1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. राष्ट्रपति ट्रंप बोले- ईरान के साथ दूसरे दौर की वार्ता के लिए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल सोमवार को पाकिस्तान पहुंचेगा
राष्ट्रपति ट्रंप बोले- ईरान के साथ दूसरे दौर की वार्ता के लिए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल सोमवार को पाकिस्तान पहुंचेगा

राष्ट्रपति ट्रंप बोले- ईरान के साथ दूसरे दौर की वार्ता के लिए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल सोमवार को पाकिस्तान पहुंचेगा

0
Social Share

वॉशिंगटन, 19 अप्रैल। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि ईरान के साथ दौर की वार्ता के लिए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल सोमवार को पाकिस्तान पहुंचेंगा। उल्लेखनीय है कि दो हफ्तों के सीजफायर की सहमति के दौरान दोनों देशों के बीच पहले दौर की बातचीत बीते रविवार को बेनतीजा रही थी।

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि इस्लामाबाद में ईरान के साथ होने वाली दूसरे दौर की वार्ता में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल में कौन अधिकारी शामिल होंगे। ह्वाइट हाउस और अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस के कार्यालय ने, जिन्होंने वार्ता के पहले दौर का नेतृत्व किया था, रविवार सुबह इस मामले से जुड़े संदेशों का तुरंत जवाब नहीं दिया।

नागरिक बुनियादी ढांचों को नष्ट करने की धमकी भी दी

ट्रंप ने अपनी पोस्ट में ईरान पर शनिवार को होर्मुज जलडमरूमध्य में गोलीबारी करके संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया और धमकी दी कि यदि अमेरिका द्वारा प्रस्तावित समझौते को ईरान स्वीकार नहीं करता तो ईरान में नागरिक बुनियादी ढांचों को नष्ट कर दिया जाएगा। ट्रंप ने कहा, ‘यदि वे ऐसा नहीं करते तो अमेरिका, ईरान के हर एक बिजली संयंत्र और हर पुल को नष्ट कर देगा।’

इससे पहले दोनों देशों के बीच पहले दौर की बेनतीजा रही बातचीत के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि ईरान पर बमबारी और हमला कैंपेन रोक दिया है। उन्होंने यह भी कहा था कि ईरान का 10 प्वॉइंट प्रपोजल काम करने लायक है। ईरान भी दो हफ्ते के लिए मिलिट्री ऑपरेशन रोकने और अमेरिका के 10 प्वॉइंट के प्रस्ताव को मानने के बाद होर्मुज से सुरक्षित रास्ता देने पर राजी हो गया था। लेकिन अमेरिकी नाकेबंदी जारी रहने के कारण ईरान 24 घंटे के भीतर अपने फैसले से पलट गया और दोबारा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया।

दोनों देशों के बीच पाकिस्तान निभा रहा मध्यस्थ की भूमिका

उल्लेखनीय तथ्य यह है कि इस पूरे मामले पर पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। पाक फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने हाल ही में ईरान का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने शांति और बातचीत के जरिए हल निकालने पर जोर दिया।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code