hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: जयशंकर के लादेन वार से बौखलाया पाकिस्तान, पीएम मोदी पर बिलावल ने की अपमानजनक टिप्पणी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > जयशंकर के लादेन वार से बौखलाया पाकिस्तान, पीएम मोदी पर बिलावल ने की अपमानजनक टिप्पणी
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

जयशंकर के लादेन वार से बौखलाया पाकिस्तान, पीएम मोदी पर बिलावल ने की अपमानजनक टिप्पणी

Vinayak Barot
Last updated: December 16, 2022 3:04 pm
Vinayak Barot
Published: December 16, 2022
Share
SHARE

वॉशिंगटन, 16 दिसम्बर। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान ने कश्मीर का मुद्दा उठाया था, जिसके बाद भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आतंकी ओसामा बिन लादेन की याद दिलाई थी। लादेन का नाम सुनते ही पाकिस्तान को मिर्ची लगी है और उसने पलटवार करने के चक्कर में सभी मर्यादाओं को लांघ दिया है। इस कड़ी में पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुजरात दंगों की बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एस. जयशंकर को लेकर बेहद अपमानजनक टिप्पणी की है।

बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा, ‘ओसामा मर गया, लेकिन नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री हैं। वह प्रधानमंत्री बनने से पहले अमेरिका में आने से बैन थे।’ बिलाबल के इस बयान से यह तो साफ हो गया कि पाकिस्तान की लीडरशिप में चाहे जो हो, आतंकी ओसामा उनके देश में मारा गया, इस पर उन्हें बिल्कुल भी शर्मिंदगी नहीं होती। इसके अलावा बिलावल ने RSS को लेकर भी अपना ज्ञान दिया। उन्होंने कहा, ‘यह RSS के प्रधानमंत्री हैं, यह RSS के विदेश मंत्री हैं। RSS क्या है? यह हिटलर की SS से प्रेरणा लेता है।’

UNSC में भारत ने किया था पलटवार

बिलावल ने कहा कि भारत अब गांधी की विचारधारा पर नहीं चलता है। इससे पहले उन्होंने बुधवार को UNSC में कहा था कि भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर एक बड़ा मुद्दा है और UN के प्रस्तावों को लागू करना चाहिए। इस पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जवाब दिया था कि जिस देश ने ओसामा बिन लादेन को अपने यहां शरण दी और पड़ोस की संसद पर हमला कराया, उसे ऐसे मामलों पर उपदेश नहीं देना चाहिए।

ओसामा को शहीद बता चुके हैं पाकिस्तानी

भारत और पाकिस्तान की लीडरशिप की भाषा में पूरी दुनिया को अंतर दिखाई देता है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहने के दौरान इमरान खान भी बेहद अमर्यादित तरीके से बात करते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए वह इस तरीके से बात करते थे, जैसे उनके वैचारिक मतभेद नहीं बल्कि कोई व्यक्तिगत दुश्मनी हो। लेकिन आतंकी ओसामा को वह पूरी इज्जत देते थे। यही कारण रहा है कि उनके पूरे कार्यकाल के दौरान पीएम मोदी ने उन्हें सिर्फ इग्नोर किया। कई पाकिस्तानी पत्रकार भी इस बात को कहते रहे हैं कि इमरान की भाषा मोहल्ले की पॉलिटिक्स जैसी है। इमरान ने पाकिस्तान की संसद में ओसामा बिन लादेन को शहीद तक बता दिया था।

You Might Also Like

AIIMS गुवाहाटी असम के स्वास्थ्य ढांचे को बढ़ावा देगा: प्रधानमंत्री मोदी
आईपीएल-18 : पंजाब किंग्स दूसरे स्थान पर उछला, प्रभसिमरन व अर्शदीप के सामने LSG 37 रनों से परास्त
यूपी बोर्ड का सख्त निर्देश : शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य
26/11 मुंबई आतंकी हमलों के आरोपित तहव्वुर राणा की NIA हिरासत 12 दिन और बढ़ी
सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश से चिंतित उप राष्ट्रपति धनखड़ बोले – ‘ऐसी कल्पना नहीं की थी, जहां जज कानून बनाएंगे’
TAGGED:bilawal bhuttoderogatory remarks on PM ModiJaishankar's Laden warPakistan shocked
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

August 8, 2026

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?