1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 की सफलता पर फ्रांस से भेजा बधाई संदेश, वैज्ञानिकों की प्रतिभा को किया सलाम
पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 की सफलता पर फ्रांस से भेजा बधाई संदेश, वैज्ञानिकों की प्रतिभा को किया सलाम

पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 की सफलता पर फ्रांस से भेजा बधाई संदेश, वैज्ञानिकों की प्रतिभा को किया सलाम

0
Social Share

नई दिल्ली, 14 जुलाई। फ्रांस के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान-3 की सफलता पूर्वक लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई संदेश भेजा है और भारतीय वैज्ञानिकों की प्रतिभा को सलाम किया है।

पीएम मोदी ने शुक्रवार को चंद्रयान-3 की सफलत लॉन्चिंग के बाद ट्विटर पर लिखा, “चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा। यह हर भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ऊपर उठाते हुए ऊंची उड़ान भरता है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है। मैं उनकी भावना और प्रतिभा को सलाम करता हूं!’

वहीं इस मौके पर केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, ‘यह वास्तव में भारत के लिए गौरव का क्षण है और श्रीहरिकोटा में हम सभी के लिए भाग्य का क्षण है, जो बनने वाले इतिहास का हिस्सा थे। भारत को गौरवान्वित करने के लिए टीम इसरो को धन्यवाद और अनलॉक करके इसे संभव बनाने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद। श्रीहरिकोटा के द्वार और भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र को सक्षम बनाना..।”

उल्लेखनीय है कि चंद्रयान 3 अंतरिक्ष यान ने शुक्रवार को श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक उड़ान भरी। चंद्रयान-3 एक लैंडर, एक रोवर और एक प्रोपल्शन मॉड्यूल से लैस है। इसका वजन करीब 3,900 किलोग्राम है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इसरो टीम और चंद्रयान-3 मिशन के पीछे के सभी लोगों को बधाई दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व गृहमंत्री अमित शाह सहित अन्य शीर्ष नेताओं ने भी देश के तीसरे चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ की लॉन्चिंग से जुड़े वैज्ञानिक दल को बधाई दी है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code