hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: राजूपाल हत्याकांड : फरार चल रहे अतीक के करीबी अब्दुल कवि पर CBI कसेगी शिकंजा, मांगा संपत्ति का ब्योरा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > राजूपाल हत्याकांड : फरार चल रहे अतीक के करीबी अब्दुल कवि पर CBI कसेगी शिकंजा, मांगा संपत्ति का ब्योरा
राष्ट्रीयहिन्दी

राजूपाल हत्याकांड : फरार चल रहे अतीक के करीबी अब्दुल कवि पर CBI कसेगी शिकंजा, मांगा संपत्ति का ब्योरा

Vinayak Barot
Last updated: March 10, 2023 12:27 pm
Vinayak Barot
Published: March 10, 2023
Share
SHARE

लखनऊ, 10 मार्च। राजूपाल हत्याकांड में फरार चल रहे अब्दुल कवि की जांच कर रही सीबीआइ लखनऊ की टीम गुरुवार को मंझनपुर आई। साथ ही तहसीलदार से ढाई घंटे की मुलाकात में अब्दुल कवि की संपत्ति का ब्योरा प्राप्त किया। हालांकि दिए गए दस्तावेजों में अब्दुल कवि की कोई भी संपत्ति सामने नहीं आई है। सरायअकिल के भखंदा उपरहार निवासी अब्दुल कवि लगभग 18 साल से फरार चल रहा है। अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर रखा है।

दरअसल वह प्रयागराज शहर पश्चिमी के पूर्व विधायक राजूपाल की हत्या में शूटर था। इस मामले की जांच सीबीआइ लखनऊ कर रही है। करीब एक माह पहले सीबीआइ टीम उसके गांव भखंदा पहुंची थी। साथ ही कुर्की की नोटिस चस्पा करते हुए संपत्ति जब्त किए जाने की चेतावनी दी थी। वहीं राजूपाल हत्याकांड में मुख्य गवाह रहे उमेश पाल पर बीते दिनों गोलियों की वर्षा कर मौत के घाट उतार दिया गया।

एक्शन में आई कौशांबी पुलिस ने भी तीन मार्च को अब्दुल कवि के घर पहुंचकर उसका घर ढहाते हुए अवैध शस्त्र बरामद किए। यह मामला ठंडा नहीं हो पाया था कि गुरुवार को सीबीआइ के दो सदस्य गुरुवार को मंझनपुर तहसीलदार भूपाल सिंह से मिले। अब्दुल कवि कि कितनी संपत्ति है और कहां-कहां है। इस बारे में टीम के सदस्यों ने तहसीलदार से जानकारी इकट्ठा की।

इस बीच सीबीआइ को पता चला कि अब्दुल कवि के नाम कोई संपत्ति नहीं है। जो भी संपत्ति है, उसके पिता अब्दुल गनी के नाम दर्ज है। इससे संबंधित पांच खतौनी तहसीलदार ने टीम को उपलब्ध कराई। यही नहीं, ढहाया गया घर भी पिता के ही नाम दर्ज है। इसका भी अब तक कोई बंटवारा नहीं हुआ है।

You Might Also Like

आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी पर रोड शो के दौरान पथराव, माथे पर लगी हल्की चोट
बिहार : सीवान व सारण में जहरीली शराब पीने से मृतकों की संख्या 29 पहुंची, दर्जनों लोग इलाजरत
पीएम मोदी फ्रांस पहुंचे, भारतीय समुदाय ने किया जोरदार स्वागत, पेरिस की सड़कों पर गूंजे ‘मोदी की गारंटी’ के नारे
भाजपा को अलग-थलग कर हराना ही माकपा का मुख्य लक्ष्य : सीताराम येचुरी
आज का राशिफल और पंचाग-नक्षत्र जानें
TAGGED:Abdul KaviAtiqcbiproperty detailsRajupal murder casescrews
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
खेलहिन्दी

BCCI की पुरस्कार राशि का इस तरह होगा बंटवारा, द्रविड़ को रोहित व विराट से आधी रकम मिलेगी

Revoi Editor
Revoi Editor
July 8, 2024
कमलनाथ के ‘कपड़े फाड़ो’ वीडियो वायरल होने के बाद बोले दिग्विजय- बड़े धैर्यपूर्वक समाधान निकालें
‘India may become 3rd largest economy by 2030’
झारखंड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मंत्रियों ने विधानसभा सदस्य के रूप में ली शपथ
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : धीमी रफ्तार से मतदान जारी, दोपहर एक बजे तक 32.18 फीसदी वोटिंग
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?