hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: आईपीएल-18 : बारिश से बाधित मैच में RCB पर पंजाब किंग्स की रोमांचक जीत
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > आईपीएल-18 : बारिश से बाधित मैच में RCB पर पंजाब किंग्स की रोमांचक जीत
खेलहिन्दी

आईपीएल-18 : बारिश से बाधित मैच में RCB पर पंजाब किंग्स की रोमांचक जीत

Revoi Editor
Last updated: April 19, 2025 1:53 am
Revoi Editor
Published: April 19, 2025
Share
SHARE

बेंगलुरु, 18 अप्रैल। पंजाब किंग्स (PBKS) ने शुक्रवार को यहां बारिश से बाधित मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) पर 11 गेंदों के रहते पांच विकेट की रोमांचक जीत हासिल की और टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-18) की अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स के पीछे खुद को दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया वहीं आरसीबी को चौथे स्थान पर खिसकना पड़ा।

.@PunjabKingsIPL's red is shining bright in Bengaluru ❤️

They continue their winning streak with an all-round show over #RCB 👏

Scorecard ▶ https://t.co/7fIn60rqKZ #TATAIPL | #RCBvPBKS pic.twitter.com/NOASW2XRMD

— IndianPremierLeague (@IPL) April 18, 2025

ओवरों की संख्या घटाकर 14 करनी पड़ी

दरअसल, दक्षिण भारतीय शहर बेंगलुरु के कब्बन रोड इलाके में शाम की तेज बारिश के चलते एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुकाबला लगभग ढाई घंटे विलंब से शुरू हुआ और ओवरों की संख्या घटाकर 14 कर दी गई, जिसमें आरसीबी को पहले बल्लेबाजी की दावत मिली।

टिम डेविड पर भारी पड़े नेहल वढेरा

स्थानीय टीम ने शीर्षक्रम की विफलता के बाद टिम डेविड के तूफानी पचासे (नाबाद 50 रन, 26 गेंद, तीन छक्के, पांच चौके) व कप्तान रजत पाटीदार (23 रन, 18 गेंद, एक छक्का, एक चौका) के सहारे 14 ओवरों में नौ विकेट पर 95 रन बनाए। जवाब में आठ ओवरों के भीतर 53 के स्कोर पर कप्तान श्रेयस अय्यर सहित शीर्ष क्रम के चार बल्लेबाजों की वापसी के बाद नेहल वढेरा (नाबाद 33 रन,19 गेंद, तीन छक्के, तीन चौके) ने निर्णायक पारी खेली और पंजाब किंग्स ने 12.1 ओवरों में पांच विकेट पर 98 रन बना लिए।

IPL 2025 POINTS TABLE. 📈

– DC and PBKS with 10 Points each. pic.twitter.com/TCHnJteyPr

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 18, 2025

स्कोर कार्ड

सामान्य लक्ष्य के सामने पंजाब किंग्स एक समय आठवें ओवर में दो विकेट पर 52 रन बनाकर अच्छी पोजीशन में था। इसमें प्रियांश आर्य (16 रन, 11 गेंद, एक छक्का, एक चौका) व प्रभसिमरन सिंह (13 रन नौ गेंद, दो चौके) के लौटने के बाद श्रेयस अय्यर (सात रन) व जोश इंग्लिस (14 रन, 17 गेंद, दो चौके) क्रीज पर थे। तभी जोश हेजलवुड (3-14) ने दो गेंदों के भीतर श्रेयस व इंग्लिश की विदाई कर दी।

𝘽𝙊𝙊𝙈 💥

Nehal Wadhera is in a hurry to finish it for #PBKS 🏃

Updates ▶ https://t.co/7fIn60rqKZ #TATAIPL | #RCBvPBKS | @PunjabKingsIPL pic.twitter.com/upMlSvOJi9

— IndianPremierLeague (@IPL) April 18, 2025

नेहल व सटोइनिस ने पंजाब किंग्स को दिलाई मंजिल

फिलहाल नेहल वढेरा ने उतरते ही कमान संभाल ली। इस क्रम में उन्होंने शशांक सिंह (एक रन) को एक छोर पर खड़ा कर सामने पड़े भुवनेश्वर कुमार (2-26) सहित सभी गेंदबाजों को मार लगाई और टीम की जीत सुनिश्चत की। हालांकि मार्नस स्टोइनिस ने 13वें ओवर में यश दयाल की पहली गेंद पर छक्का जड़ा।

इसके पू्र्व आरसीबी की पारी में अर्शदीप सिंह (2-23) ने ओपनरद्वय फिल साल्ट (चार रन) व विराट कोहली (एक रन) को लौटाकर शुरुआत बिगाड़ी तो चौथे ओवर में 26 के योग पर लिएम लिविंगस्टोन (4) जेवियर बार्टलेट के शिकार बन गए।

For his fighting knock and presence on the field, Tim David wins the Player of the Match award 🏆

Scorecard ▶ https://t.co/7fIn60rqKZ #TATAIPL | #RCBvPBKS pic.twitter.com/EqESYT6x6E

— IndianPremierLeague (@IPL) April 18, 2025

42 पर RCB के 7 बल्लेबाज लौट चुके थे, टिम ने ठोका आक्रामक पचासा

युजवेंद्र चहल (2-23) ने रजत पाटीदार व जितेश शर्मा (दो रन) को मायूस किया। अब बारी मार्को यानसेन (2-11) की थी, जिन्होंने क्रुणाल पंड्या (एक) व मनोज भांडगे (1) की विदाई कर दी। इस प्रकार नौवें ओवर में 42 पर सात बल्लेबाज लौट चुके थे। लेकिन ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ टिम डेविड ने ऑक्रामक अंदाज दिखाया और तूफानी अर्धशतक से दल को 95 रनों तक पहुंचाया। दूसरे छोर पर भुवनेश्वर (आठ रन, एक चौका) व यश दयाल (0) हरप्रीत ब्रार (2-25) के शिकार बने।

शनिवार के मैच : गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स (अहमदाबाद, अपराह्न 3.30 बजे), राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स (जयपुर, शाम 7.30 बजे)।

You Might Also Like

ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक बोले – ‘मैं भारत को नहीं बताऊंगा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर उसे क्या रुख अपनाना चाहिए’
GST में बड़े बदलाव की तैयारी : 12% व 28% स्लैब को खत्म करने की सिफारिश, GoM ने स्वीकार किया केंद्र का प्रस्ताव
प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री और कुवैत के क्राउन प्रिंस के साथ की द्विपक्षीय बैठक
महिला कांग्रेस की स्थापना दिवस पर बोले खड़गे- आधी आबादी को मिले पूरा हक
Stock Market: बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 153 अंक चढ़ा , जानिए निफ्टी का हाल
TAGGED:CricketIPL 2025IPL-18Punjab Kings' thrilling win over RCB
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

August 7, 2026

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?