hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी, चुरुवा हनुमान मंदिर में की पूजा अर्चन, कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी, चुरुवा हनुमान मंदिर में की पूजा अर्चन, कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी, चुरुवा हनुमान मंदिर में की पूजा अर्चन, कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

Vinayak Barot
Last updated: July 9, 2024 1:16 pm
Vinayak Barot
Published: July 9, 2024
Share
SHARE

रायबरेली, 9 जुलाई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे, जहां वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। गांधी मंगलवार को मणिपुर की राजधानी इम्फाल से विमान के जरिये यहां पहुंचे और लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर उतरे। यहां से वह सड़क मार्ग से रायबरेली के लिए रवाना हुए।

राहुल गांधी ने रायबरेली के बछरावां के करीब चुरुवा हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा ”जननायक राहुल गांधी ने रायबरेली स्थित चुरवा हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन कर भगवान श्री हनुमान जी से देश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।”

एक अन्य पोस्ट में कहा गया ”आज नेता विपक्ष राहुल गांधी रायबरेली, उत्तर प्रदेश में शहीद कैप्टन अंशुमन सिंह के परिजनों से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही वे भुएमऊ गेस्ट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मिलेंगे।” लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल यहां से भुएमऊ गेस्ट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।”

हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों में गांधी ने रायबरेली सीट से 3.90 लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। चुनाव जीतने के बाद उन्होंने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा तथा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की थी।

You Might Also Like

जापान ओपन : सिंधु की पहले दौर में चुनौती टूटी, लक्ष्य की आसान जीत, सात्विक-चिराग भी आगे बढ़े
IMD का पूर्वानुमान : देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की उम्मीद
वाराणसी: काशी विश्वनाथ मंदिर के पास दो पुराने मकान ढहे, मलबे में दबने से एक महिला की मौत, सात घायल
टीएमसी नेता को गुजरात पुलिस ने किया गिरफ्तार, मोरबी हादसे पर ट्वीट कर अफवाह फैलाने का आरोप
बाबा बर्फानी के भक्तों को सौगात : 2 वर्षों बाद 30 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा
TAGGED:Churuva Hanuman TempleCOngressMeetingRae BareliRahul GandhiWORKERSworship
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

सुप्रीम कोर्ट ने देशद्रोह कानून पर केंद्र से पूछा – 24 घंटे में बताएं, इसके गलत इस्तेमाल को कैसे रोकेंगे

Vinayak Barot
Vinayak Barot
May 10, 2022
रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा बने Tata Trust के नए चेयरमैन, टाटा ट्रस्ट की बैठक में हुआ फैसला
टीम इंडिया ने जीती एक दिनी सीरीज, दूसरे मैच में वेस्टइंडीज 44 रनों से परास्त
કોરોના મહામારીઃ ગુજરાતમાં રિવકરી રેટ 78.98 ટકા
अजित डोभाल तीसरी बार बनाए गए NSA, पीएम के प्रमुख सचिव पीके मिश्रा का भी कार्यकाल बढ़ा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?