hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सर्वदलीय बैठक में TMC के बागी सांसदों को बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > सर्वदलीय बैठक में TMC के बागी सांसदों को बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

सर्वदलीय बैठक में TMC के बागी सांसदों को बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल

Revoi Editor
Last updated: July 19, 2026 4:35 pm
Revoi Editor
Published: July 19, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली, 19 जुलाई। संसद के मॉनसून सत्र से एक दिन पहले रविवार को केंद्र सरकार की ओर से आहूत सर्वदलीय बैठक में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बागी सांसदों को भी बैठक में शामिल होने के लिए बुलाया गया। इस पर विपक्षी दलों ने कड़ा विरोध जताया और प्रतीकात्मक वॉकआउट कर दिया। हालांकि, प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के बाद विपक्षी नेता दोबारा बैठक में शामिल हो गए।

Attended the All Party Floor leaders meeting before the commencing of the Monsoon Session of Parliament. pic.twitter.com/6c9TICBH6w

— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) July 19, 2026

TMC ने उठाया बागी सांसदों का मुद्दा – धर्मेंद्र यादव

लगभग तीन घंटे तक चली सर्वदलीय बैठक के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि TMC के नेताओं ने सवाल उठाया कि आधिकारिक TMC सांसदों की जगह पहले बागी सांसदों की सूची क्यों दिखाई गई। उन्होंने कहा कि सरकार का यह कदम अलोकतांत्रिक है।

महुआ मोइत्रा बोलीं – यह गलत परंपरा

वहीं TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने भी सरकार पर हमला बोलते हुए सवाल किया कि जब ये सांसद पार्टी छोड़ चुके हैं तो उन्हें सर्वदलीय बैठक में क्यों बुलाया गया। उन्होंने कहा कि बागी सांसदों को आमंत्रित करना गलत परंपरा है.

विपक्ष ने किया प्रतीकात्मक वॉकआउट

विवाद के बाद कांग्रेस के प्रमोद तिवारी, समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव, NCP (शरद पवार गुट) की सुप्रिया सुले और TMC की महुआ मोइत्रा समेत कई विपक्षी नेता बैठक से बाहर निकल गए। विपक्ष ने इसे प्रतीकात्मक वॉकआउट बताया। विपक्षी नेताओं ने बैठक से बाहर आकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और TMC के बागी सांसदों के मुद्दे पर सरकार को घेरा। इसके बाद सभी विपक्षी दलों के नेता दोबारा सर्वदलीय बैठक में शामिल हो गए।

महुआ मोइत्रा ने साधा निशाना

महुआ मोइत्रा ने कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, डीएमके, जेएमएम, आम आदमी पार्टी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, वाम दलों और शिवसेना (UBT) समेत पूरे विपक्ष ने सर्वदलीय बैठक से प्रतीकात्मक वॉकआउट किया। उन्होंने आरोप लगाया कि गैर-मान्यता प्राप्त NCPI को बैठक में बुलाया गया जबकि उसके 20 बागी सांसदों के विलय को अब तक लोकसभा अध्यक्ष ने मंजूरी नहीं दी है और उनकी अयोग्यता संबंधी याचिकाएं लंबित हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर संसदीय कार्य मंत्री ने इन सांसदों को किस आधार पर बैठक का निमंत्रण दिया।

भाजपा पर भड़कीं महुआ माझी

इसी क्रम में जेएमएम की राज्यसभा सांसद महुआ माझी ने कहा कि भाजपा लगातार दूसरे दलों के सांसदों को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रही है और उसे अब भी कुछ सीटों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि विपक्ष महिलाओं को आरक्षण देने के पक्ष में है, लेकिन सरकार ने इसे परिसीमन (Delimitation) से जोड़ दिया है।

महुआ माझी ने आशंका जताई कि 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन होने पर झारखंड में अनुसूचित जनजाति (ST) की सीटें कम हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार सीटें कम नहीं होने का भरोसा दे और विपक्ष सहमत हो तो उनकी पार्टी अपने रुख पर विचार कर सकती है।

किरेन रिजिजू ने विपक्ष से की सहयोग की अपील

वहीं, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि संसद का मॉनसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है और इसी को लेकर सभी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई गई थी। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से संसद की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाने में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्ष की बात सुनेगी और उम्मीद करती है कि विपक्ष भी सरकार की बात सुनेगा क्योंकि संसद जितनी बेहतर चलेगी, देश को उतना ही फायदा होगा।

You Might Also Like

पीएम के पास देश की समस्याओं से निपटने के लिए कोई विजन नहीं: कांग्रेस
यूपी के सीएम योगी और निर्माणाधीन राम मंदिर व ADG STF को बम से उड़ाने की मिली धमकी, FIR दर्ज
सिंगापुर ओपन : पीवी सिंधु पहली बार फाइनल में, वांग झी से होगी खिताबी भिड़ंत
ओडिशा : नवीन पटनायक की मंत्रिपरिषद पुनर्गठित, 13 कैबिनेट और 8 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली
महाकुम्भ की भीषण आग में गीता प्रेस का पूरा शिविर खाक, ठाकुर जी की कुटिया और सभी किताबें सुरक्षित
TAGGED:All Party Meetinginvitation to rebel TMC MPsOpposition furious
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

August 7, 2026

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?