hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: राज ठाकरे 6 वर्ष बाद मातोश्री पहुंचे, बड़े भाई उद्धव को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > महाराष्ट्र > राज ठाकरे 6 वर्ष बाद मातोश्री पहुंचे, बड़े भाई उद्धव को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं
महाराष्ट्रराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

राज ठाकरे 6 वर्ष बाद मातोश्री पहुंचे, बड़े भाई उद्धव को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

Revoi Editor
Last updated: July 27, 2025 3:43 pm
Revoi Editor
Published: July 27, 2025
Share
SHARE

मुंबई, 27 जुलाई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे साढ़े छह वर्ष बाद आज मातोश्री पहुंचे और अपने चचेरे बड़े भाई, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे को जन्मदिन की शुभकामनाए दीं।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में प्रारंभिक स्कूली स्तर पर हिन्दी की अनिवार्यता को लेकर उपजे विरोध के बीच बीते दिनों चचेरे ठाकरे बंधुओं ने वर्षों की कड़ुवाहट भुलाते हुए एकजुटता दिखाई थी और गत पांच जुलाई को मुंबई में एक संयुक्त रैली को संबोधित किया था। उनके पुनर्मिलन से राज्य में नए राजनीतिक समीकरण की संभावनाएं भी जीवंत हो उठी हैं।

पक्षप्रमुख मा.श्री. उद्धवसाहेब ठाकरे ह्यांना वाढदिवसानिमित्त महाराष्ट्र नवनिर्माण सेनेचे अध्यक्ष सन्मा.राजसाहेब ठाकरे ह्यांनी शुभेच्छा दिल्या. pic.twitter.com/yUMly9g7x4

— ShivSena – शिवसेना Uddhav Balasaheb Thackeray (@ShivSenaUBT_) July 27, 2025

राज पिछली बार 2019 में बेटे की शादी का न्यौता देने पहुंचे थे मातोश्री

देखा जाए तो राज ठाकरे पिछली बार जनवरी, 2019 में मातोश्री गए थे, जब उन्होंने अपने बेटे अमित ठाकरे की शादी का निमंत्रण उद्धव परिवार को दिया था। उसके पहले वर्ष 2012 में शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के निधन पर राज ठाकरे मातोश्री पहुंचे थे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मनसे प्रमुख राज ठाकरे सुबह अपने घर से निकले और सीधे ‘मातोश्री’ पहुंच गए। राज के साथ मनसे नेता बाला नांदगांवकर भी थे। राज ठाकरे की गाड़ी जब ‘मातोश्री’ के गेट पर पहुंची, तो वहां मौजूद शिवसेना उद्धव गुट के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

माझे मोठे बंधू, शिवसेना पक्षप्रमुख श्री. उद्धव ठाकरे यांच्या वाढदिवसानिमित्त त्यांना मातोश्री या
कै. माननीय श्री.बाळासाहेब ठाकरे यांच्या निवासस्थानी जाऊन शुभेच्छा दिल्या… pic.twitter.com/sFp2Hduubx

— Raj Thackeray (@RajThackeray) July 27, 2025

उद्धव ठाकरे ने गले लगाकर राज का किया स्वागत

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने गेट पर राज ठाकरे का स्वागत किया और उन्हें ‘मातोश्री’ के अंदर ले गए। इसके बाद उद्धव ठाकरे अपने भाई का स्वागत किया। दोनों भाइयों ने एक-दूसरे को गले लगाया। फिर राज ठाकरे ने उद्धव को गुलाब का गुलदस्ता भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद दोनों भाई ‘मातोश्री’ में बने एक मंच पर आए और हाथ हिलाकर पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। राज ठाकरे 15 से 20 मिनट तक ‘मातोश्री’ में रुके और फिर वहां से रवाना हो गए।

65वां जन्मदिन मना रहे उद्धव

उद्धव ठाकरे आज अपना 65वां जन्मदिन मान रहे हैं। अपने नेता को शुभकामनाएं देने के लिए बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उनके आवास मातोश्री पहुंचे। अनिल परब और अम्बादास दानवे समेत कई कई नेताओं ने भी मातोश्री पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

You Might Also Like

रूस ले रहा है ऊर्जा आतंकवाद का सहाराः राष्ट्रपति जेलेंस्की
कर्नाटक चुनाव : 224 सीटों के लिए पूर्वाह्न 11 बजे तक 21 प्रतिशत वोटिंग, भाजपा और कांग्रेस का बड़ी जीत का दावा
दलित युवती के साथ हैवानियत पर सियासत – प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूट-फूट कर रोने लगे अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद
NIA कोर्ट ने सुनाया फैसला : कासगंज के चंदन गुप्ता हत्याकांड में सभी 28 दोषियों को उम्रकैद
‘योगी धार्मिक नेता नहीं, बल्कि एक मामूली ठग, भाजपा कर रही अधर्म’, राहुल गांधी ने साधा निशाना
TAGGED:MAHARASHTRARaj Thackeray reached MatoshreeRaj wished his elder brother UddhavUddhav Thackeray's 65th birthday
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

August 8, 2026

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?