hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: आत्मनिर्भर भारत का यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा : पीएम मोदी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > आत्मनिर्भर भारत का यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा : पीएम मोदी
राष्ट्रीयहिन्दी

आत्मनिर्भर भारत का यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा : पीएम मोदी

Vinayak Barot
Last updated: February 1, 2022 6:47 pm
Vinayak Barot
Published: February 1, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 1 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय बजट 2022 को लोकोन्मुकी, प्रगतिशील और ‘आत्मनिर्भर भारत का बजट’ करार देते हुए कहा है कि इसका सभी सेक्टर्स ने स्वागत किया है और यह देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा।

विकास के अवसरों के साथ आम आदमी लाभान्वित होगा

संसद में मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आम बजट पेश किए जाने के बाद पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए बजट पर अपनी बातें जनता के सामने रखीं। उन्होंने केंद्रीय बजट 2022 का स्वागत करते हुए कहा  कि यह आम आदमी को अधिक निवेश, बुनियादी ढांचे, रोजगार और विकास के अवसरों के साथ लाभान्वित करेगा।

उन्होंने कहा, ‘इस बजट का सभी सेक्टरों ने स्वागत किया है। इसने हमारे उत्साह को कई गुना बढ़ा दिया है। 100 साल की भयानक आपदा के बीच यह बजट विकास का नया विश्वास लेकर आया है। यह बजट अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ आम आदमी के लिए कई नए अवसर पैदा करेगा।’

गरीबों का कल्याण इस बजट का महत्वपूर्ण पहलू

पीएम मोदी ने कहा कि इस बजट का एक महत्वपूर्ण पहलू गरीबों का कल्याण है। हर गरीब के पास पक्का घर, नल से पानी, शौचालय, गैस की सुविधा होनी चाहिए। बजट में गरीबों पर विशेष ध्यान दिया गया है। साथ ही, आधुनिक इंटरनेट कनेक्टिविटी पर भी उतना ही जोर दिया गया है।

आज संसद में पेश केंद्रीय बजट 2022-23 पर पीएम @narendramodi की टिप्पणी के मुख्य अंश। #AatmaNirbharBharatKaBudget pic.twitter.com/WZnLR5lxSB

— MyGov Hindi (@MyGovHindi) February 1, 2022

पहली बार शुरू की गई पर्वतमाला योजना

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में पहली बार पर्वतमाला योजना हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और उत्तर पूर्व जैसे क्षेत्रों के लिए शुरू की गई है। उन्होंने कहा, ‘यह योजना पहाड़ों पर परिवहन की आधुनिक व्यवस्था बनाएगी।’

भारत की आर्थिक विकास दर चालू वित्त वर्ष में 9.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो दुनिया की समस्‍त बड़ी अर्थव्‍यवस्‍थाओं में सर्वाधिक है

पढ़िए केन्‍द्रीय बजट 2022-23 का सार

📙https://t.co/A4dY6W4k5v #AatmanirbharBharatKaBudget pic.twitter.com/9qcsVp0Ai1

— पीआईबी हिंदी (@PIBHindi) February 1, 2022

किसानों के लिए उठाए गए महत्वपूर्ण कदम

किसानों के संदर्भ में पीएम मोदी ने कहा कि उनके कल्याण के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। साथ ही गंगा की सफाई के लिए भी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, इन पांच राज्यों में गंगा के किनारे प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा।’

पीएम मोदी ने देश की युवा पीढ़ी को संबोधित करते हुए इसे भारत के युवा का बजट भी बताया। उन्होंने कहा कि इस बजट से अधिक विकास, अधिक रोजगार सृजित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने इस बजट को ‘किसान कल्याण’ और ‘गरीब कल्याण’ बताया।

You Might Also Like

कैरेबियाई देश हैती के प्रधानमंत्री एरियल हेनरी ने दिया इस्तीफा, कहा- मैं जनता को धन्यवाद देता हूं
UP Budget : बजट से पहले सीएम योगी बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में ‘नया उत्तर प्रदेश’ विकास और समृद्धि का साक्षी बना
दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना लागू, रेखा गुप्ता कैबिनेट की पहली बैठक में 14 CAG रिपोर्ट भी पारित
भारत में कोरोना संकट : नए संक्रमितों की संख्या में तेज गिरावट, अब इलाजरत मरीज 10 लाख से कम
पाकिस्तान : पीएम इमरान खान का राष्ट्र के नाम संबोधन स्थगित, सीनेटर फैसल जावेद ने की घोषणा
TAGGED:country's economyGeneral BudgetParliament Sessionpm modiself-reliant India budgetunion budget 2022
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

भुखमरी सूचकांक में भारत 6 पायदान फिसला, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका व नेपाल से भी नीचे 107वें स्थान पर

Vinayak Barot
Vinayak Barot
October 15, 2022
प्रधानमंत्री मोदी ने रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने के लए अनंतनाग-राजौरी के मतदाताओं को दी बधाई
मणिपुर हिंसा को लेकर सर्वदलीय बैठक, टीएमसी ने हफ्तेभर में प्रतिनिधिमंडल भेजने की उठाई मांग
दिल्ली जल बोर्ड में अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
सैफ अली खान का हमलावर छत्तीसगढ़ में पकड़ा गया, आरपीएफ ने दुर्ग स्टेशन पर दबोचा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?