hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मानसून सत्र : बिहार SIR को लेकर विरोध के बीच राज्यसभा की कार्यवाही 28 जुलाई तक के लिए स्थगित
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > मानसून सत्र : बिहार SIR को लेकर विरोध के बीच राज्यसभा की कार्यवाही 28 जुलाई तक के लिए स्थगित
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

मानसून सत्र : बिहार SIR को लेकर विरोध के बीच राज्यसभा की कार्यवाही 28 जुलाई तक के लिए स्थगित

Revoi Editor
Last updated: July 25, 2025 6:15 pm
Revoi Editor
Published: July 25, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 25 जुलाई। संसद के मानसून सत्र में पांचवें दिन शुक्रवार को बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)  को लेकर विपक्षी सदस्यों के लगातार नारेबाजी के चलते शुक्रवार को राज्यसभा की कार्यवाही 28 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी गई, जब केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एक सवाल का जवाब दे रहे थे। जैसे ही विरोध तेज हुआ, सभापति की कुर्सी पर बैठे बीजेपी सांसद घनश्याम तिवारी ने स्थगन की घोषणा कर दी।

अभिनेता कमल हासन ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली।

इस बीच प्रख्यात अभिनेता और मक्कल नीधी मय्यम (एमएनएम) प्रमुख कमल हासन ने अपनी मातृभाषा तमिल में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। डीएमके के राजाथी, एसआर शिवलिंगम और पी विल्सन ने भी राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली।

इसके पूर्व राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह द्वारा व्यापार स्थगन के लिए नियम 267 के तहत दी गई नोटिसों को खारिज किए जाने के बाद दिन की शुरुआत में ही विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी थी। राज्यसभा में कई विपक्षी सांसदों ने संसद के चालू मानसून सत्र के दौरान बिहार एसआईआर पर चर्चा की मांग करते हुए व्यापार स्थगन नोटिस दी थी।

सदन में मचे हंगामे पर उप सभापति ने कहा, ‘कल मर्यादा का उल्लंघन हुआ, कुछ सदस्य अपनी निर्धारित सीटों पर नहीं थे। नियमों के अनुसार किसी भी ऐसे सदस्य को बाधित नहीं किया जा सकता, जो अध्यक्ष की अनुमति से बोल रहा हो। यह सदन की विशेषाधिकार का उल्लंघन है।’

रेणुका चौधरी सहित कई सांसदों ने बिहार SIR पर तत्काल चर्चा की मांग उठाई

कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने शुक्रवार सुबह राज्यसभा में नियम 267 के तहत एक नोटिस देकर मतदाता सूची में एसआईआर प्रक्रिया पर चर्चा के लिए सदन का कामकाज स्थगित करने की मांग की। कांग्रेस के ही राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने बिहार एसआईआर प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा की मांग करते हुए एक नोटिस दी और मतदाता सूची के पुनरीक्षण पर चिंता जताई। इसी तरह कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन, अशोक सिंह, नीरज डांगी और रजनी पाटिल ने भी नियम 267 के तहत नोटिस देकर इस मुद्दे पर तत्काल बातचीत की मांग की।

विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के बीच लोकसभा की कार्यवाही भी स्थगित

इस बीच, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के बीच निचले सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी। बिरला ने निचले सदन को संबोधित करते हुए कहा, ‘विरोध दर्ज कराने का एक तरीका होता है। यदि आप संसद नहीं चलाना चाहते… तो आज की कार्यवाही दोपहर 2.00 बजे तक स्थगित की जाती है।’

You Might Also Like

भाजपा के एक और स्टिंग पर केजरीवाल का जवाब – ‘जांच करवा लें कुछ नहीं मिलेगा’
आदित्य-एल1 की लॉन्चिंग देश के लिए शानदार उपलब्धि, कांग्रेस बोली – 2009 में मिली थी मंजूरी
पनामा पेपर्स लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने ऐश्वर्या राय बच्चन को भेजा नोटिस
असद अहमद सुपुर्दे खाक, कब्रिस्तान में सुरक्षा के लिए लगाए गए ड्रोन… करीबी ही हुए शामिल
आईपीएल 2023 : प्रेरक मांकड व पूरन ने सुपर जाएंट्स को दिलाई रोमांचक जीत, एसआरएच अब दूसरी टीमों के सहारे
TAGGED:Monsoon Sessionproceedings adjourned till July 28protests over Bihar SIRRajya Sabha proceedings adjourned
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

August 7, 2026

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?