hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पीएम मोदी की जापानी सांसदों के साथ बैठक, द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती पर जोर
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > पीएम मोदी की जापानी सांसदों के साथ बैठक, द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती पर जोर
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पीएम मोदी की जापानी सांसदों के साथ बैठक, द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती पर जोर

Revoi Editor
Last updated: August 29, 2025 3:54 pm
Revoi Editor
Published: August 29, 2025
Share
SHARE

टोक्यो, 29 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान की दो दिवसीय यात्रा के पहले दिन शुक्रवार को जापान के प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष नुकागा फुकुशिरो और जापानी सांसदों के एक समूह के साथ एक बैठक की। इस दौरान उनके बीच भारत और जापान के बीच मजबूत और मैत्रीपूर्ण संबंधों पर चर्चा हुई। उन्होंने इस मुलाकात से संबंधित कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर कीं।

I had a wonderful meeting with Speaker Fukushiro Nukaga and group of Members of Parliament from Japan. We discussed the strong and friendly relations between India and Japan, with a special focus on parliamentary exchanges, human resource development, cultural exchanges and… pic.twitter.com/mwCbLnyTr6

— Narendra Modi (@narendramodi) August 29, 2025

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘स्पीकर फुकुशिरो नुकागा और जापान के सांसदों के एक समूह के साथ मेरी एक शानदार बैठक हुई। हमने भारत और जापान के बीच मजबूत और दोस्ताना रिश्तों पर चर्चा की। इस दौरान संसदीय आदान-प्रदान, मानव संसाधन विकास, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य, मोबिलिटी पार्टनरशिप, एआई, विज्ञान और तकनीक जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग पर विशेष ध्यान दिया गया।’

Today’s welcome in Tokyo was memorable. Here are the highlights… pic.twitter.com/m8FfH7PGD0

— Narendra Modi (@narendramodi) August 29, 2025

इसके पहले पीएम मोदी सुबह टोक्यो पहुंचे। उन्होंने बिजनेस जगत के दिग्गजों से चर्चा के साथ अपने जापान दौरे की शुरुआत की। भारत-जापान इकोनॉमिक फोरम में पीएम मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री इशिबा का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘भारत की विकास यात्रा में, जापान हमेशा एक अहम पार्टनर रहा है। मेट्रो से लेकर मैन्युफेक्चरिंग तक, सेमीकंडक्टर से लेकर स्टार्ट-अप्स तक हर क्षेत्र में हमारी साझेदारी आपसी विश्वास का प्रतीक है।’

Addressed a business event in Tokyo. The presence of Prime Minister Ishiba made this even more special, also indicating the priority we accord to bilateral economic linkages.

Spoke about India's deep economic ties with Japan and also listed areas where cooperation can deepen in… pic.twitter.com/mfBpv1TCQf

— Narendra Modi (@narendramodi) August 29, 2025

पीएम मोदी ने जापान के मैन्युफैक्चरर्स को भारत में आकर काम करने का न्योता दिया था। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, “मैं आप सबसे आग्रह करता हूं कि आइए, हम ‘भारत में बनाएं, विश्व के लिए बनाएं।” पीएम मोदी ने मैन्युफैक्चरर्स से कहा कि ‘सुजुकी’ और ‘डाइकिन’ की सक्सेस स्टोरीज आपकी भी सक्सेस स्टोरीज बन सकती हैं।

Addressing the India-Japan Economic Forum in Tokyo. Strong business ties between our nations are a vital element of our friendship. https://t.co/OUSvy98eJo

— Narendra Modi (@narendramodi) August 29, 2025

जापान ‘टेक पावर हाउस’ है और भारत एक ‘टैलेंट पावर हाउस’

वहीं, अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने टेक्नोलॉजी और इनोवेशन का जिक्र करते हुए कहा कि जापान ‘टेक पावर हाउस’ है और भारत एक ‘टैलेंट पावर हाउस’। उन्होंने कहा, ‘भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर, क्वांटम कंप्यूटिंग, बायोटेक्नोलॉजी और अंतरिक्ष अनुसंधान जैसे क्षेत्रों में साहसिक और महत्त्वाकांक्षी पहल की है। जापान की टेक्नोलॉजी और भारत की टैलेंट मिलकर इस सदी की तकनीकी क्रांति का नेतृत्व कर सकते हैं।’

You Might Also Like

विराट कोहली का टेस्ट कप्तानी छोड़ने का फैसला व्यक्तिगत, बीसीसीआई इसका स्वागत करता है : सौरभ गांगुली
BRICS शिखर सम्मेलन : 5 वर्षों के लंबे अंतराल बाद पीएम मोदी व चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग की आज होगी मुलाकात
पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ और उनके भाई नवाज शरीफ ने पीएम पद की शपथ लेने पर नरेंद्र मोदी को दी बधाई
कोरोना संकट : पंजाब में भी मिला डेल्टा प्लस वैरिएंट, कुछ इलाके कंटेनमेंट जोन घोषित
पीएम मोदी ने काशी में रोड शो के बाद बाबा विश्वनाथ के दरबार में टेका मत्था, बच्चों को दुलारा और फिर हरदोई रवाना
TAGGED:meeting with Japanese MPsPM Modi's meetingPM Modi's visit to Japanstrengthening bilateral relations
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

August 7, 2026

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?