hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: वाराणसी : BHU गेट से पीएम मोदी का रोड शो शुरू, रथ पर सीएम योगी भी मौजूद
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > वाराणसी : BHU गेट से पीएम मोदी का रोड शो शुरू, रथ पर सीएम योगी भी मौजूद
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयलोकसभा चुनाव 2024हिन्दी

वाराणसी : BHU गेट से पीएम मोदी का रोड शो शुरू, रथ पर सीएम योगी भी मौजूद

Revoi Editor
Last updated: May 13, 2024 9:18 pm
Revoi Editor
Published: May 13, 2024
Share
SHARE

वाराणसी, 13 मई। वाराणसी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का तीसरी बार प्रतिनिधित्व करने को तैयार काशी के लोकप्रिय सांसद व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नामांकन दाखिले की पूर्व संध्या पर सोमवार को धार्मिक नगरी में मेगा रोड शो किया।

‘हर हर महादेव’ सहित व अन्य नारों और मंत्रोच्चार के बीच शाम पांच बजे बीएचयू गेट पर स्थित महामना मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के उपरांत पीएम मोदी ने रोड शो की शुरुआत की। रथ पर पीएम मोदी के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सवार हुए।

रोड शो के दौरान काशी के सांसद का भव्य स्वागत

रंग-बिरंगे फूलों की छटा से पीएम मोदी के रोड शो का भव्य स्वरूप देखते ही बनता था। इसके लिए बड़ी संख्या में गेंदें और गुलाब के फूलों से रास्ते सजाए गए हैं। रोड शो के रास्ते में जगह-जगह मंच बनाए गए हैं, जहां लोग अपने-अपने अंदाज में पीएम मोदी का अभिनंदन करते दिखे। अन्य जगहों की भांति यहां भी रोड शो में मातृशक्तियां शामिल हैं। जगह-जगह महिलाएं स्वागत मंच पर मौजूद हैं और वे भजन गाकर पीएम मोदी का स्वागत कर रही हैं। इस दौरान ‘बम-बम बोल रहा है काशी’ जैसे भजन सुनाई दे रहे हैं।

रोड शो के बाद भोलेनाथ के दरबार में मत्था टेकेंगे

लगभग चार किलोमीटर का यह रोड शो लंका से अस्सी, सोनारपुरा, मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र मदनपुरा व जंगमबाड़ी होते हुए गोदौलिया चौराहा पहुंचेगा वहां से बांसफाटक चौक स्थित श्री काशी विश्वनाथ धाम पर समाप्त होगा। पीएम मोदी रोड शो के बाद श्री काशी विश्वनाथ धाम में विधिवत दर्शन-पूजन के उपरान्त बरेका स्थित गेस्ट हाउस लौटकर रात्रि विश्राम करेंगे।

कल गंगा स्नान व बोट शो के बाद नामांकन दाखिल करेंगे

उपलब्ध कार्यक्रम के अनुसार पीएम मोदी मंगलवार को पूर्वाह्न गंगा स्नान और रविदास घाट से नमो घाट तक बोट शो के उपरान्त काल भैरव मंदिर में दर्शन करेंगे और वहां से कलेक्ट्रेट पहुंचकर मध्याह्न 12 बजे के आसपास वाराणसी से भाजपा उम्मीदवार के रूप में लगातार तीसरी बार अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

You Might Also Like

उत्तराखंड : पीएम मोदी ने 18 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
देश में महंगाई ने दिया एक और झटका, रसोई गैस के फिर बढ़े दाम, जानें क्या है नई कीमत
शरद यादव की घोषणा – अपनी पार्टी लोजद का लालू यादव की पार्टी राजद में करेंगे विलय
दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसा : लैंड करते ही एअर इंडिया के विमान की पॉवर यूनिट में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित
यूपी चुनाव 2022: ‘सत्ता संकल्प’ के साथ अखिलेश यादव आज करहल में भरेंगे पर्चा
TAGGED:BHU gateCM Yogi also on the chariotKashi Vishwanath Dhampm modiPM Modi's road show in Varanasi
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

August 8, 2026

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?