hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: E-commerce पर उठते सवाल : CAIT ने व्यापारियों की सुरक्षा के लिए की कड़ी कार्रवाई की मांग
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > महत्वपूर्ण कहानियां > E-commerce पर उठते सवाल : CAIT ने व्यापारियों की सुरक्षा के लिए की कड़ी कार्रवाई की मांग
कारोबारदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

E-commerce पर उठते सवाल : CAIT ने व्यापारियों की सुरक्षा के लिए की कड़ी कार्रवाई की मांग

Revoi Editor
Last updated: April 6, 2026 1:33 pm
Revoi Editor
Published: April 6, 2026
Share
SHARE

तिरुवनंतपुरम, 6 अप्रैल। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) ने केंद्र सरकार से कुछ ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स कंपनियों की कथित अनुचित व्यापारिक प्रथाओं के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई करने का आह्वान किया है। संगठन ने चेतावनी दी है कि ये गतिविधियां भारत के खुदरा व्यापार तंत्र को गंभीर रूप से बाधित कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी को सौंपे गये ज्ञापन में व्यापारियों के इस संगठन ने विशेष रूप से विदेशी निवेश समर्थित फर्मों के बीच अनियंत्रित बिजनेस मॉडल को लेकर बढ़ती चिंताओं का उल्लेख किया है।

सीएआईटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया, राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रवीण खंडेलवाल, राष्ट्रीय सचिव एसएस मनोज और राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य पी. वेंकटराम अय्यर ने एक संयुक्त बयान में आरोप लगाया कि बाजार बिगाड़ने वाली कीमतें, भारी छूट, डार्क पैटर्न और मार्केटप्लेस मॉडल के तहत अप्रत्यक्ष इन्वेंट्री कंट्रोल जैसी प्रथाएं प्रतिस्पर्धा-विरोधी हैं। उन्होंने चुनिंदा विक्रेताओं को मिलने वाले अधिमान्य व्यवहार और ‘डार्क स्टोर’ के आक्रामक विस्तार को छोटे और मध्यम व्यापारियों के लिए बड़ा खतरा बताया।

सीएआईटी ने उल्लेख किया कि नौ करोड़ से अधिक व्यापारी भारत की आपूर्ति शृंखला और रोजगार क्षेत्र की रीढ़ हैं। नेताओं ने कहा, “ ऐसी प्रथाओं को अनियंत्रित रूप से जारी रखने की अनुमति देना भारत की आर्थिक संप्रभुता को कमजोर कर सकता है। ” उन्होंने संतुलित और सतत विकास सुनिश्चित करने के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन व्यापार के बीच समान अवसर की आवश्यकता पर बल दिया।

संगठन ने अनुचित व्यापार प्रथाओं पर अंकुश लगाने और घरेलू व्यवसायों की रक्षा के लिए सख्त कानूनी प्रावधानों और मजबूत प्रवर्तन तंत्र के साथ-साथ राष्ट्रीय ई-कॉमर्स नीति को तत्काल अंतिम रूप देने की मांग की। कैट ने एक राष्ट्रीय खुदरा विकास परिषद बनाने का भी आग्रह किया, जिसमें नीति निर्धारण में व्यापारिक समुदाय का औपचारिक प्रतिनिधित्व हो। बयान में कहा गया, “ व्यापार नीतियां बनाते समय भागीदारी वाला दृष्टिकोण महत्वपूर्ण है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि व्यापारियों की चिंताओं का पर्याप्त प्रतिबिंब नीतियों में दिखायी दे। ” साथ ही यह भी जोड़ा गया कि लचीली भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए मजबूत खुदरा क्षेत्र का होना बेहद जरूरी है।

You Might Also Like

बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर की संपत्ति पहली बार सार्वजनिक, 10 करोड़ टैक्स भरा, पत्नी संग 200 करोड़ की प्रॉपर्टी
देवेंद्र फडणवीस का आरोप – नवाब मलिक का अंडरवर्ल्ड कनेक्शन, दाऊद के दो गुर्गों से खरीदी जमीन
स्वाति मालीवाल केस : आरोपित बिभव कुमार को राहत नहीं, कोर्ट में पेशी के बाद भेजे गए जेल
यूपी : काशी से अयोध्या तक अब सीधी बस सेवा शुरू करेगा राज्य सड़क परिवहन निगम
फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के टाइटल पर भड़कीं मायावती, केंद्र सरकार से की फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग
TAGGED:CAITdemand for actionE-commerceProtection of Tradersquestions
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

August 7, 2026

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?