hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: दिल्ली में  पाकिस्तानी आतंकी गिरफ्तार, एके-47 और हैंड ग्रेनेड बरामद
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > दिल्ली में  पाकिस्तानी आतंकी गिरफ्तार, एके-47 और हैंड ग्रेनेड बरामद
राष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली में  पाकिस्तानी आतंकी गिरफ्तार, एके-47 और हैंड ग्रेनेड बरामद

Vinayak Barot
Last updated: October 12, 2021 11:47 am
Vinayak Barot
Published: October 12, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित देश के कई शहरों में त्यौहारी सीजन के दौरान आतंकी हमले का इनपुट मिलने के बाद हाई अलर्ट पर चल रही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी मिली है, जब उसने दिल्ली में एक पाकिस्तानी आतंकी को गिरफ्तार किया है।

शास्त्री नगर में अली अहमद नूरी के नाम से रह रहा था आतंकी

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बताया कि सोमवार रात 9.20 बजे आतंकी को लक्ष्मी नगर इलाके से गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान  पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के नरोवल जिला निवासी मोहम्मद अशरफ अली, पुत्र उमरदीन के रूप में हुई है। वह अली अहमद नूरी के नाम से फर्जी आईडी बनवाकर भारतीय नागरिक के रूप में शास्त्री नगर के आराम पार्क इलाके में रह रहा था।

A terrorist, Pak national, caught by #DelhiPolice #SpecialCell @CellDelhi from Laxmi Nagar area of Delhi, staying on fake identity on forged documents, as we beefed up anti-terror alert and action across city in current festive season. Major terror plan foiled. Further probe on.

— Delhi Police (@DelhiPolice) October 12, 2021

आईएसआई से ट्रेनिंग लेकर नेपाल के रास्ते भारत आया था

सूत्रों से पता चला है कि यह आतंकी दिल्ली में एक बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए आया था। इसे आईएसआई ने हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी थी। उसके बाद नेपाल के रास्ते से उसे भारत में दाखिल कराया गया था। उसके खिलाफ यूएपीए, एक्सप्लोसिव एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

स्पेशल सेल ने उसके पास से एक हैंडबैग, दो मोबाइल फोन बरामद किए। उसके पास से एक एके-47, मैगजीन और 60 गोलियां भी बरामद हुई हैं। उसकी निशानदेही पर कालिंदी कुंज घाट से एक हैंड ग्रेनेड, दो पिस्तौल और 50 कारतूस भी बरामद किए गए हैं। उसने तुर्कमान गेट इलाके से एक भारतीय पासपोर्ट भी बरामद करवाया है।

दिल्ली पुलिस आयुक्त ने की थी हाई लेवल मीटिंग

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते दिल्ली पुलिस को इनपुट मिला था कि दशहरा और दीपावली के अवसर पर दिल्ली में आतंकी हमला हो सकता है। यह सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर थी। इसी क्रम में शनिवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की थी और उन्हें आवश्यक दिशानिर्देश दिए थे।

You Might Also Like

RSS के पूर्व प्रचारक मदन राठौड़ फिर निर्विरोध चुने गए राजस्थान भाजपा प्रमुख
कोरोना संकट : उत्तर प्रदेश में साप्ताहिक लॉकडाउन की अवधि और दो दिन बढ़ी
राजूपाल हत्याकांड : फरार चल रहे अतीक के करीबी अब्दुल कवि पर CBI कसेगी शिकंजा, मांगा संपत्ति का ब्योरा
खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से जुड़े स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाना ही सरकार का लक्ष्य
मध्य प्रदेश : इंदौर में सड़क हादसा, 50 फीट गहरी खाई में गिरी यात्री बस, 5 मरे
TAGGED:delhi policeNEW DELHIPakistani terrorists
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

चुनाव नियम विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाओं पर जवाब देने के लिए EC को दिया तीन सप्ताह का समय

Revoi Editor
Revoi Editor
April 17, 2025
बैंक, वाहन व रियल्टी ने शेयर बाजार को दी मजबूती, सेंसेक्स 919 अंक चढ़ा, निफ्टी 24000 के पार
कानपुर किडनी कांड : फरार 2 आरोपियों का नोटों की गड्डी के साथ वीडियो वायरल, हरकत में आई पुलिस
पीएम मोदी की जापानी सांसदों के साथ बैठक, द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती पर जोर
प्रधानमंत्री मोदी का दावा- एनडीए के प्रति जन समर्थन की लहर और मजबूत होती जा रही है
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?