Homerevoinewsप्रधानमंत्री ने अपने आवास में नवजात बछिया का नाम 'दीपज्योति' रखा

प्रधानमंत्री ने अपने आवास में नवजात बछिया का नाम ‘दीपज्योति’ रखा

नई दिल्ली, 14 सितंबर, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने आवास में एक नवजात बछिया का नाम दीपज्योति रखा है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक वीडियो और तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा: “हमारे शास्त्रों में कहा गया है – गाव: सर्वसुख प्रदा:’। लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास परिवार में एक नए सदस्य का शुभ आगमन हुआ है।

प्रधानमंत्री आवास में प्रिय गौ माता ने एक नव वत्सा को जन्म दिया है, जिसके मस्तक पर ज्योति का चिह्न है। इसलिए, मैंने इसका नाम ‘दीपज्योति’ रखा है।” “7, लोक कल्याण मार्ग में एक नयी सदस्य! दीपज्योति वाकई बहुत प्यारी है।”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments