1. Home
  2. हिंदी
  3. रक्षा
  4. देश किसी भी चुनौती का सामना करने के उद्देश्‍य से सशस्त्र बलों को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध : राजनाथ सिंह
देश किसी भी चुनौती का सामना करने के उद्देश्‍य से सशस्त्र बलों को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध : राजनाथ सिंह

देश किसी भी चुनौती का सामना करने के उद्देश्‍य से सशस्त्र बलों को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध : राजनाथ सिंह

0
Social Share

झांसी, 17 नवंबर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को यहां तीन दिवसीय राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि देश किसी भी चुनौती का सामना करने के उद्देश्‍य से सशस्त्र बलों को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि उभरती चुनौतियों को देखते हुए भारतीय सशस्त्र बलों को आधुनिक तकनीक और हथियारों से लैस करना होगा। उन्होंने देश में ही हथियारों के उत्‍पादन पर भी जोर दिया।

रक्षा मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार बनने के बाद से सशस्त्र बलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि अब भारतीय सेना में महिलाओं के लिए स्थायी कमीशन का भी प्रावधान किया गया है।

रानी लक्ष्मीबाई महिला शक्ति की प्रतीक

इस अवसर पर झांसी की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का जिक्र करते हुए राजनाथ ने कहा कि वह महिला शक्ति की प्रतीक हैं। देश के लिए बहादुरी से लड़ने वालीं रानी लक्ष्मीबाई से आने वाली पीढ़ियां प्रेरित होती रहेंगी। बाद में रक्षा मंत्री ने हाथी मैदान में सशस्‍त्र बलों के उपकरणों की प्रदर्शनी और भारतीय वायुसेना के एयर-शो का भी उद्घाटन किया।

पीएम मोदी के संबोधन के साथ शुक्रवार को होगा रक्षा समर्पण पर्व का समापन

तीन राष्ट्रीय रक्षा समर्पण पर्व का समापन शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के साथ ही होगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री, रानी लक्ष्मीबाई जयंती पर झांसी किले के प्रांगण में आयोजित समारोह में रक्षा मंत्रालय की विभिन्‍न नई पहलों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code