hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पीएम मोदी आज से तीन दिन गृह राज्य गुजरात में रहेंगे, VGGS-2024 का करेंगे उद्घाटन
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > पीएम मोदी आज से तीन दिन गृह राज्य गुजरात में रहेंगे, VGGS-2024 का करेंगे उद्घाटन
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पीएम मोदी आज से तीन दिन गृह राज्य गुजरात में रहेंगे, VGGS-2024 का करेंगे उद्घाटन

Vinayak Barot
Last updated: January 8, 2024 1:44 am
Vinayak Barot
Published: January 8, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 7 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को तीन दिनों के लिए अपने गृह राज्य गुजरात के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह वैश्विक नेताओं, शीर्ष वैश्विक कम्पनियों के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे और वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन-2024 (वीजीजीएस) का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने रविवार को बयान में कहा कि 2003 में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में वीजीजीएस की परिकल्पना की गई थी। आज वीजीजीएस समावेशी वृद्ध‍ि और सतत विकास के लिए व्यापक सहयोग, ज्ञान साझाकरण और रणनीतिक साझेदारी के लिए सबसे प्रतिष्ठित वैश्विक मंचों में से एक के रूप में विकसित हुआ है।

वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन का 10वां संस्करण मंगलवार से

वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन का 10वां संस्करण 10 से 12 जनवरी, 2024 तक गुजरात के गांधीनगर में आयोजित किया जा रहा है। इसका विषय ‘गेटवे टू द फ्यूचर’ (भवि‍ष्य का प्रवेश द्वार) है। इस वर्ष सम्मेलन में 34 भागीदार देश और 16 भागीदार संगठन भाग ले रहे हैं। इसके अति‍रिक्‍त पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय, पूर्वोत्तर क्षेत्रों में निवेश के अवसरों को प्रदर्शित करने के लिए वाइब्रेंट गुजरात मंच का उपयोग करेगा।

शिखर सम्मेलन उद्योग 4.0, प्रौद्योगिकी और नवाचार, सतत विनिर्माण, ग्रीन हाइड्रोजन, इलेक्ट्रिक परिवहन और नवीकरणीय ऊर्जा और स्थिरता की ओर बदलाव-जैसे विश्वस्तरीय प्रासंगिक विषयों पर सेमिनार और सम्मेलन सहित विभिन्न कार्यक्रमों की अध्‍यक्षता करेगा। वीजीजीएस में कम्पनियां विश्वस्तरीय अत्याधुनिक तकनीक से बने उत्पाद प्रदर्शित करेंगी। इसके मुख्य आकर्षण वाले कुछ क्षेत्रों में ई-परिवहन, स्टार्टअप, सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम (एमएसएमई), समुद्री अर्थव्यवस्था, हरित ऊर्जा और स्मार्ट बुनियादी ढांचा हैं।

पीएम मोदी के दौरे का निर्धारित कार्यक्रम

पीएम मोदी नौ जनवरी को पूर्वाह्न लगभग 9.30 बजे गांधीनगर के महात्मा मंदिर पहुंचेंगे, जहां वह वैश्‍वि‍क नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इसके बाद वह शीर्ष वैश्विक कम्पनियों के सीईओ के साथ बैठक करेंगे। दोपहर लगभग तीन बजे वह वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक व्यापार प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री 10 जनवरी को पूर्वाह्न लगभग 9.45 बजे गांधीनगर के महात्मा मंदिर में वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन 2024 का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह शीर्ष वैश्विक कंपनियों के सीईओ के साथ बैठक करेंगे। पीएम मोदी इसके बाद गिफ्ट सिटी जाएंगे, जहां शाम लगभग 5.15 बजे वह वैश्विक वित्तीय प्रौद्योगिकी नेतृत्व मंच में व्यापार जगत के प्रमुख लोगों के साथ चर्चा करेंगे।

You Might Also Like

उत्तर प्रदेश : धर्मांतरण के रैकेट का पर्दाफाश, 1000 से ज्यादा लोगों के धर्म बदलवाने का आरोप, दो गिरफ्तार
एशियन गेम्स 2023 : मान सिंह और बेलियप्पा मैराथन में आठवें और 12वें स्थान पर रहे
पूरे देश में धार्मिक उल्लास से मनाया जा रहा कुर्बानी का त्यौहार ईद-उल-अजहा
भारत में कोरोना संकट : संक्रमण के नए मामलों में और कमी, एक्टिव केस में 1 लाख से ज्यादा की गिरावट
भारत ने परमाणु निरस्त्रीकरण की दिशा में वैश्विक प्रयासों में अग्रणी भूमिका निभाई: विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला
TAGGED:Gateway to the Futurepm modiPM Modi's Gujarat visitVGGS-2024
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयहिन्दी

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

August 10, 2026

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?