hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पीएम मोदी ने जताया शोक – ‘दयालु और सबकी परवाह करने वाली लता दीदी हमें छोड़कर चली गईं’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > पीएम मोदी ने जताया शोक – ‘दयालु और सबकी परवाह करने वाली लता दीदी हमें छोड़कर चली गईं’
राष्ट्रीयहिन्दी

पीएम मोदी ने जताया शोक – ‘दयालु और सबकी परवाह करने वाली लता दीदी हमें छोड़कर चली गईं’

Vinayak Barot
Last updated: February 6, 2022 12:26 pm
Vinayak Barot
Published: February 6, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 6 फरवरी। स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के निधन से देश शोकग्रस्त है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देशभर के नेताओं ने महान गायिका के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। ज्ञातव्य है कि पिछले लगभग एक माह से अस्वस्थ चल रहीं लता मंगेशकर का रविवार को पूर्वाह्न मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हुआ।

पीएम मोदी ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपने दुख को शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकते। उन्होंने ट्वीट किया, ‘लता दीदी ने अपने गीतों के जरिए विभिन्न भावनाओं को व्यक्त किया। उन्होंने दशकों से भारतीय फिल्म जगत में आए बदलावों को नजदीक से देखा। फिल्मों से परे, वह भारत के विकास के लिए हमेशा उत्साही रहीं। वह हमेशा एक मजबूत और विकसित भारत देखना चाहती थीं।’

I am anguished beyond words. The kind and caring Lata Didi has left us. She leaves a void in our nation that cannot be filled. The coming generations will remember her as a stalwart of Indian culture, whose melodious voice had an unparalleled ability to mesmerise people. pic.twitter.com/MTQ6TK1mSO

— Narendra Modi (@narendramodi) February 6, 2022

‘वह हमेशा एक मजबूत और विकसित भारत देखना चाहती थीं‘

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘मैं अपना दुख शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता। दयालु और सबकी परवाह करने वाली लता दीदी हमें छोड़कर चली गईं। उनके निधन से देश में एक खालीपन पैदा गया है, जिसे भरा नहीं जा सकता। भावी पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति की पुरोधा के रूप में याद रखेंगी, जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मोहित करने की अद्वितीय क्षमता थी।’

I consider it my honour that I have always received immense affection from Lata Didi. My interactions with her will remain unforgettable. I grieve with my fellow Indians on the passing away of Lata Didi. Spoke to her family and expressed condolences. Om Shanti.

— Narendra Modi (@narendramodi) February 6, 2022

पीएम मोदी ने कहा, ‘यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि मुझे लता दीदी से हमेशा बहुत स्नेह मिला। मैं उनके साथ की गई बातों को हमेशा याद रखूंगा। मैं और देशवासी लता दीदी के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं। मैंने उनके परिवार से बात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। ओम शांति।’

गडकरी बोले – लता जी सभी संगीत साधकों के लिए सदैव प्रेरणा थी

लता जी के निधन पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ‘देश की शान और संगीत जगत की शिरमोर स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर जी का निधन बहुत ही दुखद है। पुण्यात्मा को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है। वह सभी संगीत साधकों के लिए सदैव प्रेरणा थी।’

You Might Also Like

कोरोना का फिर बढ़ता खतरा : WHO ने JN.1 को ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ घोषित किया
तीस्ता सीतलवाड़ को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, मिल गई अंतरिम सुरक्षा
भारत ने ठुकराई रूस की मांग, यूक्रेन संबंधी मसौदा प्रस्ताव पर ‘रिकॉर्ड वोट’ के पक्ष में 107 देशों ने मतदान किया
सिद्धू का पीएम मोदी पर तंज – ‘किसान एक वर्ष तक रुके रहे और आप 15 मिनट में परेशान हो गए’
एनसीसी कैडेट प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत विजन में दें योगदान: राजनाथ सिंह
TAGGED:LATA MANGESHKARLata Mangeshkar passed awaypm modiPM Modi expressed grief
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
उत्तरप्रदेशदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Ram Mandir: आचार्य इंद्रदेव मिश्र बने राम मंदिर के ‘व्यवस्था प्रमुख’, दिसंबर 2026 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

August 11, 2026

Jharkhand Bandh : झारखंड बंद का कई जिलों में असर, सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता; छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध

Parliament Monsoon Session : राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर विपक्ष की चर्चा की मांग, राम गोपाल यादव बोले- सरकार बहस से बच रही

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

अमित शाह के समर्थन में NDA सांसदों का मार्च, राहुल गांधी से पूछा- झारखंड में छात्रों पर कार्रवाई का जवाब कौन देगा?

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

आकाश आनंद ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को कहा ‘अंकल’, कांग्रेस बोली- पहले संविधान पढ़ें

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?