hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पीएम मोदी का साइप्रस में गर्मजोशी से स्वागत, राष्ट्रपति निकोस से व्यापार-रणनीति पर की वार्ता
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > पीएम मोदी का साइप्रस में गर्मजोशी से स्वागत, राष्ट्रपति निकोस से व्यापार-रणनीति पर की वार्ता
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पीएम मोदी का साइप्रस में गर्मजोशी से स्वागत, राष्ट्रपति निकोस से व्यापार-रणनीति पर की वार्ता

Revoi Editor
Last updated: June 16, 2025 1:11 am
Revoi Editor
Published: June 16, 2025
Share
SHARE

लारनाका (साइप्रस), 15 जून। पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार तीन चरणों वाली पांच दिवसीय विदेश यात्रा पर निकले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपनी पहली साइप्रस यात्रा पर पहुंचे। भूमध्यसागर क्षेत्र में स्थित यूरोप के प्रवेश द्वार के रूप में प्रचलित देश के लारनाका अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खुद साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। होटल पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने भी पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया।

India looks forward to deepening friendship with Cyprus!

Here are highlights from the welcome today… pic.twitter.com/JOU7lzF9EJ

— Narendra Modi (@narendramodi) June 15, 2025

पीएम मोदी ने देऱ शाम राष्ट्रपति निकोस के साथ एक व्यापारिक बैठक की, जिसमें भारत और साइप्रस के बीच व्यापारिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए नए विचारों पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री के लिए साइप्रस के राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत समारोह हुआ। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत हुई। राष्ट्रपति निकोस ने प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में एक विशेष रात्रि भोज की मेजबानी भी की।

Boosting business linkages!

President Nikos Christodoulides and I interacted with leading CEOs in order to add vigour to commercial linkages between India and Cyprus. Sectors like innovation, energy, technology and more offer immense potential. I also talked about India’s… pic.twitter.com/hVcbloCMyP

— Narendra Modi (@narendramodi) June 15, 2025

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस और मैंने भारत और साइप्रस के बीच वाणिज्यिक संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अग्रणी सीईओ के साथ बातचीत की। नवाचार, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं। मैंने पिछले दशक में भारत के सुधार पथ के बारे में भी बात की।’

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने इस दौरे को दोनों देशों के बीच मजबूत और गहरे संबंध का प्रतीक बताया है। मंत्रालय ने यह भी जानकारी दी कि पीएम मोदी इस यात्रा के दौरान किन-किन कार्यक्रमों में भाग लेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर एक वीडियो संदेश में यह जानकारी साझा की।

Welcome to Cyprus Prime Minister @narendramodi!

Here, at the EU’s southeastern frontier and gateway of the Mediteranean

A historic visit

A new chapter in a strategic partnership that knows no limits

We make a promise to advance, transform, prosper more. Together

🇨🇾🇮🇳🇪🇺 pic.twitter.com/jXex0jnts9

— NikosChristodoulides (@Christodulides) June 15, 2025

रणधीर जायसवाल ने कहा, हमारे साइप्रस के साथ संबंध ऐतिहासिक, आत्मीय और स्थायी हैं। आज जब प्रधानमंत्री हवाई अड्डे पर पहुंचे, तो खुद साइप्रस के राष्ट्रपति ने उनका स्वागत किया। यह इस बात का संकेत है कि हमारे संबंध कितने मजबूत हैं। यह साइप्रस की तरफ से एक विशेष भाव था।’

Landed in Cyprus. My gratitude to the President of Cyprus, Mr. Nikos Christodoulides for the special gesture of welcoming me at the airport. This visit will add significant momentum to India-Cyprus relations, especially in areas like trade, investment and more.@Christodulides pic.twitter.com/szAeUzVCem

— Narendra Modi (@narendramodi) June 15, 2025

इसके पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साइप्रस के लिमासोल शहर में होटल पहुंचने पर भारतीय प्रवासियों ने फूलों के साथ भव्य स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी उनसे बातचीत की और उनका आभार जताया। यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की साइप्रस की पहली आधिकारिक यात्रा है। भारत और साइप्रस के राजनयिक सूत्रों ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताया है।

भारतीय समुदाय के प्रेम और समर्थन के लिए जताया आभार

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में भारतीय समुदाय के प्रेम और समर्थन के लिए आभार जताया। उन्होंने लिखा, मैं भारतीय समुदाय के स्नेह के लिए धन्यवाद करता हूं। भारत आने वाले समय में साइप्रस के साथ अपने संबंधों को और गहरा करने की दिशा में कार्य करता रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी के साथ लगभग 100 अधिकारियों का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी साइप्रस की यात्रा पर गया है। यह यात्रा राष्ट्रपति निकोस के निमंत्रण पर हो रही है।

I thank the Indian community for the affection. India will keep working to deepen ties with Cyprus in the times to come. pic.twitter.com/crtVH7ScOo

— Narendra Modi (@narendramodi) June 15, 2025

यह यात्रा इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि साइप्रस ने कश्मीर, सीमा पार आतंकवाद और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार जैसे मुद्दों पर भारत के रुख का हमेशा समर्थन किया है। इसके अलावा, आगामी एक जनवरी से साइप्रस यूरोपीय संघ की परिषद की रोटेशनल अध्यक्षता संभालेगा। यह यात्रा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और भारत के लिए यूरोप तथा भूमध्यसागर क्षेत्र में संपर्क को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब इससे आठ साल पहले 2017 में साइप्रस के तत्कालीन राष्ट्रपति निकोस अनास्तासियादेस ने भारत की यात्रा की थी। अब प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा दोनों देशों के मजबूत और भविष्य उन्मुख संबंधों की पुष्टि करती है।

साइप्रस के बाद कनाडा और क्रोएशिया दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी

साइप्रस के दौरे के बाद पीएम मोदी 16-17 जून को कनाडा के कानानास्किस शहर में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह 18 जून को क्रोएशिया जाएंगे, जो किसी भारतीय प्रधानमंत्री की क्रोएशिया की पहली आधिकारिक यात्रा होगी। प्रधानमंत्री मोदी वहां राष्ट्रपति ज़ोरान मिलानोविच और प्रधानमंत्री आंद्रे प्लेनकोविच से मुलाकात करेंगे और दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों को आगे बढ़ाने पर चर्चा करेंगे।

You Might Also Like

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता रोजगार और निवेश को बढ़ावा देगा : हरदीप सिंह पुरी
एशिया कप क्रिकेट : पाकिस्तान की यूएई पर 41 रनों से आसान जीत, रविवार को सुपर 4 में भारत से होगी भिड़ंत
यूपी धर्मांतरण केस: भारत को मुस्लिम राष्ट्र बनाने का सपना देख रहा था छांगुर बाबा, करीबी ने किया चौंकाने वाला खुलासा
नाइजीरिया में स्कूलों पर हथियारबंद बंदूकधारियों ने बोला धावा, 45 से अधिक स्कूली बच्चों का किया अपहरण
बांग्लादेश : एक और हिन्दू शख्स को जिंदा जलाने की कोशिश, चाकुओं से गोदकर डाला पेट्रोल
TAGGED:held talks with President NikosPM Modi received a warm welcomewarm welcom in Cyprus
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयहिन्दी

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

August 8, 2026

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?