1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. मध्य प्रदेश : इंदौर में सड़क हादसा, 50 फीट गहरी खाई में गिरी यात्री बस, 5 मरे
मध्य प्रदेश : इंदौर में सड़क हादसा, 50 फीट गहरी खाई में गिरी यात्री बस, 5 मरे

मध्य प्रदेश : इंदौर में सड़क हादसा, 50 फीट गहरी खाई में गिरी यात्री बस, 5 मरे

0
Social Share

इंदौर, 23 जून। मध्य प्रदेश के इंदौर के सिमरोल थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक यात्री बस 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों में 10 लोगों की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुई बस इंदौर से खंडवा जा रही थी। सिमरोल थाना क्षेत्र के भैरव घाट पर बस अनियंत्रित हो गई, जिससे 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

बस के खाई में गिरते ही चीख-पुकार मच गई। बस में 50 से 60 यात्री मौजूद थे, जिनमें पांच यात्रियों की बस के नीचे दबने से मौत हो गई। वहीं 40 यात्री घायल हो गए। इनमें दस की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है।

घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। तत्काल 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों की मदद से बस के नीचे दबे लोगों को निकाला गया और घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायल यात्रियों को खाई से निकालकर ऊपर लाने की कोशिश की जा रही है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code