hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पीएम मोदी की भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील – ‘370 सीटें जीतकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करें, जी-जान से जुट जाएं और लक्ष्य पूरा करें’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > पीएम मोदी की भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील – ‘370 सीटें जीतकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करें, जी-जान से जुट जाएं और लक्ष्य पूरा करें’
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पीएम मोदी की भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील – ‘370 सीटें जीतकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करें, जी-जान से जुट जाएं और लक्ष्य पूरा करें’

Revoi Editor
Last updated: February 18, 2024 12:24 am
Revoi Editor
Published: February 18, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 17 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव में 370 सीटें जीतने के लिए जी-जान से जुट जाने और इस लक्ष्य को हासिल कर पार्टी के विचारक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की।

'मोदी है तो मुमकिन है' और जय श्रीराम के नारों के साथ भारत मंडपम, नई दिल्ली में शुरू हुआ भाजपा का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन।#BJPNationalCouncil2024 pic.twitter.com/eBR6BnzIVR

— BJP (@BJP4India) February 17, 2024

पीएम मोदी ने यह बात यहां भारत मंडपम में भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक से पहले हुई राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। पदाधिकारियों की बैठक की जानकारी देते हुए भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे महत्वपूर्ण बात यह कही कि भाजपा को लोकसभा चुनाव में 370 सीटें जीतना है। 370 सीट हमारे लिए आंकड़ा नहीं है। यह श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को श्रद्धांजलि होगी।’

हर बूथ पर पिछले चुनाव के मुकाबले 370 अधिक वोट हासिल करने का लक्ष्य

प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं से इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए अगले सौ दिनों तक जी-जान से जुट जाने का आह्वान किया। तावड़े ने बताया कि प्रधानमंत्री ने बैठक में भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवारों को लेकर कहा कि उम्मीदवार भाजपा का चुनाव चिह्न ‘कमल’ का फूल होगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने आगामी चुनाव में हर बूथ पर पिछले चुनाव के मुकाबले 370 अधिक वोट हासिल करने का लक्ष्य कार्यकर्ताओं के लिए निर्धारित किया है।

पीएम श्री @narendramodi जी की गरिमामयी उपस्थिति एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda की अध्यक्षता में आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन का पहला दिन संपन्न हुआ।#BJPNationalCouncil2024 pic.twitter.com/7QMD1uH1km

— BJP (@BJP4India) February 17, 2024

विपक्ष अगले चुनाव में ‘तू-तू, मैं-मैं‘ की राजनीति करेगा

पीएम मोदी ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता पहली बार मतदान के पात्र युवाओं को 2014 से पहले के भारत और 2014 के बाद के भारत का फर्क बताएं। उन्होंने कहा कि विपक्ष अगले चुनाव में ‘तू-तू, मैं-मैं’ की राजनीति करेगा, लेकिन भाजपा को विकास और गरीब कल्याण के मुद्दे पर आगे बढ़ना है।

You Might Also Like

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री के बयान पर अमित शाह का प्रहार – ‘राहुल गांधी व कांग्रेस का हाथ सदैव देश विरोधी ताकतों के साथ’
पाकिस्तान : पीएम इमरान की सिफारिश पर राष्ट्रपति ने भंग की नेशनल असेंबली, विपक्ष ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समर्थन करने के लिए तालिबान ने की पाकिस्तान की तारीफ
अनुपम खेर अमृतसर पहुंचे, अटारी-वाघा बॉर्डर पर ‘बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी’ में हुए शामिल
जॉनसन एंड जॉनसन के लोकप्रिय बेबी टैल्कम पाउडर का उत्पादन और बिक्री अगले वर्ष तक बंद हो जाएगी
TAGGED:BJP workersPay tribute to Shyama Prasad MukherjeePM Modi's appealtarget to win 370 seats
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
हिन्दीउत्तरप्रदेशराज्य

UP OTS Scheme 2026: यूपी के 762 नगरीय निकायों में संपत्ति कर पर लागू होगी OTS योजना, 15 अगस्त से मिलेगा लाभ

August 11, 2026

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

आकाश आनंद ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को कहा ‘अंकल’, कांग्रेस बोली- पहले संविधान पढ़ें

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?