1. Home
  2. राज्य
  3. उत्तरप्रदेश
  4. डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर सियासत तेज, ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को घेरा, लगाया बड़ा आरोप
डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर सियासत तेज, ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को घेरा, लगाया बड़ा आरोप

डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर सियासत तेज, ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को घेरा, लगाया बड़ा आरोप

0
Social Share

लखनऊ, 7 जुलाई। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन पर डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती के मुद्दे पर कुर्मी समाज को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि सोशल मीडिया पर एक पुराने स्क्रीनशॉट को नई घटना बताकर प्रसारित किया जा रहा है।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी अपने विस्तृत पोस्ट में राजभर ने लिखा कि उन्होंने डॉ. सोनेलाल पटेल को याद नहीं किए जाने का मुद्दा उठाया था, जिसके बाद अखिलेश यादव पर दबाव में आकर उन्हें श्रद्धांजलि देने का दिखावा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कुर्मी समाज के बीच तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने का प्रयास किया जा रहा है।

राजभर ने दावा किया कि वर्ष 2023 की एक खबर का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया और व्हाट्सएप समूहों में इस तरह प्रसारित किया जा रहा है, मानो वह वर्ष 2026 का हो। उनका आरोप है कि स्क्रीनशॉट से मूल तारीख हटाकर उसे वायरल किया गया, जिससे लोगों के बीच भ्रम पैदा किया जा सके।

सुभासपा प्रमुख ने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से कुर्मी समाज से जुड़े व्हाट्सएप समूहों में उक्त स्क्रीनशॉट साझा करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि इस तरह की राजनीति से समाज को गुमराह नहीं किया जा सकता और सच्चाई सामने लाने के लिए वह लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात रखते रहेंगे।

राजभर ने अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन झूठे तथ्यों के आधार पर जनता को भ्रमित करना उचित नहीं है। उन्होंने दावा किया कि संबंधित स्क्रीनशॉट वर्ष 2023 का है और उसका मूल लिंक भी सार्वजनिक किया जाएगा, ताकि लोग वास्तविकता जान सकें।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code