1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी 27 सितम्बर को जापान जाएंगे, पूर्व पीएम शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल
पीएम मोदी 27 सितम्बर को जापान जाएंगे, पूर्व पीएम शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

पीएम मोदी 27 सितम्बर को जापान जाएंगे, पूर्व पीएम शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

0
Social Share

नई दिल्ली, 23 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 सितम्बर को जापान जाएंगे, जहां वह जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान पीएम मोदी शिंजो आबे के करीबी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से भी मुलाकात करेंगे।

ज्ञातव्य है कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का गत आठ जुलाई को निधन हो गया था। जापान के नारा शहर में शिंजो आबे पर एक शख्स ने पीछे से गोली चला दी थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। शिंजो आबे पर जब यह हमला हुआ, तब वह एक छोटी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। बताया गया कि गोली लगने के बाद उन्हें दिल का दौरा भी पड़ा था, जिसके चलते उनकी मौत हो गई थी।

जापानी पुलिस ने शिंजो आबे के हत्यारे तेत्सुया यामागामी को तत्काल गिरफ्त में ले लिया था। यामागामी ने बाद में चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा था कि मां द्वारा संपत्ति और धन के दान देने के कारण पैदा हुई कंगाली की परिस्थियों ने बंदूक उठाने और आबे की हत्या करने के लिए उसे मजबूर कर दिया था।

डिटेंशन सेंटर में बंद यामागामी ने पुलिस की पूछताछ में सनसनीखेज बयान देते हुए कहा था कि उसने जापान के सबसे शक्तिशाली और विभाजनकारी राजनेताओं में से एक शिंजो आबे को इसलिए मार डाला कि उनका संबंध कथिततौर पर उस विवादास्पद यूनिफिकेशन चर्च से माना जाता था, जिसे अकूत दान देकर उसकी (यामागामी) मां ने उसका जीवन तबाह कर दिया था। उसे गरीबी और उपेक्षित जिंदगी बितानी पड़ रही थी। इस कारण उसके मन में भयंकर क्रोध भर गया था।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code