1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी अगले वर्ष राम लला की मूर्ति उसके मूल स्थान पर करेंगे स्थापित, ट्रस्ट सदस्य ने दी जानकारी
पीएम मोदी अगले वर्ष राम लला की मूर्ति उसके मूल स्थान पर करेंगे स्थापित, ट्रस्ट सदस्य ने दी जानकारी

पीएम मोदी अगले वर्ष राम लला की मूर्ति उसके मूल स्थान पर करेंगे स्थापित, ट्रस्ट सदस्य ने दी जानकारी

0
Social Share

ठाणे, 16 मार्च। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनवरी, 2024 के तीसरे सप्ताह में अयोध्या में निर्माणाधीन मंदिर में भगवान राम लला की मूर्ति उसके मूल स्थान पर स्थापित करेंगे। राम मंदिर के निर्माण और प्रबंधन के लिए स्थापित ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’ के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज ने यह जानकारी दी।

स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज ने ठाणे जिले में डोम्बिवली में एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से कहा, ‘मंदिर का निर्माण कार्य पूरे जोर-शोर से चल रहा है। जनवरी, 2024 के तीसरे सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से राम लला की मूर्ति उसके मूल स्थान पर स्थापित की जाएगी।’

सीएम एकनाथ शिंदे बजट सत्र के बाद अयोध्या जाएंगे

इस बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के करीबी सहायक ने बुधवार को बताया कि मुख्यमंत्री इस महीने के अंत में राज्य विधानसभा का बजट सत्र खत्म होने के बाद अयोध्या जाएंगे। उन्होंने बताया कि शिंदे 25 मार्च को खत्म हो रहे बजट सत्र के बाद भगवान राम की पूजा-अर्चना करने अयोध्या जाएंगे।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code