पीएम मोदी ने अमरनाथ यात्रियों को दीं शुभकामनाएं, सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना की

नई दिल्ली, 3 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वार्षिक श्री अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए उनकी यात्रा के सुरक्षित और मंगलमय होने की कामना की। उन्होंने कहा कि बाबा बर्फानी के दर्शन से जुड़ी श्री अमरनाथ यात्रा भारत की आध्यात्मिक परंपरा और सांस्कृतिक एकता का शाश्वत अध्याय है।

श्रद्धालुओं को लिखा विशेष पत्र

पीएम मोदी ने बताया कि उन्होंने अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को एक विशेष पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने इस पवित्र तीर्थयात्रा को पांच संकल्पों से जोड़ते हुए श्रद्धालुओं से उन्हें अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया है।

सोशल मीडिया पर साझा किया संदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, ‘बाबा बर्फानी के दर्शन से जुड़ी श्री अमरनाथ यात्रा हमारी आध्यात्मिक परंपरा और सांस्कृतिक एकता का शाश्वत अध्याय है। मेरी कामना है कि शिवभक्तों की यह यात्रा हर तरह से सुरक्षित और मंगलमय हो। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए पांच संकल्पों से जुड़ा मेरा यह पत्र।’

आज शुरू हुई यात्रा 28 अगस्त को खत्म होगी

श्री अमरनाथ यात्रा शुक्रवार को कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शुरू हो गई और 28 अगस्त को खत्म होगी। पहलगाम रास्ते से मंदिर तक पहुंचने में लगभग चार दिन लगते हैं। बालटाल से जाने वाला रास्ता छोटा है, जहां दर्शन के बाद उसी दिन लौटा जा सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular