hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पीएमएलए कोर्ट ने महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को 8 दिनों तक ईडी की रिमांड पर भेजा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > पीएमएलए कोर्ट ने महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को 8 दिनों तक ईडी की रिमांड पर भेजा
राष्ट्रीयहिन्दी

पीएमएलए कोर्ट ने महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को 8 दिनों तक ईडी की रिमांड पर भेजा

Vinayak Barot
Last updated: February 23, 2022 10:08 pm
Vinayak Barot
Published: February 23, 2022
Share
SHARE

मुंबई, 23 फरवरी। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की विशेष अदालत ने महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक कार्य मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता नवाब मलिक को बुधवार की शाम आठ दिनों के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रिमांड पर भेज दिया। मलिक अब तीन मार्च तक ईडी की रिमांड पर रहेंगे।

ईडी ने एनसीपी नेता को दिन में किया था गिरफ्तार

ईडी ने आज ही दिन में नवाब मलिक को भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों से जुड़े धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) मामले की जांच के सिलसिले में लगभग पांच घंटे तक चली पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था।

कोर्ट से ईडी ने 14 दिनों की रिमांड मागी थी

गिरफ्तारी के बाद एनसीपी नेता की जेजे हॉस्पिटल में मेडिकल जांच कराई गई और फिर पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान ईडी ने कोर्ट से आरोपित मलिक की रिमांड के लिए 14 दिनों की हिरासत मांगी। लेकिन कोर्ट ने आठ दिनों की रिमांड की मंजूरी दी।

मलिक का ट्वीट – ‘तुम्हारा तो सिर्फ वक्त है, हमारा दौर आएगा!!‘

इस बीच गिरफ्तारी के बाद मंत्री नवाब मलिक की ओर से ट्विटर पर लिखा गया, ‘न डरेंगे और न झुकेंगे। 2024 के लिए तैयार रहिए।’ कुछ देर बाद एक और ट्वीट किया गया, ‘कुछ ही देर की खामोशी है फिर शोर आएगा… तुम्हारा तो सिर्फ वक्त है, हमारा दौर आएगा!!’

शरद पवार के घर बैठक – नवाब मलिक का इस्तीफा न लेने का फैसला

उधर महाराष्ट्र मंत्रिमंडल के मंत्रियों – अजीत पवार, छगन भुजबल, हसन मुशरिफ, दिलीप पाटिल और राजेश टोपे की एनसीपी अध्यक्षव शरद पवार के घर आगे की रणनीति पर बैठक हुई। इसमें राकांपा ने नवाब मलिक का इस्तीफा नहीं लेने का फैसला किया है। शरद पवार की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गय, ‘हम बीजेपी के आगे नहीं झुकेंगे।’

टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने शरद पवार से की बात

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने भी नवाब मलिक की गिरफ्तारी को लेकर एनसीपी प्रमुख शरद पवार से फोन पर बातचीत की। उन्होंने नवाब मसले पर विपक्षी एकजुटता की बात कही है।  ममता बनर्जी ने कहा कि जिस तरह से ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं के खिलाफ किया जाता है, उसके खिलाफ एक मजबूत संयुक्त एकजुटता जरूरी है। ममता ने भी सुझाव दिया था कि एनसीपी को नवाब का इस्तीफा नहीं लेना चाहिए।

You Might Also Like

रोहन बोपन्ना ने टेनिस से लिया संन्यास, भावुक फोस्ट में लिखा – ‘एक अलविदा, लेकिन अंत नहीं…’
इथियोपियाई संसद में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, बोले – ‘शेरों की धरती पर आकर गर्व महसूस हो रहा’
यूपी : अमित शाह ने रखी आजमगढ़ विश्वविद्यालय की आधारशिला, किया ये बड़ा एलान
ऑस्ट्रेलिया के पिलबारा में मिली पृथ्वी की सबसे पुरानी चट्टानें
Saudi Accident : सऊदी अरब में हज यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 20 की मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल
TAGGED:-pmla-court8 Days ED RemandMaharashtra Minister Nawab Malikmoney laundering case
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

August 7, 2026

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?