hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पीएम मोदी ने नौशेरा सेक्टर में सैनिकों के साथ मनाई दिवाली, बोले – ‘सेना ही मेरा परिवार’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > पीएम मोदी ने नौशेरा सेक्टर में सैनिकों के साथ मनाई दिवाली, बोले – ‘सेना ही मेरा परिवार’
राष्ट्रीयहिन्दी

पीएम मोदी ने नौशेरा सेक्टर में सैनिकों के साथ मनाई दिवाली, बोले – ‘सेना ही मेरा परिवार’

Vinayak Barot
Last updated: November 4, 2021 1:41 pm
Vinayak Barot
Published: November 4, 2021
Share
SHARE

राजौरी (जम्मू-कश्मीर), 4 नवंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले सात वर्षों की भांति इस बार भी सुरक्षा बलों के साथ अपनी दिवाली मनाई। गुरुवार की सुबह राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर पहुंचे पीएम मोदी ने सैनिकों के साथ करीब एक घंटा व्यतीत किया और उन्हें मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इसी क्रम में उन्होंने नौशेरा में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि भी दी।

पीएम मोदी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा, ‘मैं यहां प्रधानमंत्री के तौर पर नहीं, आपके परिवार के तौर पर आया हूं। आपका जो भाव अपने परिवार में जाकर होता है, वही मुझे अनुभव हो रहा है। मैंने हर दिवाली सीमा पर तैनात आप लोगों के बीच मनाने का संकल्प लिया है। आज मैं यहां से नई उमंग और नया विश्वास लेकर जाऊंगा। आज शाम हिन्दुस्तान का हर नागरिक दिवाली पर एक दीया आपके पराक्रम, शौर्य, त्याग और तपस्या के नाम लगाएगा।’

With our brave troops in Nowshera. https://t.co/V69Za4uZ3T

— Narendra Modi (@narendramodi) November 4, 2021

जवानों से कहा – आप मां भारती का जीता जागता कवच हैं

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आपको जो सौभाग्य मां की सेवा का मिला है, आपके चेहरे के उन मजबूत भाव को देख रहा हूं। आपका यही संकल्प पराक्रम करने की पराकाष्ठा, हिमालय हो, गहरी खाई हो, ऊंची चोटियां हों… वहां आप मां भारती का जीता जागता कवच हैं। आपके सामर्थ्य से देश में एक निश्चिंतता होती है। आपके पराक्रम की वजह से हमारे पर्वों में चार-चांद लग जाते हैं। दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा, छठ पूजा की भी आप सभी देशवासियों को शुभकानाएं देता हूं।’

रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सारे प्रयास किए जा रहे

पीएम मोदी ने इस दौरान पूर्ववर्ती सरकारों पर भी तंज कसते हुए कहा कि पहले हाल यह था कि जरूरत पड़ने पर जल्दबाजी में हथियार खरीदे जाते थे। आज रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता आ रही है। भारत ने यह तय किया है कि अब 200 से ज्यादा हथियार, साजो-सामान देश के भीतर ही खरीदे जाएंगे। ऐसे और भी कई सारे प्रयास किए जा रहे हैं। इससे डिफेंस सेक्टर मजबूत होगा। यह भारत के सामर्थ्य को दर्शाता है।

Prime Minister @narendramodi celebrates #Diwali with soldiers in the Nowshera Sector of Rajouri District in Jammu & Kashmir. #HappyDeepavali pic.twitter.com/AQVUE3p5VP

— PIB India (@PIB_India) November 4, 2021

प्रधानमंत्री ने कहा, हमें अपनी तैयारियों को दुनिया में हो रहे तेज परिवर्तन के साथ ढालना होगा। पहले हाथी, घोड़े से लड़ाईयां होती थीं, लेकिन आज की युद्ध कला काफी बदल गई है। तकनीक के विकास से बड़ा परिवर्तन आया है। इसे देखते हुए हमने भी कई नए बदलाव किए हैं।’

देश की बेटियां डिफेंस में योगदान देने के लिए उत्साहित

पीएम मोदी ने कहा कि नारी शक्ति को और ज्यादा मजबूत किया जा रहा है। नेवी और एयरफोर्स में अग्रिम मोर्च पर तैनाती के बाद आर्मी में भी महिला शक्ति का विस्तार हो रहा है। बेटियों के लिए कई मिलिट्री संस्थानों के दरवाजे खोले गए हैं। देश की बेटियां डिफेंस में अपना योगदान देने के लिए उत्साहित हैं।

दिवाली मनाने राजौरी के नौशेरा सेक्टर पहुंचे प्रधानमंत्री @narendramodi ने मिठाई खिलाकर देश के वीर जवानों को शुभकामनाएँ दीं#HappyDeepavali pic.twitter.com/Ci2QKkrfIB

— पीआईबी हिंदी (@PIBHindi) November 4, 2021

भारत हजारों साल बाद भी अमर रहेगा

उन्होंने कहा, ‘आपके लिए सेना में आना कोई नौकरी नहीं है। बल्कि यह साधना है। आप मां भारती की साधना कर रहे हैं। हमें को अपनी जन्मभूमि के लिए ही जीना है। हमारी उदार भावना हमें दूसरों से अलग बनाती हैं। भारत पहले भी अमर था। आज भी अमर है और हजारों साल बाद भी अमर रहेगा।’

You Might Also Like

बाबा रामदेव की मुश्किलें फिर बढ़ीं, केरल की अदालत ने जारी किया गैर-जमानती वारंट
अमेरिकी हमले का भी ईरान पर नहीं पड़ा फर्क, इजराइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला
गुजरात : रामनवमी के जुलूस पर पथराव, 24 लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में
भारत की एक और बड़ी उपलब्धि : कोविड टीकाकरण का आंकड़ा 200 करोड़ के पार, पीएम मोदी बोले – देश ने फिर रचा इतिहास
अमेरिका का फैसला : वैक्सीन के लिए जरूरी कच्चे माल की आपूर्ति से हटाई रोक, भारत को टीके की सप्लाई भी करेगा
TAGGED:jammu and kashmirnaushera sectorPM Modi's DiwaliRajouri
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

August 8, 2026

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?