1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. कर्नाटक : फ्लैट में लटका मिला पूर्व सीएम येदियुरप्पा की नातिन सौंदर्या का शव, ‘अप्राकृतिक मृत्यु’ का केस दर्ज
कर्नाटक : फ्लैट में लटका मिला पूर्व सीएम येदियुरप्पा की नातिन सौंदर्या का शव, ‘अप्राकृतिक मृत्यु’ का केस दर्ज

कर्नाटक : फ्लैट में लटका मिला पूर्व सीएम येदियुरप्पा की नातिन सौंदर्या का शव, ‘अप्राकृतिक मृत्यु’ का केस दर्ज

0
Social Share

बेंगलुरु, 28 जनवरी। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कद्दावर भाजपा नेता बी.एस. येदियुरप्पा की नातिन सौंदर्या शुक्रवार को बेंगलुरु स्थित अपने आवास में मृत मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक निजी अपार्टमेंट में 30 वर्षीया सौंदर्या का शव फांसी के फंदे से लटका पाया गया। सौंदर्या को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पेशे से डॉक्टर सौंदर्या की 3 वर्ष पहले हुई थी शादी

पेशे से डॉक्टर सौंदर्या की तीन वर्ष पहले शादी हुई थी। वह येदियुरप्पा की बड़ी बेटी पद्मा की बेटी थीं। पुलिस ने ‘अप्राकृतिक मृत्यु’ का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घर पर किसी तरह के सुसाइड नोट मिलने की जानकारी सामने नहीं आई है।

सौंदर्या की मौत की खबर के बाद मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई अपने कुछ कैबिनेट सहयोगियों के साथ सांत्वना देने अस्पताल पहुंचे। उनके अलावा प्रदेश के अन्य कई भाजपा नेता भी अस्पताल पहुंचे।

पुलिस के अनुसार सौंदर्या एक निजी अस्पताल में कार्यरत थीं। उनकी शादी उसी एम.एस. रामैया अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर नीरज एस. के साथ 2018 में हुई थी। शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे नीरज ड्यूटी पर निकल गए थे और आशंका जताई जा रही है कि दो घंटे बाद सौंदर्या ने आत्महत्या कर ली। घटना का पता तब चला जब घरेलू सहायिका ने कमरे का दरवाजा बार-बार खटखटाया, लेकिन कोई आवाज नहीं आई।

घरेलू सहायिका ने डॉ नीरज को सूचित किया। नीरज ने भी सौंदर्या को फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद जब दरवाजे को तोड़ा गया तो सौंदर्या फंदे से लटकी मिलीं। बाद में शव को बोरिंग अस्पताल ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम किया गया।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code