hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ऑस्ट्रेलियाई ओपन : राफेल नडाल रिकॉर्ड 21वें ग्रैंड स्लैम खिताब की देहरी पर, मेडवेडेव से फाइनल में टक्कर
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > ऑस्ट्रेलियाई ओपन : राफेल नडाल रिकॉर्ड 21वें ग्रैंड स्लैम खिताब की देहरी पर, मेडवेडेव से फाइनल में टक्कर
खेलहिन्दी

ऑस्ट्रेलियाई ओपन : राफेल नडाल रिकॉर्ड 21वें ग्रैंड स्लैम खिताब की देहरी पर, मेडवेडेव से फाइनल में टक्कर

Vinayak Barot
Last updated: January 29, 2022 5:29 pm
Vinayak Barot
Published: January 28, 2022
Share
SHARE

मेलबर्न, 28 जनवरी। स्पेनिश टेनिस दिग्गज राफेल नडाल ने शुक्रवार को यहां मेलबर्न पार्क के रॉ़ड लेवर एरेना में इतालवी माटेओ बेरेटिनी को 6-3, 6-2, 3-6, 6-3 से हराकर छठी बार वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया। इसके साथ ही नडाल रिकॉर्ड 21वें ग्रैंड स्लैम खिताब की देहरी पर जा पहुंचे हैं।

It's a sixth #AusOpen final for @RafaelNadal 🙌

He outlasts Matteo Berrettini in a 6-3 6-2 3-6 6-3 thriller 👏 #AusOpen · #AO2022
🎥: @wwos · @espn · @eurosport · @wowowtennis pic.twitter.com/UIbtfGbKvq

— #AusOpen (@AustralianOpen) January 28, 2022

एटीपी रैंकिंग में पांचवें क्रम के खिलाड़ी 35 वर्षीय नडाल की, जिन्हें यहां छठी सीड दी गई है, अब विश्व नंबर दो रूसी सितारे डेनिल मेडवेडेव से खिताबी मुलाकात होगी। दूसरी सीड लेकर उतरे 25 वर्षीय मेडवेडेव ने ढाई घंटे तक खिंचे दूसरे सेमीफाइनल में चौथी सीड यूनानी स्टेफानोस सिटसिपास के खिलाफ 7-6 (5), 4-6, 6-4, 6-1 से जीत हासिल की।

The return of @DaniilMedwed 🇷🇺

The world No.2 is back in the #AusOpen men’s singles final, defeating Stefanos Tsitsipas 7-6(5) 4-6 6-4 6-1.

🎥: @wwos • @espn • @eurosport • @wowowtennis #AusOpen • #AO2022 pic.twitter.com/wHpouY2PTk

— #AusOpen (@AustralianOpen) January 28, 2022

राफेल नडाल ने वर्ष 2009 में स्विस स्टार रोजर फेडरर को हराकर पहली बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन उपाधि जीती थी। लेकिन उसके बाद वह यहां चार फाइनल गंवा चुके हैं। इनमें दो बार (2012 व 2017) जोकोविच ने उन्हें मात दी जबकि स्टानिस्लास वावरिंका 2014 और फेडरर 2017 में विजेता रहे थे। अब यह देखना दिलचसप रहेगा कि मार्योर्का द्वीप के कद्दावर खिलाड़ी नडाल का रिकॉर्ड 21वां मेजर खिताब जीतने का सपना पूरा होता है अथवा नहीं। फिलहाल वह नोवाक और फेडरर की बराबरी पर हैं।

मेडवेडेव लगातार दूसरे वर्ष फाइनल में

मेडवेडेव की बात करें तो उनका यहां लगातार दूसरा फाइनल होगा। पिछले वर्ष फाइनल में उन्हें विश्व नंबर एक सर्बियाई कद्दावर नोवाक जोकोविच के हाथों पराजय झेलनी पड़ी थी। लेकिन वर्ष की अंतिम ग्रैंड स्लैम स्पर्धा यानी अमेरिकी ओपन के फाइनल में रूसी खिलाड़ी ने जोकोविच को हराकर न सिर्फ उन्हें न सिर्फ रिकॉर्ड 21वीं ग्रैंड स्लैम उपाधि जीतने से वंचित कर दिया था वरन वह एक वर्ष में चारों ग्रैंड स्लैम उपाधियां जीतने का उपना सपना भी तोड़ दिया था। जोकोविच को इस वर्ष मेलबर्न में कफी हुज्जत झेलनी पड़ी और कोरोना टीका नहीं लगवाने के कारण वीजा रद किए जाने के बाद उन्हें टूर्नामेंट में भागीदारी किए बिना लौटना पड़ा।

डोडिग-म्लाडेनोविच ने जीती मिश्रित युगल उपाधि

इस बीच क्रोएशियाई इवान डोडिग और फ्रांसीसी क्रिस्टिना म्लाडेनोविच ने मिश्रित युगल उपाधि जीत ली। पहली बार जोड़ी बनाकर इतरी इस टीम ने वाइल्डकार्ड धारक ऑस्ट्रेलियाई जेसन कुबलेर व जैमी फोर्लिस को एक घंटे 17 मिनट में 6-3, 6-4 से मात दी।

एश्ली बार्टी और कोलिंस के बीच होगा महिला एकल फाइनल

टूर्नामेंट के महिला एकल फाइनल में शनिवार को विश्व नंबर एक ऑस्ट्रेलियाई एश्ली बार्टी और 27वीं वरीय अमेरिकी डेनिएल कोलिंस आमने-सामने होंगी। पिछले वर्ष विंबलडन खिताब जीत चुकीं 25 वर्षीया बर्टी इसके पूर्व यहां आठ प्रयासों में कभी सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ सकी थीं वहीं उम्र में उनसे तीन वर्ष बड़ी 30वीं रैंकिंग की निकोल्स यहां 2019 में सेमीफाइनल तक पहुंची थीं।

You Might Also Like

जनशक्ति को नमन : पीएम मोदी ने शपथ ग्रहण मंच से साष्टांग प्रणाम कर आभार जताया
सुपरस्टार रजनीकांत ने लखनऊ में सीएम योगी से की भेंट, पांव छूकर लिया आशीर्वाद
ब्रिटेन ने स्कूल में मोबाइल पर लगाया बैन, पीएम ऋषि सुनक ने कहा- यह सबसे बड़ी समस्या है
कानपुर लैंबॉर्गिनी कार हादसे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी शिवम मिश्रा अरेस्ट, जानें पूरा मामला
खरगे और राहुल ने सोनम वांगचुक को हिरासत में लिए जाने को ‘कार्यरतापूर्ण और अस्वीकार्य’ कार्रवाई बताया
TAGGED:australian openDaniil Medvedevmen's singles finalrafael nadalrecord 21st grand slam titletennis
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

आईएमएफ ने भारत की आर्थिक विकास दर घटाई, कहा – 6.8 फीसदी रह सकती है आर्थिक वृद्धि

Vinayak Barot
Vinayak Barot
October 11, 2022
New farm laws: source of black-money closed, says Modi
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा – ‘समलैंगिक जोड़ों की चिंताओं को दूर करने के लिए हम समिति बनाने को तैयार’
शिखर धवन बोले – ‘कप्तान के रूप में अब परिपक्व हो गया हूं, कड़े फैसले ले सकता हूं’
राज बब्बर-पूनम ढिल्लों व पद्मिनी कोल्हापुरे स्टारर ‘दिल बेकरार’ का ट्रेलर रिलीज
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?