2023
Share
SHARE

पुणे, 3 जनवरी। भारत के रामकुमार रामनाथन एकल में भले ही हार गए, लेकिन अपने मेक्सिकन जोड़ीदार मिगुएल एंजेल रेयेस वारेला के साथ खेलते हुए उन्होंने पांचवें टाटा ओपन महाराष्ट्र टेनिस टूर्नामेंट के युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

बालेवाड़ी स्टेडियम के सेंटर कोर्ट पर रामकुमार और रेयेस ने मंगलवार की शाम खेले गए रोमांचक मुकाबले में हमवतन रोहन बोपन्ना व उनके डच जोड़ीदार बोटिक वान दे जैंड्सक्लप को 7-6 (7-5), 6-7 (4-7), 11-9 से शिकस्त दी।

उम्मीदों के अनुरूप इन जोड़ीदारों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। रेयेस और रामकुमार ने पहला सेट टाईब्रेकर में अपने नाम किया। इसके बाद बोपन्ना और बोटिक ने शानदार वापसी करते हुए दूसरा सेट टाईब्रेकर में ही जीतकर मुकाबले को निर्णायक टाईब्रेकर तक खींच दिया।

टाईब्रेकर में एक समय स्कोर 9-9 की बराबरी पर था, लेकिन रामकुमार और रेयेस ने इसे अपने नाम करते हुए क्वार्टर फाइनल का टिकट कटा लिया। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए रामकुमार औऱ रेयेस की जोड़ी अब सर्वोच्च वरीय राजीव राम और जो सेलिसबरी की जोड़ी से खेलेगी।

युकी भांबरी व साकेत मायनेनी की जोड़ी कड़े संघर्ष में हारी

इससे पहले जोड़ीदार के तौर पर बीते वर्ष कुल छह एटीपी चैलेंजर टूर खिताब जीतने वाले युकी भांबरी और साकेत मायनेनी ने शानदार शुरुआत करते हुए फेबियो रेबोल और सादियो डोम्बिया के खिलाफ पहला सेट 7-6 से जीता, लेकिन फिर दूसरा सेट 7-5 से गंवा बैठे। टाईब्रेकर में दोनों को 10-7 से हार मिली और इसी के साथ उनकी चुनौती समाप्त हो गई।

तीन बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन राजीव राम और उनके जोड़ीदार जो सैलिसबरी भी उम्मीदों पर खरे उतरे। इस शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी ने अपने शुरुआती मुकाबले में सेबस्टियन बैज-लुईस डेविड मार्टिनेज की चुनौती को 6-3, 7-6 (1) से तोड़ी।

मुकुंद व रामकुमार की हार से एकल में भारतीय चुनौती खत्म

इस बीच मुकुंद शशिकुमार और रामकुमार रामनाथन को अपने-अपने एकल अंतिम-32 दौर के मुकाबलों में करारी शिकस्त मिली। इनकी हार के साथ एकल में भारत की चुनौती समाप्त हो गई। सुमित नागल और 15 वर्षीय उभरते हुए पुणे के खिलाड़ी मानस धामने की चुनौती सोमवार को पहले राउंड में हार के साथ समाप्त हो गई थी।

शीर्षस्थ मारिन सिलिच को पहले मैच में रॉबर्टो कार्लोस देंगे चुनौती

वहीं दुनिया के 17वें नंबर के क्रोएशियाई स्टार मारिन सिलिच, जिन्हें पहले राउंड में बाई मिली थी, अब बुधवार को अपना दूसरे दौर का मैच खेलेंगे। शीर्षस्थ सिलिच के सामने रॉबर्टो कार्लोस बाएना होंगे।

You Might Also Like

चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की मिट्टी के तापमान के बारे में पहला अवलोकन साझा किया
नहीं रहे ‘उड़न सिख’ मिल्खा सिंह, पत्नी की मृत्यु के 5 दिन बाद कोरोना पीड़ित महान धावक ने ली अंतिम सांस
पीएम  मोदी के खिलाफ राज्य सभा में विशेषाधिकार हनन की नोटिस, तेलंगाना गठन के बयान पर टीआरएस का बहिर्गमन  
झारखंड में वन कर्मी की हत्या के मामले में 12 नक्सलियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
राज बब्बर-पूनम ढिल्लों व पद्मिनी कोल्हापुरे स्टारर ‘दिल बेकरार’ का ट्रेलर रिलीज
TAGGED:Bopanna and BoticRamanathan and ReyesTata Open Maharashtra
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
देश-विदेशहिन्दी

यौन उत्पीड़न के इरादे से बच्चों को छूना पोक्सो अपराध : सुप्रीम कोर्ट

sanket
sanket
November 18, 2021
भारतीय क्रिकेट का दौरा कार्यक्रम : 8 माह में 4 टेस्ट, 14 टी20 व 3 एक दिनी खेलेगी टीम इंडिया
Court Asks ASI to Survey Gyanvapi Mosque in Varanasi
न्यायमूर्ति शेखर के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को चुनौती देने वाली जनहित याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज
Economy: Now, the WB slashes India’s GDP growth to 8.3% in FY22
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?