hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पीएम मोदी 21-23 सितम्बर तक अमेरिकी दौरे पर रहेंगे, QUAD समिट में भागीदारी के बाद UNGA में संबोधन
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > पीएम मोदी 21-23 सितम्बर तक अमेरिकी दौरे पर रहेंगे, QUAD समिट में भागीदारी के बाद UNGA में संबोधन
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पीएम मोदी 21-23 सितम्बर तक अमेरिकी दौरे पर रहेंगे, QUAD समिट में भागीदारी के बाद UNGA में संबोधन

Revoi Editor
Last updated: September 17, 2024 11:08 pm
Revoi Editor
Published: September 17, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 17 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21-23 सितम्बर के बीच अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे। इस यात्रा के दौरान वह विलमिंगटन, डेलावेयर में चौथे QUAD नेताओँ के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके बाद वह संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में ‘भविष्य के शिखर सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे।

2025 में भारत करेगा क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी

क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी 21 सितम्बर को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा की जा रही है। इस वर्ष क्वाड की मेजबानी अमेरिकी पक्ष के अनुरोध के बाद भारत ने 2025 में अगले क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने पर सहमति व्यक्त की है।

क्वाड शिखर सम्मेलन में नेता पिछले एक वर्ष में चार देशों -अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और जापान के संगठन की हासिल की गई प्रगति की समीक्षा करेंगे और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के देशों को उनके विकास लक्ष्यों और आकांक्षाओं को पूरा करने में सहायता करने के लिए आने वाले वर्ष का एजेंडा निर्धारित करेंगे।

UNGA में ‘भविष्य के शिखर सम्मेलन’ विषय पर संबोधित करेंगे

पीएम मोदी 23 सितम्बर को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में ‘भविष्य के शिखर सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे। शिखर सम्मेलन का विषय ‘बेहतर कल के लिए बहुपक्षीय समाधान’ है। शिखर सम्मेलन में बड़ी संख्या में वैश्विक नेताओं के भाग लेने की उम्मीद है।

विश्व के कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे

शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री कई विश्व नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे और आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा करेंगे। न्यूयॉर्क में रहते हुए पीएम मोदी 22 सितम्बर को भारतीय समुदाय के एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वह एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर और बायोटेक्नोलॉजी के अत्याधुनिक क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच अधिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए अग्रणी अमेरिकी कम्पनियों के सीईओ के साथ भी बातचीत करेंगे। भारत-अमेरिका द्विपक्षीय परिदृश्य में सक्रिय विचारकों और अन्य हितधारकों के साथ बातचीत करने की भी उम्मीद है।

You Might Also Like

पुरुष हॉकी विश्व कप के लिए हॉकी इंडिया का आधिकारिक साझेदार बना टाटा स्टील
कर्नाटक में बंद का व्यापक असर : स्कूल-कॉलेज बंद, 44 उड़ानें रद, हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी
बिहार के मुजफ्फरपुर में पिता ने पांच बच्चों के साथ लगाई फांसी, 4 की मौत व 2 की हालत गंभीर, इलाके में हड़कंप
सफदरजंग अस्पताल ने जारी की सोनम वांगचुक की पहली हेल्थ बुलेटिन – दवाएं लेने से किया इनकार
कोलकाता रेप-मर्डर केस के खिलाफ छात्रों का नबन्ना मार्च, छावनी में तब्दील शहर, पुलिस ने सील किया हाबड़ा ब्रिज
TAGGED:pm modiQuad SummitungaUS tour from 21-23 September
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

August 8, 2026

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?