लता मंगेशकर का निधन कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति : मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ, 6 फरवरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुर साम्राज्ञी ‘भारत रत्न’ लता मंगेशकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम योगी ने अपनी शोक संवेदना में कहा कि उनके निधन से कला जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री योगी ने सोशल मीडिया पर जारी अपने शोक संदेश में कहा, “स्वर कोकिला, ‘भारत रत्न’ आदरणीया लता मंगेशकर जी का निधन अत्यंत दुःखद और कला जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों व उनके असंख्य प्रशंसकों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।”

ब्रीच कैंडी अस्पताल ने दी निधन की दी जानकारी

इसके पूर्व मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया, ‘आज सुबह 8:12 मिनट पर लता दीदी (लता मंगेशकर) का निधन हो गया है। उनके शरीर के कई अंग खराब हो गए थे। पिछले लगभग एक माह से अस्पताल में 92 वर्षीया लता जी का इलाज  चल रहा था।’

लता जी के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई

इस बीच मुबई पुलिस के तरफ से लता जी के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। शिवाजी पार्क में रविवार की शाम पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा। अब दो दिन तक तिरंगा ध्वज आधा झुका रहेगा। लता जी मिलिट्री वाहन में अंतिम यात्रा पर शिवाजी पार्क रवाना होंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular