hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पीएम मोदी ने राष्ट्रीय समर स्मारक पर शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > पीएम मोदी ने राष्ट्रीय समर स्मारक पर शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रीयहिन्दी

पीएम मोदी ने राष्ट्रीय समर स्मारक पर शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

Revoi Editor
Last updated: January 26, 2025 3:48 pm
Revoi Editor
Published: January 26, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 26 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय समर स्मारक जाकर शहीदों को कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान और तीनों रक्षा सेवाओं के प्रमुख भी मौजूद थे।

सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ गहरे भूरे रंग का बंद गले का कोट और नारंगी-पीले रंग का बांधनी साफा पहने प्रधानमंत्री ने शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद वहां डिजिटल आगंतुक पुस्तिका में हस्ताक्षर भी किए। इसके बाद प्रधानमंत्री कर्तव्य पथ की ओर रवाना हो गए, जहां राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नेतृत्‍व में गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में शामिल होंगे। भारत आज 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने 25 फरवरी 2019 को राष्ट्रीय समर स्मारक का उद्घाटन कर इसे राष्ट्र को समर्पित किया था। यह स्मारक स्वतंत्रता के बाद से हमारे वीर सैनिकों द्वारा किए गए बलिदान का प्रतीक है। साल 2022 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने अमर सपूतों के शौर्य व वीरता का गुणगान करने वाले इस स्मारक पर पहली बार श्रद्धांजलि अर्पित की थी। इससे पहले गणतंत्र दिवस के मौके पर देश के प्रधानमंत्री इंडिया गेट पर बने अमर जवान ज्योति पर श्रद्धांजलि अर्पित किया करते थे।

राष्ट्रीय समर स्मारक में एक शाश्वत ज्‍योति है जो किसी सैनिक द्वारा अपना कर्तव्य निभाते हुए किए गए सर्वोच्च बलिदान का उदाहरण है और उसे अमर बनाती है। लुटियन दिल्ली में प्रतिष्ठित इंडिया गेट का निर्माण 1931 में तत्कालीन ब्रिटिश साम्राज्य द्वारा प्रथम विश्व युद्ध और तीसरे एंग्लो-अफगान युद्ध के दौरान भारत के युद्ध-आहत (घातक) को याद करने के लिए किया गया था।

अपने जीवन का बलिदान देने वाले 83,000 से अधिक भारतीयों में से, इंडिया गेट में 13,516 के नाम दर्ज हैं, जो पूरे स्मारक पर अंकित है। इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति के साथ 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारत की जीत और राष्ट्र के लिए अपने जीवन का बलिदान देने वाले बहादुर सैनिकों के लिए राष्ट्र की श्रद्धांजलि के रूप में जनवरी 1972 को इंडिया गेट की मेहराब के नीचे, उल्टी राइफल पर हेलमेट स्थापित किया गया था। राष्ट्रीय समर स्मारक की स्थापना के बाद अमर जवान ज्योति 21 जनवरी 2022 को राष्ट्रीय समर स्मारक की शाश्वत ज्योति में विलीन हो गई। विभिन्न अवसरों पर अमर जवान ज्योति पर देशी-विदेशी गणमान्य व्यक्तियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की जाती है।

You Might Also Like

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के बाद गुजरात में बाइक रैली के दौरान हिंसा भड़की, 11 हिरासत में
मजबूरी में युवा इजरायल में रोजगार को विवश: अखिलेश ने सरकार पर बोला हमला
किसान सम्मान निधि की नौवीं किस्त जारी, पीएम मोदी बोले – कृषि नीतियों में छोटे किसानों को सर्वोच्च प्राथमिकता
पाकिस्तान के हवाई हमलों के जवाब में अफगानिस्तान की जवाबी कार्रवाई, 15 चौकियां कब्जे में लेने का दावा
वयोवृद्ध भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को दिल्ली एम्स से मिली छुट्टी, बुधवार देर रात किया गया था भर्ती
TAGGED:Martyred SoldiersNational War MemorialPM Modi paid tribute
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
महत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

खेल मंत्री रिजिजू की देशवासियों से अपील – क्रिकेटरों की तरह ओलंपिक एथलीटों का भी करें समर्थन

sanket
sanket
June 26, 2021
भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स सामान निर्यात में 35 प्रतिशत का जबरदस्त उछाल
अमेरिकी डॉक्टरों ने रचा इतिहास, इंसान में किया सूअर के दिल का ट्रांसप्लांट
अंतरराष्ट्रीय दायित्वों को पूरा करें चीन और अमेरिका : शी जिनपिंग
महाराष्ट्र संकट : उद्धव ठाकरे ने की मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की घोषणा, फेसबुक लाइव में दिया भावुक भाषण
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?