hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पाकिस्तान ने ‘अपने हवाई क्षेत्र के उल्लंघन’ को लेकर ईरान को दी चेतावनी, कहा- इसका ‘गंभीर परिणाम’ हो सकता है
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > पाकिस्तान ने ‘अपने हवाई क्षेत्र के उल्लंघन’ को लेकर ईरान को दी चेतावनी, कहा- इसका ‘गंभीर परिणाम’ हो सकता है
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

पाकिस्तान ने ‘अपने हवाई क्षेत्र के उल्लंघन’ को लेकर ईरान को दी चेतावनी, कहा- इसका ‘गंभीर परिणाम’ हो सकता है

Vinayak Barot
Last updated: January 17, 2024 11:53 am
Vinayak Barot
Published: January 17, 2024
Share
SHARE

लाहौर, 17 जनवरी। जैश अल-अदल आतंकवादी समूह से जुड़े दो ठिकानों को निशाना बनाए जाने के ईरान के दावों के मद्देनजर पाकिस्तान ने पड़ोसी देश द्वारा उसके ‘हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किए जाने’ की बुधवार को कड़ी निंदा की और चेतावनी दी कि इस प्रकार के कदमों का ‘गंभीर परिणाम’ हो सकता है।

देश के सरकारी मीडिया के अनुसार, ईरान ने मंगलवार को पाकिस्तान में ‘आतंकवादी समूह के ठिकानों को निशाना बनाते हुए’ हमले किए। पश्चिम एशिया में हमास और इजराइल के युद्ध के कारण में पहले से ही स्थिति तनावपूर्ण है, ऐसे में ईरान के इन हमलों ने चिंता और बढ़ा दी है। पाकिस्तान में यह हमला ईरान द्वारा इराक और सीरिया में इसी तरह के हमले किए जाने के एक दिन बाद किया गया है।

पाकिस्तान ने ‘अपनी संप्रभुता के इस उल्लंघन’ की कड़ी निंदा करने के लिए ईरान के प्रभारी राजदूत को विदेश मंत्रालय में तलब किया। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने बयान जारी कर ईरान के इस कृत्य को उसके ‘हवाई क्षेत्र का अकारण उल्लंघन’ बताया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने आतंकी समूह के ठिकानों पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने उस स्थान का उल्लेख नहीं किया जहां यह हमला हुआ लेकिन ऐसा संदेह है कि ये ठिकाने बलूचिस्तान में थे।

पाकिस्तान के अनुसार, इस हमले में दो बच्चों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा, ‘‘पाकिस्तान अपनी संप्रभुता के उल्लंघन का कड़ा विरोध करता है। यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है और इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।’’ जैश अल-अदल सुन्नी आतंकवादी समूह है जो मुख्यत: पाकिस्तान से अपनी गतिविधियों को अंजाम देता है।

You Might Also Like

ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन भारत की पहली यात्रा पर 21 अप्रैल को पहुंचेंगे अहमदाबाद
अमरनाथ यात्रा : अब तक 33 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण
ओडिशा के गंजम में भीषण सड़क हादसा: बस दुर्घटना में 12 लोगों की मौत, आठ घायल, मुख्यमंत्री ने जताया दुख
हनुमान जंयती: अमित शाह ने हनुमान जी की 54 फीट ऊंची प्रतिमा का किया अनावरण, जानें क्या है इस मंदिर की मान्यता
Delhi Elections: केजरीवाल का दावा- दिल्ली में सत्ता में आने पर भाजपा सभी झुग्गी-बस्तियां ध्वस्त कर देगी
TAGGED:iranpakistanWAR
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयखेलदेश-विदेशहिन्दी

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

August 8, 2026

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?