SCO समिट : पीएम मोदी ने जिनपिंग-पुतिन से एक साथ किया हैंडशेक, बगल से चुपचाप गुजर गए शहबाज

बिश्केक (किर्गिस्तान), 1 सितम्बर। किर्गिज राजधानी बिश्केक में मंगलवार को SCO शिखर सम्मेलन के दौरान एक मनोरंजक पल सामने आया, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग व रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ गर्मजोशी से मुलाकात की और दोनों नेताओं से एक साथ हाथ मिलाते नजर आए जबकि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ उनके बगल से चुपचाप गुजर गए।

दरअसल, एससीओ के सभी नेता एक साथ जुट रहे थे। इसी दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक साथ सामने से आते दिखे। सामने पहुंचते ही जिनपिंग ने पीएम मोदी की तरफ हाथ बढ़ाया और दोनों नेताओं ने हैंडशेक किया। इसी दौरान पीएम मोदी ने पुतिन के हाथ पर भी गर्मजोशी से हाथ रखा। कुछ सेकेंड के इस पल में पीएम मोदी, जिनपिंग और पुतिन तीनों एक साथ नजर आए।

इसके बाद शी जिनपिंग आगे बढ़कर मंच की तरफ चले गए। लेकिन पीएम मोदी और पुतिन की बातचीत कुछ देर और जारी रही। दोनों नेता एक-दूसरे से गप-शप करते दिखाई दिए। इसके बाद पुतिन एक करीबी दोस्त की तरह पीएम मोदी को मंच तक ले जाते नजर आए. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी की पीठ पर हाथ भी रखा। मंच तक पहुंचने के बाद पुतिन अपने स्थान की तरफ बढ़ गए।

इसी दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी अपने स्थान की तरफ जाते दिखाई दिए। वीडियो में वह पीएम मोदी, जिनपिंग और पुतिन के पास से शांत तरीके से आगे बढ़ते नजर आते हैं। जब तीनों नेताओं के आसपास लोगों की भीड़ जुटी थी, उस वक्त शहबाज शरीफ उनके पीछे से आगे बढ़ते दिखाई दिए।

एससीओ सम्मेलन से पीएम मोदी ने नेताओं के साथ अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इन तस्वीरों में शहबाज शरीफ रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बगल में खड़े दिखाई दिए। वहीं पीएम मोदी दूसरी तस्वीर में पुतिन के दोस्त और बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के बीच खड़े नजर आए।

बिश्केक में सामने आया यह पूरा दिलचस्प वाकया इसलिए भी दिलचस्प रहा क्योंकि एक ही मंच पर पीएम मोदी, जिनपिंग और पुतिन की मौजूदगी पर ग्लोबल मीडिया की नजर रही। वहीं, इसी दौरान शहबाज शरीफ का चुपचाप आगे बढ़ते हुए दिखना वीडियो का अलग ही हिस्सा बन गया

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular