1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी ने देश के सबसे लंबे समुद्री पुल ‘अटल सेतु’ का किया उद्घाटन, छह लेन वाले पुल की लंबाई 21.8 किलोमीटर
पीएम मोदी ने देश के सबसे लंबे समुद्री पुल ‘अटल सेतु’ का किया उद्घाटन, छह लेन वाले पुल की लंबाई 21.8 किलोमीटर

पीएम मोदी ने देश के सबसे लंबे समुद्री पुल ‘अटल सेतु’ का किया उद्घाटन, छह लेन वाले पुल की लंबाई 21.8 किलोमीटर

0
Social Share

मुंबई, 12 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यहां दश के सबसे लम्बे समुद्री पुल अटल सेतु का उद्घाटन किया। दिलचस्प यह है कि पीएम मोदी ने ही दिसम्बर, 2016 में देश के इस सबसे लम्बे पुल की आधारशिला भी रखी थी। यह लगभग 21.8 किमी लम्बा व छह लेन वाला पुल है, जिसकी लंबाई समुद्र के ऊपर लगभग 16.5 किमी और जमीन पर लगभग 5.5 किमी है।

मुंबई से पुणे, गोवा व दक्षिण भारत की यात्रा में समय की बचत होगी

कुल 17,800 करोड़ से ज्यादा के बजट से निर्मित यह सेतु मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को सीधा संपर्क प्रदान करेगा और मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा के समय को भी कम करेगा। इससे मुंबई बंदरगाह और जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह के बीच संपर्क में भी सुधार होगा।

कनेक्टिविटी में मजबूती लाने के लिए बनाया गया मुंबई ट्रांसहार्बर लिंक 

प्रधानमंत्री का दृष्टिकोण शहरी परिवहन बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी को मजबूत करके नागरिकों की ‘आवाजाही में आसानी’ में सुधार करना है। इस दृष्टिकोण के अनुरूप मुंबई ट्रांसहार्बर लिंक (MTHL) बनाया गया है, जिसे अब ‘अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु’ नाम दिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि एक यात्री कार से एक तरफ का टोल 250 रुपये लिया जाएगा जबकि वापसी यात्रा के साथ-साथ दैनिक और लगातार यात्रियों के लिए शुल्क अलग होगा।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code