hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: राम मन्दिर प्राणप्रतिष्ठा: सुब्रमण्यम स्वामी का दावा- प्रधानमंत्री ने की थी देरी की कोशिश, शुक्रिया SC व Ex-CJI को कहें
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > महत्वपूर्ण कहानियां > राम मन्दिर प्राणप्रतिष्ठा: सुब्रमण्यम स्वामी का दावा- प्रधानमंत्री ने की थी देरी की कोशिश, शुक्रिया SC व Ex-CJI को कहें
महत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

राम मन्दिर प्राणप्रतिष्ठा: सुब्रमण्यम स्वामी का दावा- प्रधानमंत्री ने की थी देरी की कोशिश, शुक्रिया SC व Ex-CJI को कहें

Vinayak Barot
Last updated: January 11, 2024 1:08 pm
Vinayak Barot
Published: January 11, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 11 जनवरी। अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के उद्घाटन (22 जनवरी, 2024 को) से पहले जहां सियासी दलों के बीच इसके श्रेय को हासिल करने के लिए होड़ मची है। वहीं, बीजेपी के सीनियर नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि रामजन्मभूमि का मामला जब सुप्रीम कोर्ट में अंत के नजदीक था, तब मोदी ने उसमें देरी करने की कोशिश की थी। मंदिर के निर्माण के लिए असल में सुप्रीम कोर्ट और तत्कालीन चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) रंजन गोगोई समेत बाकी जजों को शुक्रिया अदा किया जाना चाहिए।

लंबे समय से मोदी-शाह और बीजेपी की नीतियों के कड़े आलोचक रहे स्वामी ने ये बातें गुरुवार (11 जनवरी, 2024) को सोशल मीडिया के जरिए कहीं। माइक्रो ब्लॉगिंग मंच एक्स पर उन्होंने दो सिलसिलेवार पोस्ट्स में बताया, “मोदी ने इस केस में देरी की कोशिश की थी। यह मामला तब टॉप कोर्ट में निपटने के आस-पास था। सरकार ने तब एक याचिका दाखिल की थी, जिसमें अयोध्या की सारी भूमि लौटाने के लिए कहा था। सर्वोच्च अदालत ने तब इसे नजरअंदाज किया था और फैसला दिया था, जिसके लिए उसे शुक्रिया कहना चाहिए। इसके लिए तब के सीजेआई गोगोई और चार अन्य जजों का भी धन्यवाद।”

दरअसल, 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है। रामलला के मंदिर के उद्घाटन से पहले ही उनकी नगरी में श्रद्धालुओं की भीड़ लगने लगी है। न सिर्फ जो लोग अयोध्या जा रहे हैं बल्कि जो पूरे घटनाक्रम को बारीकी से देख रहे हैं, वे भी बहुत हद तक मानते हैं कि मंदिर मोदी के संकल्प, इच्छाशक्ति और प्रयासों की वजह से बन रहा है।

  • मोदी के नेतृत्व-छवि से भी है मंदिर का लिंक

हालांकि, यह भी रोचक बात है कि ऐसे लोगों में से अधिकतर मोदी के प्रशंसक समझे जाते हैं। वैसे, असलियत यह है कि कोर्ट के निर्णय की वजह से इस धर्मस्थल के बनने का रास्ता साफ हुआ है। ऐसे में राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा हो रही है कि यह महज भगवान राम और उनके मंदिर से जुड़ा मुद्दा नहीं बल्कि मोदी, उनकी छवि और नेतृत्व का भी मामला है।

You Might Also Like

‘आप’ विधायक संजीव झा को गैंगस्टर नीरज बवानिया से मिली जान से मारने की धमकी, 10 लाख रुपये की डिमांड
भारत में कोरोना संकट : केरल सहित 17 राज्यों में बढ़े एक्टिव केस, रिकवरी रेट 97.37 फीसदी
खड़गे और राहुल गांधी ने सेना के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले की निंदा की
बिहार सरकार ने NEET पेपर लीक के विरोध में गिरफ्तार लोगों के खिलाफ दर्ज FIR वापस ली, गिरफ्तार प्रदर्शनकारी रिहा
अमित शाह ने त्रिपुरा में कांग्रेस पर कसा तंज – भाजपा के डर से कट्टर दुश्मन लेफ्ट से कांग्रेसी कर रहे इलू-इलू
TAGGED:Prime MinisterRam temple consecrationsubramaniam swamy
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
खेलराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

आईओए का फैसला – अध्यक्ष बृजभूषण सहित डब्ल्यूएफआई पर तत्काल प्रभाव से रोक, 45 दिनों में होंगे चुनाव

Vinayak Barot
Vinayak Barot
May 13, 2023
अभी एक और वर्चुअल G20 सम्मेलन करेगा भारत, समापन की घोषणा के साथ पीएम मोदी ने रखा प्रस्ताव
पीएम मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस और बहरीन किंग से बात की, दोनों देशों पर हुए हमलों की निंदा की
‘किंग’ विराट कोहली ने 35वें जन्मदिन को बनाया यादगार, 49वें ODI शतक से की सचिन तेंदुलकर की बराबरी
जैकलीन फर्नांडिस ने खटखटाया दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा, सुकेश से जुड़े 200 करोड़ का मामले रद करने की मांग
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?